उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 15 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं. जारी तबादला सूची के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इस प्रशासनिक बदलाव में तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है, जबकि पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है.
तबादलों के तहत पुलिस मुख्यालय, जोन, कमिश्नरेट और विभिन्न विशेष इकाइयों में तैनात कई वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है. सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना बताया जा रहा है.
अवध विश्वविद्यालय के मूल्यांकन केंद्र का VC ने किया निरीक्षण, पारदर्शिता पर दिया जोर

तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर
तबादला सूची के अनुसार आईपीएस तरुण गाबा को अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा), उत्तर प्रदेश के पद से स्थानांतरित कर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ नियुक्त किया गया है.
वहीं अब तक लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस आयुक्त के पद पर कार्यरत अमरेंद्र कुमार सेंगर को पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना), उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
पीयूष मोर्डिया को मिली प्रयागराज कमिश्नरेट की जिम्मेदारी
आईपीएस पीयूष मोर्डिया, जो अब तक अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन के पद पर तैनात थे, उन्हें पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज बनाया गया है.
वहीं प्रयागराज के पुलिस आयुक्त जोगेन्द्र कुमार का तबादला कर उन्हें पुलिस महानिरीक्षक, पीटीएस, मुरादाबाद नियुक्त किया गया है.
कई वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
तबादला आदेश के अनुसार अशोक मुथा जैन को पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवा, उत्तर प्रदेश बनाया गया है.
राम कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक, लॉजिस्टिक्स से अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन भेजा गया है.
इसी प्रकार नवीन अरोड़ा को अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं से स्थानांतरित कर अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन की जिम्मेदारी दी गई है.
भगवान स्वरूप श्रीवास्तव को अपर पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना) से अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं नियुक्त किया गया है.
अन्य तबादले भी सूची में शामिल
तबादला सूची के अनुसार डॉ. संजीव गुप्ता को पुलिस मुख्यालय में वर्तमान जिम्मेदारी के साथ अपर पुलिस महानिदेशक, लॉजिस्टिक्स का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
धर्मवीर को पुलिस महानिरीक्षक, होमगार्ड्स से पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी पूर्वी जोन, प्रयागराज भेजा गया है.
मोहित गुप्ता को सचिव (गृह), उत्तर प्रदेश शासन से स्थानांतरित कर पुलिस महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन बनाया गया है.
विनोद कुमार सिंह को डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद से पुलिस महानिरीक्षक, विशेष जांच, उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया है.
आनंद सुरेशराव कुलकर्णी को भ्रष्टाचार निवारण संगठन से स्थानांतरित कर सचिव (गृह), उत्तर प्रदेश शासन बनाया गया है.
इसके अलावा अनुप कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा), उत्तर प्रदेश तथा आनंद कुमार को पुलिस अधीक्षक, लोक शिकायत, पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी, महिलाओं को हर महीने 2,500, 1 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
उत्तर प्रदेश सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को पुलिस व्यवस्था में बेहतर समन्वय और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
स्रोत: उत्तर प्रदेश शासन.


