Author: Anusa

अनुषा ReadMeLoud.com में सीनियर सब एडिटर हैं और उन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों का अनुभव है. उन्होंने हिसार यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया है. पत्रकारिता की शुरुआत रिपोर्टिंग से करने के बाद उन्होंने लोकल प्रिंट मीडिया और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थान में काम किया.हेल्थ, यूटिलिटी, टेक और ट्रैवल उनकी प्रमुख विशेषज्ञता हैं. इन विषयों पर रिसर्च-बेस्ड, तथ्यात्मक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के साथ वह डिजिटल न्यूज़ स्टोरीज के एडिटोरियल रिसर्च, फैक्ट-चेकिंग और प्रस्तुति पर भी काम करती हैं.अनुषा की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- https://readmeloud.com/author/anusa/

झारखंड के धनबाद जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है. टुंडी थाना क्षेत्र के बादलपुर गांव में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 65 वर्षीय चांद सोरेन के रूप में हुई है, जबकि हत्या के आरोप में उनके 40 वर्षीय बेटे कालीपद…

Read More

साइबर अपराध, विशेषकर साइबर वित्तीय धोखाधड़ी (Cyber Financial Fraud) के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में e-Zero FIR प्रणाली लागू कर दी है. इस नई व्यवस्था का उद्देश्य साइबर अपराध की शिकायत दर्ज होने के तुरंत बाद कानूनी कार्रवाई शुरू करना और पीड़ितों को जल्द राहत दिलाना है. गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि e-Zero FIR प्रणाली के तहत अब तक 12 हजार से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि…

Read More

देश में जल्द ही 10 रुपये और 20 रुपये के पॉलीमर बैंक नोटों का फील्ड ट्रायल शुरू हो सकता है. केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत इन दोनों मूल्यवर्ग के पॉलीमर नोट परीक्षण के आधार पर जारी किए जाएंगे. ट्रायल का उद्देश्य यह परखना है कि पॉलीमर नोट भारतीय परिस्थितियों में कितने प्रभावी और टिकाऊ साबित होते हैं. यह जानकारी वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर के माध्यम से दी. उन्होंने बताया कि ट्रायल सफल रहने के बाद ही इन नोटों को नियमित रूप…

Read More

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाओं के चलते चारधाम यात्रा को मंगलवार और बुधवार के लिए अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है. राज्य के कई पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कें बाधित हैं और मौसम विभाग ने आगामी घंटों में भी भारी बारिश की संभावना जताई है. गढ़वाल मंडल प्रशासन के अनुसार, मौसम की स्थिति सामान्य होने और मार्ग सुरक्षित होने के बाद ही चारधाम यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी. प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम…

Read More

रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण आदेश से जुड़े मामले में अपीलकर्ता पक्ष को बड़ी राहत मिली है. मुरादाबाद मंडलायुक्त न्यायालय ने अगली सुनवाई तक यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है. यह आदेश उस समय आया जब रामपुर विकास प्राधिकरण की ओर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई किए जाने की आशंका जताई जा रही थी. मध्य प्रदेश की मंडियों में जल्द शुरू होंगी ग्रेडिंग और सोर्सिंग यूनिट, ई-मंडी व्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा मामले में अपीलकर्ता ने न्यायालय से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने की अपील की थी. न्यायालय ने…

Read More

मध्य प्रदेश की कृषि मंडियों को आधुनिक और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं. प्रदेश की मंडियों में जल्द ही ग्रेडिंग और सोर्सिंग यूनिट स्थापित की जाएंगी, जिससे किसानों को अपनी उपज की बेहतर गुणवत्ता के आधार पर उचित मूल्य मिलने में मदद मिलेगी. इस संबंध में मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध संचालक कुमार पुरुषोत्तम ने समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए. मंत्रालय स्थित वल्लभ भवन से आयोजित वर्चुअल बैठक में प्रदेश की 259 कृषि उपज मंडियों के…

Read More

पंजाब के यात्रियों के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा अब और अधिक सुविधाजनक होने जा रही है. एयर इंडिया ने श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अमृतसर से ‘ईज़ी कनेक्ट (Easy Connect)’ सेवा शुरू कर दी है. इस नई सुविधा के जरिए अमृतसर को उत्तरी अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के 27 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से जोड़ा गया है. यह सेवा हब-एंड-स्पोक (Hub-and-Spoke) मॉडल पर आधारित है, जिसका उद्देश्य पंजाब और आसपास के क्षेत्रों से यात्रा करने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अधिक सुगम और सुविधाजनक कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है. सरकार का मानना है कि इस पहल से यात्रियों को बेहतर यात्रा…

Read More

पुडुचेरी सरकार के हिंदू धार्मिक संस्थान एवं वक्फ विभाग (Hindu Religious Institutions & Wakf Department) द्वारा “Financial Assistance for Renovation and Special Repair Works to Hindu Religious Institutions situated in Economically Weaker Section Areas / Adi-Dravidar Colonies” योजना संचालित की जा रही है. इस योजना का उद्देश्य ऐसे हिंदू धार्मिक संस्थानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है जो विभाग के प्रत्यक्ष नियंत्रण में नहीं आते, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर क्षेत्रों (Economically Weaker Section Areas) या आदि-द्रविड़ कॉलोनियों में स्थित हैं. योजना के तहत मंदिरों के नवीनीकरण और विशेष मरम्मत कार्यों के लिए एकमुश्त वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है.…

Read More

ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (CWG 2026) में भारत का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. भारतीय खिलाड़ियों ने एक बार फिर कई पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया. पैरा शॉट पुट खिलाड़ी शर्मिला धनकर ने महिलाओं की एफ57 शॉट पुट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया. वहीं हाई जंपर सर्वेश कुशारे, वेटलिफ्टर वल्लूरी अजय बाबू और ज्ञानेश्वरी यादव ने रजत पदक अपने नाम किए, जबकि पैरा शॉट पुट खिलाड़ी शिल्पा शायला ने कांस्य पदक हासिल किया. इन शानदार प्रदर्शनों के साथ भारत का कुल पदक आंकड़ा 10 तक पहुंच गया है. भारतीय दल के खाते में…

Read More

राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR) द्वारा संचालित ‘दिवंगत पत्रकारों एवं साहित्यकारों के आश्रितों के लिए आर्थिक सहायता योजना’ का उद्देश्य ऐसे परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करना है, जिनके परिवार के पत्रकार या साहित्यकार सदस्य का निधन हो चुका है और आश्रितों के सामने आजीविका या इलाज जैसी चुनौतियां हैं. इस योजना के तहत पात्र आश्रितों को मासिक आर्थिक सहायता के साथ गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए एकमुश्त वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है. महिलाओं में दिख रहे हैं ये 8 संकेत? हो सकती है कैल्शियम की गंभीर कमी योजना का उद्देश्य इस योजना का…

Read More