What's Hot
Author: Shail Singh
गंगा नदी की लहरों पर ‘इफ्तार पार्टी’ VIDEO से बवाल, वाराणसी में भड़की आस्था की आग, पुलिस जांच तेज
Ganga River Iftar Party Controversy: गंगा नदी की पवित्र धारा में नाव पर ‘इफ्तार पार्टी’ करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद वाराणसी में विवाद खड़ा हो गया है. वीडियो में कुछ लोग नाव पर बैठकर दस्तरख्वान लगाकर खाना खाते नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि इस दौरान मांसाहार भी परोसा गया, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है.बताया जा रहा है कि वीडियो सबसे पहले एक सोशल मीडिया यूजर द्वारा शेयर किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया. वीडियो सामने आते ही कई हिंदू…
Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ धाम की पवित्र यात्रा को लेकर इस बार तैयारियां जोरों पर हैं. साल 2026 में श्रद्धालुओं के लिए एक खास बात यह है कि बाबा केदार के कपाट सामान्य से पहले, 22 अप्रैल को ही खोल दिए जाएंगे. जो आमतौर पर मई के पहले सप्ताह में खुलने वाली परंपरा से अलग है. इस बार यात्रा पहले शुरू होने से श्रद्धालुओं में उत्साह अधिक है. प्रशासन के लिए यह एक चुनौती भी है कि सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी की जाएं, ताकि दर्शन करने आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. बर्फ हटाने…
बेटे को विदा करते वक्त टूट गया पिता का दिल… ‘सबको माफ कर दो’, हरीश राणा की इच्छामृत्यु से पहले भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल
Harish Rana Last Video: दिल को झकझोर देने वाला एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो गाजियाबाद के रहने वाले हरीश राणा से जुड़ा है, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु (पैसिव यूथिनिसिया) की अनुमति मिल चुकी है. बेटे को अंतिम विदाई देने से पहले का यह 22 सेकंड का वीडियो इतना भावुक है कि इसे देखकर लोगों की आंखें नम हो रही हैं. यूपी का ये स्टेट हाईवे होगा फोरलेन, 110 करोड़ रुपये से बदलेगी तस्वीर, दिल्ली-उत्तराखंड से कनेक्टिविटी भी होगी बेहतर वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्रह्माकुमारी संस्था की…
यूपी का ये स्टेट हाईवे होगा फोरलेन, 110 करोड़ रुपये से बदलेगी तस्वीर, दिल्ली-उत्तराखंड से कनेक्टिविटी भी होगी बेहतर
Bulandshahr Anupshahr State Highway: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सड़क ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया जा रहा है. बुलंदशहर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है कि अब अनूपशहर को जोड़ने वाले स्टेट हाईवे के एक हिस्से को फोरलेन बनाया जाएगा. इस परियोजना से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार आने की उम्मीद है. सहकारी नगर से आगे अनूपशहर तक बनेगा फोरलेन अब तक इस मार्ग को सहकारी नगर तक ही फोरलेन बनाने की योजना थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ाकर अनूपशहर तक फोरलेन किया जाएगा. सड़क चौड़ी होने से आबादी वाले…
376 एकड़ में फैली हरियाली का स्वर्ग! यूपी का एशिया का सबसे बड़ा पार्क, जहां धरती पर दिखती है जन्नत की झलक
Asia Largest Park in up: उत्तर प्रदेश अपनी ऐतिहासिक, धार्मिक और आधुनिक पहचान के लिए पूरे देश-दुनिया में जाना जाता है. राज्य में जहां एक ओर विशाल मॉल और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित हो रहा है, वहीं प्रकृति प्रेमियों के लिए भी यहां शानदार जगहें मौजूद हैं. इन्हीं में से एक है एशिया का सबसे बड़ा पार्क जनेश्वर मिश्र पार्क, जो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर इलाके में स्थित है. करीब 376 एकड़ में फैला यह पार्क अपनी खूबसूरती, विशालता और आधुनिक सुविधाओं के लिए देशभर में मशहूर है. इस पार्क का निर्माण साल 2014 में अखिलेश यादव…
