Tum Mere Ho Release Date: टीवी और एंटरटेनमेंट की दुनिया के चर्चित अभिनेता गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं. दोनों की नई फिल्म ‘Tum Mere Ho’ एक रोमांटिक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है. खास बात यह है कि यह फिल्म ईशा मालवीय की आधिकारिक बॉलीवुड डेब्यू फिल्म होगी.
यह भी पढ़ें- US Tariff Law: रूस से तेल-गैस खरीद पर 100% तक टैरिफ के कानून का चीन ने किया विरोध, वॉशिंगटन को दी ये सलाह
अक्टूबर में सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
आशीष पांडा के निर्देशन में बनी ‘Tum Mere Ho’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर को रिलीज होगी. फिल्म का पहला लुक और रिलीज डेट ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
फिल्म के पोस्टर में गुरमीत और ईशा के किरदारों की कहानी की झलक देखने को मिलती है. पोस्टर का विजुअल एक्शन और रोमांस से भरपूर नजर आ रहा है. इसके साथ टैगलाइन लिखी है कि Sometimes falling is the easy part.
रोमांस के साथ होगा एक्शन और एडवेंचर
‘Tum Mere Ho’ में रोमांस के साथ हाई-स्टेक ड्रामा और एडवेंचर का तड़का देखने को मिलेगा. फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले निरंजन अयंगर और पूर्वा नरेश ने लिखा है. फिल्म में गुरमीत चौधरी के साथ ईशा मालवीय की नई जोड़ी देखने को मिलेगी. ईशा इससे पहले टेलीविजन और रियलिटी शो के जरिए दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना चुकी हैं. अब वह बड़े पर्दे पर अपनी नई पारी शुरू करने जा रही हैं.
ये कलाकार और प्रोडक्शन टीम है शामिल
फिल्म को Reva Creative House और DebGuru Films प्रस्तुत कर रहे हैं. इसका निर्माण आरती एस और देबिना बनर्जी ने किया है, जबकि रोमांच मेहता और अमन रियास्ती को-प्रोड्यूसर हैं. फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी PVR Pictures संभाल रही है.
यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: शनिवार से शुरू होगा 20वां एशियन गेम्स, मनु भाकर और तजिंदरपाल तूर होंगे भारत के फ्लैग-बेयरर
पहली बार पर्दे पर साथ आएगी नई जोड़ी
‘Tum Mere Ho’ के जरिए गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएगी. फिल्म की रिलीज 23 अक्टूबर को तय है और इसे रोमांस, एक्शन और एडवेंचर के मिश्रण के तौर पर पेश किया जा रहा है.


