Ayodhya News: अयोध्या के डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में 12 अगस्त 2026 को होने वाले 31वें दीक्षांत समारोह का फुल रिहर्सल आयोजित किया गया. कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शोभायात्रा, उपाधि और स्वर्ण पदक वितरण समेत सभी व्यवस्थाओं का अभ्यास किया गया. समारोह में 120 स्वर्ण पदक और 1,66,055 उपाधियां डिजिलॉकर पर अपलोड की जाएंगी.
Chamoli News: गोपेश्वर में स्मार्ट मीटर को लेकर विवाद बढ़ा, जनसंवाद में लोगों ने जताया विरोध
31वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी
12 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले 31वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए विवेकानंद सभागार (दीक्षांत मण्डप) में एक भव्य पूर्वाभ्यास (फुल रिहर्सल) का आयोजन किया गया. यह पूर्वाभ्यास कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता एवं गरिमामयी उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.
विश्वविद्यालय में हुआ भव्य फुल रिहर्सल
पूर्वाभ्यास का शुभारंभ बटुकों के वेद मंत्रोच्चार और स्वस्ति वाचन के साथ हुआ. तत्पश्चात ‘वंदे मातरम्’ तथा विश्वविद्यालय के कुलगीत की सुमधुर प्रस्तुति दी गई. इस दौरान डोगरा रेजीमेंट की बैंड टीम ने आकर्षक धुन के साथ दीक्षांत शोभायात्रा की अगवानी किया. कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन प्रो. नीलम पाठक द्वारा किया गया.
समारोह के पूर्ण अभ्यास के दौरान कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने प्रगति आख्या का प्रस्तुत किया. इसके उपरांत उन्होंने स्वर्ण पदक प्राप्त करने जा रहे सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को भारतीय संस्कृति और परंपरा के अनुरूप ‘दीक्षोपदेश’ का प्रशिक्षण दिया. अभ्यास के अंतर्गत छात्र-छात्राओं की उपाधियों को ‘डिजिलॉकर’ पर अपलोड करने की प्रक्रिया का भी सफलतापूर्वक पूर्वाभ्यास किया गया.
उल्लेखनीय है कि 12 अगस्त को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में मेधावियों को कुल 120 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे. 31वें दीक्षांत समारोह में स्नातक परास्नातक की कुल 166055 उपाधियां डिजिलॉकर पर कुलाधिपति द्वारा अपलोड की जाएगी.
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, समर्पण और विद्वता का उत्सव है. यह दिवस युवाओं को समाज और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके दायित्वों का स्मरण कराता है. हमारे मेधावी छात्र जब यहाँ से शिक्षा और ‘दीक्षोपदेश’ का संस्कार लेकर निकलेंगे, तो वे समाज में उत्कृष्टता और नैतिक मूल्यों के नए मानक स्थापित करेंगे.
Stock Market: अगस्त के पहले हफ्ते में FPIs ने भारतीय शेयर बाजार में लगाए ₹12,921 करोड़
पूर्वाभ्यास के दौरान विद्या परिषद एवं कार्य परिषद के सदस्यगण, कुलसचिव विनय कुमार सिंह वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल, विभागाध्यक्ष तथा विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक व अधिकारीगण उपस्थित रहे. इस दौरान दीक्षांत शोभायात्रा के प्रवेश से लेकर मंच संचालन, उपाधि व पदक वितरण की प्रक्रियाओं तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम के समापन तक की सभी व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया.