UP Forest University: शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश एक और बड़ा कदम उठाने जा रहा है. योगी सरकार प्रदेश में भारत की पहली फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी स्थापित करने की तैयारी कर रही है. करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह विश्वविद्यालय न केवल उच्च शिक्षा के नए अवसर देगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और वन आधारित रोजगार के नए रास्ते भी खोलेगा. प्रदेश का पहला फॉरेस्ट विश्वविद्यालय सीएम सिटी गोरखपुर के कैंपियरगंज क्षेत्र में बनाया जाएगा. इसके लिए करीब 125 एकड़ जमीन चिन्हित कर ली गई है. यह जमीन गोरखपुर में स्थित जटायु संरक्षण केंद्र…
पानी में भी नहीं गलेंगी अब यूपी बोर्ड की मार्कशीट! 16 हाई-टेक सिक्योरिटी फीचर्स के साथ आएगा नया फॉर्मेट
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने इस साल 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए मार्कशीट में बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव किया है. अब छात्रों को मिलने वाली नई मार्कशीट पहले से ज्यादा मजबूत और सुरक्षित होगी. इसमें कुल 16 हाई-टेक सिक्योरिटी फीचर्स जोड़े गए हैं, जिससे यह नॉन-टीयरएबल (न फटने वाली) और वॉटरप्रूफ होगी. यानी अब मार्कशीट पानी में भी खराब नहीं होगी और लंबे समय तक सुरक्षित रहेगी. बोर्ड ने यह कदम फर्जी मार्कशीट पर रोक लगाने और छात्रों के दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए उठाया है. नई…
नई दिल्ली: बॉलीवुड की चर्चित एक्शन फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके तीसरे पार्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. फैंस यह जानना चाहते हैं कि क्या ‘धुरंधर 2’ के बाद ‘धुरंधर 3’ भी बनेगी. अब इसको लेकर निर्देशक आदित्य धर की ओर से बड़ी जानकारी सामने आई है. मेकर्स करना चाहते हैं यूनिवर्स को बड़ा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘धुरंधर द रिवेंज’ को मिल रहे जबरदस्त बज और एक्साइटमेंट को देखते हुए स्टूडियो इस फिल्म के यूनिवर्स को और बड़ा बनाना…
ईरान का बड़ा ऐलान, खामेनेई की मौत का बदला लेने की कसम, नेतन्याहू को मारने की धमकी से बढ़ा मिडिल ईस्ट तनाव
Iran Israel War Update: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण युद्ध के बीच ईरान के शक्तिशाली सैन्य संगठन Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने ऐसा बयान जारी किया है जिसने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है. IRGC ने कहा है कि वह अपने सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत का बदला लेने के लिए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को ढूंढकर मार गिराएगा. विशेषज्ञों का मानना है कि इस संघर्ष ने पहले ही विश्व ऊर्जा आपूर्ति, वैश्विक अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर बड़ा असर डाला है. अगर तनाव इसी तरह बढ़ता रहा तो इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता…
एक दुल्हन, दो दूल्हे! थाईलैंड में प्यार की अनोखी मिसाल बनी यह शादी, इंटरनेट पर मचाया तहलका
नई दिल्ली: शादियों के इस सीजन में आपने भी कई विवाह समारोह देखे होंगे, जहां दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं. लेकिन जरा सोचिए, अगर किसी शादी में एक ही मंडप में दुल्हन के साथ दो-दो दूल्हे बैठे हों तो? सुनने में यह अजीब लग सकता है, मगर हाल ही में ऐसी ही एक अनोखी शादी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. सोना हुआ सस्ता, चांदी ने मारी छलांग! 3 दिन में गोल्ड 1470 रुपये गिरा, सिल्वर 7120 रुपये महंगी कहां का है ये मामला? दरअसल यह मामला थाईलैंड का है, जहां 37…

