What's Hot
Author: Shail Singh
16 हवाई अड्डे, 16 हजार किमी रेल नेटवर्क… एक्सप्रेसवे का जाल! 9 साल में ऐसे बदला उत्तर प्रदेश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के नौ साल पूरे होने पर प्रदेश की विकास यात्रा को “संकल्प से सिद्धि” की मिसाल के तौर पर पेश किया जा रहा है. बीते वर्षों में सरकार ने इन्फ्रास्ट्रक्चर को विकास का आधार बनाते हुए कनेक्टिविटी, ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग के क्षेत्र में बड़े बदलाव किए हैं. कनेक्टिविटी में बड़ा विस्तार प्रदेश में पिछले नौ वर्षों के दौरान 16 हवाई अड्डों का संचालन शुरू हुआ है, जबकि 8 अन्य प्रक्रियाधीन हैं. जेवर एयरपोर्ट समेत 5 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों की योजना को यूपी को वैश्विक स्तर पर जोड़ने की दिशा में अहम कदम माना जा…
वाराणसी का बदलता रूप, 5,000 करोड़ का मेगा प्लान, रोपवे-मेट्रो संग काशी बनेगी नया आर्थिक हब!
Varanasi News: वाराणसी में लगभग 5,000 करोड़ रुपये के निवेश से ‘सिटी इकोनॉमिक रीजन’ विकसित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शहर को आधुनिक आर्थिक केंद्र में बदलना है. इस योजना के तहत काशी की पारंपरिक पहचान को बनाए रखते हुए आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे रोजगार, व्यापार और पर्यटन के नए अवसर पैदा होंगे और शहर की आर्थिक क्षमता मजबूत होगी. हेरिटेज टूरिज्म थीम पर विकास इस प्रोजेक्ट को हेरिटेज टूरिज्म थीम के तहत विकसित किया जाएगा, जिससे काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक स्तर पर प्रमोट किया जा सके. काशी विश्वनाथ मंदिर…
गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन का काउंटडाउन शुरू, मेरठ से प्रयागराज का सफर होगा आधा, यूपी के अर्थव्यवस्था को मिलेगा बड़ा बूस्ट
UP News: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. देश के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स में शामिल गंगा एक्सप्रेसवे अब उद्घाटन के लिए लगभग तैयार है. करीब 594 किलोमीटर लंबा यह मेगा प्रोजेक्ट अप्रैल या मई में जनता के लिए खोल दिया जाएगा. तेजी से पूरा हुआ निर्माण कार्य हाल ही में यूपी स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ मनोज कुमार सिंह ने एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि परियोजना का काम 95 से 100 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है. मेरठ से बदायूं तक निरीक्षण के दौरान सड़क की गुणवत्ता और रफ्तार दोनों संतोषजनक पाई गईं. गुरूग्राम-नोएडा…
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी कब होगी? सपा सांसद के पिता तुफानी सरोज ने बताई नई डेट
Rinku Singh Priya Saroj wedding postponed: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी एक बार फिर टल गई है, जिससे उनके समर्थकों और परिवार के लोगों में चर्चा तेज हो गई है. दोनों की शादी जून 2026 में होने वाली थी, लेकिन हालात ऐसे बने कि परिवारों को यह फैसला लेना पड़ा. शादी की नई तारीख अब आपसी सहमति से तय की जाएगी, जिससे दोनों परिवारों को समय मिल सके. शिवभक्तों के लिए खुशखबरी! इस तारीख से शुरू होगी केदारनाथ यात्रा, जानिए पूरी जानकारी क्यों टली दोनों की शादी? शादी टलने की सबसे बड़ी वजह खान…
गुरूग्राम-नोएडा की राह पर यूपी का ये जिला! बन रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का हब, खुलेगा रोजगार का पिटारा
Hathras News: उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है. नोएडा और गुरूग्राम की तर्ज पर अब हाथरस को आधुनिक औद्योगिक शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है. ‘न्यू हाथरस 2041’ मास्टर प्लान के तहत हजारों हेक्टेयर में इंडस्ट्रियल और रेजिडेंशियल जोन तैयार किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में निवेश और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे. डेढ़ घंटे में बहराइच से लखनऊ! 6969 करोड़ का मेगा हाईवे देगा विकास को रफ्तार हींग की खुशबू से हाई-टेक इंडस्ट्री तक हाथरस की पहचान लंबे समय से हींग व्यापार के बड़े…
