Azamgarh News in Hindi: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बीती देर रात (शुक्रवार) संदिग्ध परिस्थितियों में एक वृद्ध दंपति की मौत हो गई. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतका की बेटी ने अपने ही सगे भाइयों और भाभियों पर माता-पिता को जहर देकर मारने का गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
Noida के युवक का वीडियो वायरल, हाईराइज लाइफ पर छिड़ी नई बहस
संपत्ति विवाद और पारिवारिक कलह की आशंका
यह दिल दहला देने वाली घटना गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गोमाडीह (पूर्वी हरिजन बस्ती) की है. यहां के निवासी 80 वर्षीय श्यामलाल और उनकी 77 वर्षीय पत्नी बसंती देवी शनिवार की सुबह अपने घर में मृत अवस्था में पाए गए. ग्रामीणों के अनुसार, मृतक श्यामलाल के चार बेटे और एक बेटी हैं.
पिछले कुछ समय से परिवार में संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले भी बेटों और बहुओं से बुजुर्ग दंपति की किसी बात पर तीखी कहासुनी हुई थी, जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर शांत कराया था.
सुबह घर में नहीं हुई हलचल, तो खुला राज
शनिवार सुबह काफी देर तक जब बुजुर्ग दंपति के घर में कोई हलचल नहीं हुई, तो परिजनों और आस-पास के लोगों को शक हुआ. जब लोग घर के अंदर दाखिल हुए, तो बिस्तर पर श्यामलाल और बसंती देवी के शव पड़े मिले. एक साथ दो मौतों से पूरे गांव में मातम पसर गया.
पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय चौकी प्रभारी, गंभीरपुर थाना प्रभारी और मुख्यालय से एसपी सिटी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया.
केले की खेती से होगी जबरदस्त कमाई! किसानों को मिल रही 40% सरकारी सब्सिडी
अधिकारियों का बयान
मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला जहर खाने (Poisoning) का प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने शवों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी. रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
aa

