Ayodhya News: अयोध्या के डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में 12 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले 31वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए विवेकानंद सभागार दीक्षांत मण्डप में भव्य पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) का आयोजन किया गया. यह रिहर्सल माननीय कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता एवं गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ.
Guna Crime News: गुना में 1.48 करोड़ के सोने के जेवरात बरामद, चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वाभ्यास के दौरान विद्या परिषद, कार्य परिषद के सदस्यगण, कुलसचिव, वित्त अधिकारी एवं विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक तथा अधिकारीगण उपस्थित रहे. दीक्षांत शोभायात्रा के प्रवेश, मंच संचालन, उपाधि व पदक वितरण की प्रक्रियाओं तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम के समापन तक की सभी व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया. कुलपति द्वारा छात्र छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान करने के लिए पूर्वाभ्यास किया.
अत्यंत महत्त्वपूर्ण और गौरवशाली पड़ाव
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो ने कहा कि 31वाँ दीक्षांत समारोह अवध विश्वविद्यालय की अकादमिक यात्रा का एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण और गौरवशाली पड़ाव है. यह दिन हमारे विद्यार्थियों के वर्षों के कठिन परिश्रम, समर्पण और निष्ठा की सफलता का उत्सव है. दीक्षांत समारोह की गरिमा, अनुशासन और परंपरा सर्वोच्च स्तर की होनी चाहिए. विश्वविद्यालय परिवार का प्रत्येक सदस्य यह सुनिश्चित करे कि समारोह का हर घटक उपाधि वितरण से लेकर अतिथियों के स्वागत तक सफलतापूर्वक और त्रुटिहीन तौर से संपन्न हो.
कुलपति ने आगे कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने का संकल्प दिलाने का अवसर है. पूर्वाभ्यास के दौरान कुलसचिव विनय कुमार सिंह एवं वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल ने दीक्षांत समारोह की सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था, मंच प्रबंधन और अनुशासन से संबंधित तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की. विद्या परिषद एवं कार्य परिषद के सदस्यों ने भी व्यवस्थाओं को और अधिक सुचारू बनाने हेतु अपने सुझाव दिए. समारोह को भव्य और अनुशासित रूप से आयोजित करने के लिए सभी संबंधित समितियों को उनके दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं. पूर्वाभ्यास के अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा वन्देमातरम गीत एवं कुलगीत की प्रस्तुति दी गई. मंच संचालन अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो नीलम पाठक, ने किया.
Strait of Hormuz: ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं बड़ी शर्तें, मांगें पूरी होने तक नहीं खुलेगा होर्मुज
कौन-कौन मौजूद रहे?
इस अवसर पर प्रो एस एस मिश्र, प्रो हिमांशु शेखर सिंह, डीन कलासंकाय प्रो. मृदुला मिश्रा, प्रो. फर्रुख जमाल, प्रो. शैलेन्द्र कुमार वर्मा, प्रो. एस के रायजादा, प्रो. सी के मिश्र, प्रो आशुतोष सिन्हा, प्रो. अशोक राय, प्रो. अजय कुमार सिंह, प्रो. विनोद कुमार श्रीवास्तव, प्रो. तुहिना वर्मा, डॉ विनोद कुमार चौधरी, प्रो. शैलेंद्र कुमार, डॉ मनीष कुमार सिंह उपस्थित रहे.


