Holi 2026: होली के रंगों और गुजियों की खुशबू के बीच सरकारों ने राहत का रंग भी घोल दिया है. बढ़ती महंगाई और त्योहार के अतिरिक्त खर्च को देखते हुए दिल्ली और यूपी की सरकारों ने मुफ्त गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है. लेकिन सवाल यही है क्या आपका नाम इस सूची में है?
दिल्ली सरकार की योजना के तहत राशन कार्डधारक पात्र परिवारों को सीधे उनके बैंक खाते में एक गैस सिलेंडर के बराबर राशि ट्रांसफर की जाएगी. यह भुगतान डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहे. होली और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों पर यह लाभ दिया जाएगा ताकि जरूरतमंद परिवार समय पर सिलेंडर रिफिल करवा सकें.
सुर्खियों के लिए PIL? UGC नियमों पर नई याचिका पर CJI सख्त, बोले- ‘मीडिया में आने का जरिया तो नहीं?’
दिल्ली में इस योजना का लाभ मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों को मिलेगा, जिनके पास वैध राशन कार्ड है. अनुमान है कि करीब 1.75 लाख परिवार इस योजना से लाभान्वित होंगे. इसके लिए सरकार ने लगभग 242 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है, जिससे त्योहार पर लोगों को राहत मिल सके.
यूपी में मुफ्त सिलेंडर का ऐलान
उत्तर प्रदेश में मुफ्त गैस सिलेंडर की सुविधा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत दी जाएगी. जिन लाभार्थियों के पास उज्ज्वला योजना का गैस कनेक्शन है, उन्हें होली पर एक मुफ्त रिफिल मिलेगा. इस फैसले से ग्रामीण क्षेत्रों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को सीधा फायदा पहुंचाने का प्रयास किया गया है.
उत्तर प्रदेश सरकार का उद्देश्य स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देना और महिलाओं को धुएं से होने वाली बीमारियों से बचाना है. मुफ्त रिफिल से न केवल रसोई खर्च कम होगा, बल्कि उज्ज्वला योजना के तहत लिए गए कनेक्शन का नियमित उपयोग भी बढ़ेगा. इससे गरीब परिवारों को त्योहार के समय अतिरिक्त राहत मिलेगी.
होली पर घर लौटने वालों के लिए राहत, यूपी में 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें
लाभ लेने के लिए जरूरी है कि आपका नाम संबंधित योजना की पात्र सूची में दर्ज हो और बैंक खाता आधार से लिंक हो. यदि आप दिल्ली में राशन कार्डधारक हैं या उत्तर प्रदेश में उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं, तभी यह सुविधा मिलेगी. पात्रता की पुष्टि के लिए अपने नजदीकी गैस एजेंसी या संबंधित विभाग से जानकारी लेना जरूरी है.


