Mr Faisu Nikah: सोशल मीडिया सेंसेशन फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैसू ने अपनी शादी का ऐलान कर फैंस को खुशखबरी दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ आधिकारिक तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि उनका निकाह सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना में हुआ. इस खास मौके पर उनका पूरा परिवार उनके साथ मौजूद था. शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस और मनोरंजन जगत की हस्तियां उन्हें बधाइयां दे रही हैं.
यह भी पढ़ें- Riyadh Airport Blast: रियाद एयरपोर्ट पर धमाके का दावा, दर्जनों लोगों की मौत, हूतियों पर शक
मदीना में हुआ मिस्टर फैसू का निकाह
मिस्टर फैसू ने अपनी शादी की जानकारी देते हुए एक भावुक पोस्ट साझा की. उन्होंने लिखा, “And We created you in pairs.” इसके साथ ही उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “Alhamdulillah for a dream turned into reality. Nikah in the beautiful city of Madinah, with my entire family by my side. A blessing beyond words.”
यानी अल्लाह का शुक्र है कि एक सपना हकीकत में बदल गया. खूबसूरत शहर मदीना में पूरे परिवार की मौजूदगी में निकाह हुआ. फैसू ने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों से इस नए सफर के लिए दुआ करने की अपील भी की. उन्होंने लिखा, “May Allah bless our marriage with endless love and barakah. Ameen.”
आइवरी शेरवानी में नजर आए मिस्टर फैसू
निकाह के खास मौके पर मिस्टर फैसू ने आइवरी रंग की खूबसूरत शेरवानी पहनी. शेरवानी पर बारीक कढ़ाई की गई थी, जो उनके लुक को शाही अंदाज दे रही थी. उन्होंने इसके साथ मैचिंग आइवरी पगड़ी भी पहनी. वहीं, उनकी दुल्हन गहरे लाल रंग के खूबसूरत ब्राइडल आउटफिट में नजर आईं. उनके जोड़े पर सुनहरी कढ़ाई, फूलों की बारीक डिजाइन और शानदार बॉर्डर बने हुए थे. लाल दुपट्टे के साथ उन्होंने पारंपरिक गोल्ड ज्वेलरी पहनी, जिसमें मांग टीका, लेयर्ड नेकलेस, झुमके और लाल-सुनहरी चूड़ियां शामिल थीं.
प्रिंस नरूला और रिद्धि डोगरा ने दी बधाई
मिस्टर फैसू की शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया. अभिनेता प्रिंस नरूला ने कमेंट करते हुए लिखा, “Congratulations brother.” वहीं, अभिनेत्री रिद्धि डोगरा ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा, “Buhut Mubaarak be blessed always.” फैंस भी कमेंट सेक्शन में नए जोड़े के लिए प्यार और दुआएं भेज रहे हैं.
सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं मिस्टर फैसू
फैसल शेख, जिन्हें मिस्टर फैसू के नाम से जाना जाता है, सोशल मीडिया के चर्चित इन्फ्लुएंसर्स में शामिल हैं. वह अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़ी झलकियां प्रशंसकों के साथ साझा करते रहते हैं. अब निकाह की तस्वीरें सामने आने के बाद उनके चाहने वाले उन्हें जिंदगी की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें- वाराणसी में दो एलिवेटेड कॉरिडोर से बदलेगी ट्रैफिक की तस्वीर, जानिए किन इलाकों को मिलेगा फायदा


