What's Hot
Author: Anusa
अनुषा ReadMeLoud.com में सीनियर सब एडिटर हैं और उन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों का अनुभव है. उन्होंने हिसार यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया है. पत्रकारिता की शुरुआत रिपोर्टिंग से करने के बाद उन्होंने लोकल प्रिंट मीडिया और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थान में काम किया.हेल्थ, यूटिलिटी, टेक और ट्रैवल उनकी प्रमुख विशेषज्ञता हैं. इन विषयों पर रिसर्च-बेस्ड, तथ्यात्मक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के साथ वह डिजिटल न्यूज़ स्टोरीज के एडिटोरियल रिसर्च, फैक्ट-चेकिंग और प्रस्तुति पर भी काम करती हैं.अनुषा की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- https://readmeloud.com/author/anusa/
Commonwealth Games 2026: पैरा एथलेटिक्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, दिलीप गावित ने जीता गोल्ड, मोहम्मद बासिल ने हासिल किया सिल्वर
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने पैरा एथलेटिक्स में इतिहास रच दिया. पुरुषों की 100 मीटर T47 स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और सिल्वर दोनों पदक अपने नाम किए. दिलीप महाडू गावित ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि मोहम्मद बासिल मोर्सिंगानकाथ ने रजत पदक हासिल किया. यह पहली बार है जब इस स्पर्धा में भारत ने वन-टू फिनिश (पहला और दूसरा स्थान) हासिल किया है. PM Surya Ghar Yojana: जम्मू-कश्मीर के करीब 39 हजार परिवारों को मिला रूफटॉप सोलर का लाभ, हजारों के बिजली बिल हुए शून्य दिलीप गावित ने बनाया गेम्स रिकॉर्ड दिलीप महाडू…
PM Surya Ghar Yojana: जम्मू-कश्मीर के करीब 39 हजार परिवारों को मिला रूफटॉप सोलर का लाभ, हजारों के बिजली बिल हुए शून्य
प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana – PM-SGMBY) के तहत जम्मू-कश्मीर में रूफटॉप सोलर लगाने की योजना का तेजी से विस्तार हो रहा है. केंद्र सरकार ने लोकसभा में जानकारी दी कि 24 जुलाई 2026 तक केंद्र शासित प्रदेश में 38,955 घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे 38,955 परिवारों को योजना का लाभ मिला है. यह जानकारी नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर के माध्यम से दी. जन औषधि योजना: अब प्रोटीन बार से लेकर न्यूट्रिशन ड्रिंक तक सस्ते दामों में उपलब्ध, सरकार…
जन औषधि योजना: अब प्रोटीन बार से लेकर न्यूट्रिशन ड्रिंक तक सस्ते दामों में उपलब्ध, सरकार ने दी जानकारी
केंद्र सरकार ने कहा है कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (PMBJP) के तहत उपलब्ध न्यूट्रास्यूटिकल्स (पोषण संबंधी उत्पाद) देशभर के लोगों के लिए स्वास्थ्य सप्लीमेंट को अधिक सुलभ और किफायती बना रहे हैं. योजना के तहत अब प्रोटीन बार, इम्यूनिटी बार, व्हे प्रोटीन, महिलाओं के लिए विशेष प्रोटीन सप्लीमेंट और माल्ट आधारित पोषण आहार कम कीमत पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. सरकार का कहना है कि इन उत्पादों को बच्चों, महिलाओं, कामकाजी लोगों, वरिष्ठ नागरिकों और फिटनेस के प्रति जागरूक लोगों की अलग-अलग पोषण आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. Gwalior Telecom Manufacturing Zone: ग्वालियर…
Gwalior Telecom Manufacturing Zone: ग्वालियर में बनेगा भारत का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन, ₹15,000 करोड़ तक के निवेश की उम्मीद
भारत के टेलीकॉम विनिर्माण क्षेत्र को नई गति देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन स्थापित किया जाएगा. इस परियोजना के लिए आज नई दिल्ली में मध्य प्रदेश सरकार और भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर होंगे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे. समझौते के बाद परियोजना के संचालन के लिए एक स्पेशल पर्पज़ कंपनी (SPC) का गठन किया जाएगा, जिसके साथ इस महत्वाकांक्षी परियोजना का औपचारिक कार्य शुरू हो जाएगा. सावन 2026: भगवान शिव…
Odisha Flood News: ओडिशा में बाढ़ का कहर, 4 लोगों की मौत, करीब 3.8 लाख लोग प्रभावित, महानदी में नया खतरा
