Kangana Ranaut Baba Ramdev Controversy: बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत अपने बेबाक और कड़े अंदाज के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में अपने खिलाफ हो रही बयानबाजी और चरित्र हनन की कोशिशों पर उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए विरोधियों को आड़े हाथों लिया है. कंगना ने साफ शब्दों में कहा कि जो लोग जीवन में उनकी सफलता के 1 प्रतिशत तक भी नहीं पहुंचे हैं, उनकी सलाह या भद्दी टिप्पणियां वह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगी. कंगना ने किसी का नाम छिपाए बिना इंडस्ट्री के कुछ चर्चित चेहरों और स्वामी रामदेव पर तीखे बाण चलाए.
सम्राट चौधरी का बड़ा शिक्षा ऐलान! AI से पढ़ेंगे बिहार के लाखों छात्र
‘अप्रासंगिक लोग सिर्फ मीडिया अटेंशन पाने के लिए देते हैं गालियां’
सोशल मीडिया पर अपने विचार रखते हुए कंगना ने कहा कि हर दिन वह आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू जैसे लोगों के कमेंट्स और बयानबाजी देखती हैं. कंगना का कहना है कि राखी सावंत उनके चरित्र को लेकर बेबुनियाद बातें करती हैं, जबकि तापसी पन्नू उनके माता-पिता, परवरिश और बैकग्राउंड का अपमान करती हैं.
कंगना ने चेतावनी देते हुए कहा कि मेरा इन लोगों के लिए सिर्फ एक संदेश है, पहले कंगना रनौत बनकर दिखाओ. अगर आपने मेरी सफलता का एक प्रतिशत भी हासिल नहीं किया है, तो मैं आपकी बात नहीं सुनने वाली. इस दौरान उन्होंने इन सभी को अप्रासंगिक और भूखा-नंगा बताते हुए कहा कि ये लोग सिर्फ उनका सहारा लेकर और मीडिया का ध्यान खींचने के लिए उन्हें गालियां देते हैं. सांसद रनौत ने स्पष्ट किया, “इनफ इज इनफ! जो व्यक्ति मुझसे ज्यादा सफल और माननीय होगा, मैं केवल उसी की सलाह लूंगी.
बाबा रामदेव पर भी साधा निशाना
हाल ही में योग गुरु बाबा रामदेव के साथ हुए विवाद पर भी कंगना ने सख्त रुख अपनाया. बाबा रामदेव द्वारा कंगना के पुराने बयानों, शिक्षा और बैकग्राउंड पर सवाल उठाने के बाद कंगना ने पलटवार किया है. कंगना ने कहा कि बाबा रामदेव ने एक महिला के प्रति टिप्पणियां करते हुए हर मर्यादा लांग दी है और उनके ऐसे नजरिए से समाज शर्मसार हुआ है. कंगना ने रामदेव को नसीहत देते हुए कहा कि केवल अफवाहों और गॉसिप के आधार पर किसी महिला की जवानी या निजी जिंदगी का अंदाजा न लगाएं. उन्होंने रामदेव को सलाह दी कि चरित्र का पाठ पढ़ाने से पहले उन्हें महिलाओं को लेकर अपनी सोच पर गंभीरता से पुनर्विचार करना चाहिए.
अवध यूनिवर्सिटी में शिक्षा सुधार की पहल! विज्ञान संकाय की व्यवस्था होगी और मजबूत
कंगना के इस आक्रामक और भावुक रूप ने एक बार फिर बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हलचल मचा दी है. उनका यह बयान साफ संकेत देता है कि अब वह किसी भी तरह के व्यक्तिगत हमले या ट्रोलिंग को चुपचाप सहने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं.