अब जाम से मिलेगी राहत! ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक दौड़ेगी मेट्रो, लाखों लोगों का सफर होगा आसान
नई दिल्ली: नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. लंबे समय से जिस मेट्रो कनेक्टिविटी का इंतजार किया जा रहा था, अब वह सपना जल्द हकीकत बन सकता है. नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सेक्टर-51 से किसान चौक (ग्रेटर नोएडा वेस्ट) तक मेट्रो चलाने के लिए संशोधित डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर ली है. इसे जल्द ही केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. इस प्रोजेक्ट को आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सामने पेश किया जाएगा, जिसके बाद पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड अंतिम लागत और मंजूरी पर…
Barabanki-Bahraich Highway Project: उत्तर प्रदेश में सड़क नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. बाराबंकी से बहराइच के बीच बनने वाले 102 किमी लंबे फोरलेन हाईवे को मंजूरी मिल गई है. करीब 6969 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह प्रोजेक्ट क्षेत्र के विकास को नई गति देगा. इसके बनने से बहराइच से लखनऊ की दूरी महज डेढ़ घंटे में तय हो सकेगी, जिससे क्षेत्र में तेज और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित होगा. डेढ़ घंटे में बहराइच से लखनऊ! वर्तमान सड़क पर तीखे मोड़, खराब ज्योमेट्री और शहरों के भीतर भारी ट्रैफिक के…
हादसा या साजिश? कानपुर में रेलवे ट्रैक पर जलता सिलेंडर मिलने से हड़कंप, जांच में जुटीं एजेंसियां
Kanpur News: दिल्ली रूट पर बुधवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब रेलवे ट्रैक के किनारे एक जलता हुआ सिलेंडर देखा गया. एक राहगीर की सतर्कता से मामले का खुलासा हुआ, जिसने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और पूरे इलाके को घेर लिया गया. क्या मिला मौके पर? पुलिस को घटनास्थल से एक जला हुआ पेट्रोमैक्स (खाना बनाने वाला सिलेंडर) बरामद हुआ. इसके अलावा पास में एक झूला, बर्तन, आधार कार्ड, पहचान पत्र और एक मोबाइल फोन भी मिला. इतनी वस्तुओं के मिलने से मामला संदिग्ध लगने…
मामूली गारंटी, बड़ी राहत! यूपी के किसानों के लिए वरदान बनी ‘मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना’
Chief Minister Minor Irrigation Scheme: सिंचाई की समस्या से जूझ रहे किसानों के लिए अब उम्मीद की किरण नजर आ रही है। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत अब किसान बेहद कम खर्च में अपने खेत तक पानी पहुंचा सकते हैं. अब किसानों को ट्यूबवेल लगवाने के लिए भारी खर्च उठाने की जरूरत नहीं है। सिर्फ 60 हजार रुपये की मामूली गारंटी राशि जमा कर किसान सरकारी ट्यूबवेल की सुविधा मिलेगी. योजना का उद्देश्य और किसानों को राहत इस योजना का मुख्य उद्देश्य कम लागत में किसानों को पानी की सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे न केवल फसल उत्पादन बढ़ेगा,…
UP Board Hindi Syllabus 2027: उत्तर प्रदेश में पढ़ने वाले लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद अब कक्षा 9 से 12 तक के हिंदी सिलेबस में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है. अगर सब कुछ योजना के अनुसार चला, तो साल 2027 से छात्रों को हिंदी पढ़ने का बिल्कुल नया अंदाज़ देखने को मिलेगा. इसे लाने के पीछे सरकार का क्या उद्देश्य है? उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा प्रस्तावित इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य हिंदी पढ़ाई के तरीके को आधुनिक बनाना है. अब तक जहां रटकर पढ़ाई पर ज्यादा…