ओडिशा में लगातार हो रही भारी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर ने बाढ़ की स्थिति को गंभीर बना दिया है. राज्य में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 3.8 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. कई इलाकों में गांवों का संपर्क कट गया है और हजारों लोग बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं. प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है. वहीं बैतरणी नदी बेसिन में स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है, जबकि महानदी में भी नए सिरे से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. Russia News: रूस ने टेलीग्राम…
Russia News: रूस ने टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर लगाए आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप, अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट जारी
रूस की फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (एफएसबी) ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप लगाए हैं. एजेंसी ने दावा किया है कि टेलीग्राम ने ऐसे कंटेंट को हटाने में विफलता दिखाई, जिसका इस्तेमाल रूस के भीतर कथित तौर पर तोड़फोड़, आतंकवादी गतिविधियों और साइबर धोखाधड़ी के लिए किया जा रहा था. एफएसबी ने यह भी बताया कि पावेल डुरोव के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है. हालांकि, इस मामले में अब तक पावेल डुरोव या टेलीग्राम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. 12 साल बाद…
Paper Leak Bill 2026: लोकसभा से पास हुआ लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, पेपर लीक रोकने की दिशा में बड़ा कदम
देश में पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में होने वाली अनियमितताओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से लाया गया ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ बुधवार को लोकसभा में ध्वनिमत से पारित हो गया. इससे पहले मंगलवार को इस विधेयक पर करीब 9 घंटे तक विस्तृत चर्चा हुई थी. विधेयक पारित होने के बाद लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. Jamtara News: फर्जी पुलिसकर्मी बनकर रंगदारी वसूलने वाला आरोपी गिरफ्तार, पिस्तौल, वर्दी और फर्जी ID बरामद लोकसभा में ध्वनिमत से पारित हुआ विधेयक सरकार का कहना है कि यह…
Jamtara News: फर्जी पुलिसकर्मी बनकर रंगदारी वसूलने वाला आरोपी गिरफ्तार, पिस्तौल, वर्दी और फर्जी ID बरामद
झारखंड के जामताड़ा जिले में पुलिस ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों से रंगदारी वसूलने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से देशी पिस्तौल, जिंदा कारतूस, पुलिस की वर्दी, फर्जी पुलिस पहचान पत्र, वॉकी-टॉकी, चाकू और मोबाइल फोन सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार, आरोपी पुलिसकर्मी बनकर लोगों को धमकाता था और उनसे रंगदारी वसूलता था. मामले में आगे की जांच जारी है. Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, आज स्पर्श पूजा का अंतिम दिन गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई मिहिजाम…
Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, आज स्पर्श पूजा का अंतिम दिन
झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही मंदिर परिसर में लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर स्पर्श पूजा की. आज स्पर्श पूजा का अंतिम दिन है. इसके बाद श्रावणी मेले के दौरान एक महीने तक मंदिर में अरघा व्यवस्था लागू रहेगी. मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं, ताकि श्रद्धालु सुगमता से बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलार्पण…
FSSAI की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली के निजी होटल का लाइसेंस 15 दिनों के लिए निलंबित, खराब तेल और भोजन की गुणवत्ता में मिलीं खामियां
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर दिल्ली स्थित एक निजी होटल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. प्राधिकरण ने होटल का फूड लाइसेंस तत्काल प्रभाव से 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है. एफएसएसएआई ने बताया कि निरीक्षण के दौरान होटल में खराब हो चुके खाना पकाने के तेल (Degraded Cooking Oil) का उपयोग, भोजन की गुणवत्ता में कमी और अन्य खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पाए गए. इन कमियों को देखते हुए यह कार्रवाई जनस्वास्थ्य के हित में की गई है. मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर बैंकों ने वसूले 26,170…

