Gold Silver Rate Today 11 March 2026: घरेलू कमोडिटी बाजार में बुधवार, 11 मार्च को सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव देखने को मिला. जियो-पॉलिटिकल तनाव कम होने की उम्मीद और डॉलर में कमजोरी के चलते निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग की, जिसका असर कीमतों पर दिखाई दिया. आज के कारोबार में सोना 0.5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ ट्रेड करता नजर आया, वहीं चांदी के दाम में भी करीब 1 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई. हालांकि इससे पहले वाले कारोबारी सत्र में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में अच्छी बढ़त देखने को मिली थी.
यूपी में आबू धाबी और शिकागो जैसा बसेगा नया शहर, 80 गांवों की जमीनें बनी सोना!
MCX पर सोना-चांदी का हाल
कारोबार के शुरुआती दौर में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 469 रुपये यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,62,834 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता दिखा. इसी तरह MCX पर मई डिलीवरी वाली चांदी 1,650 रुपये यानी 0.59 प्रतिशत गिरकर 2,76,200 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड कर रही थी.
पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना करीब 2 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,63,303 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं मई डिलीवरी वाली चांदी लगभग 4 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,77,850 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई थी.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव
वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में हल्का दबाव देखा गया. मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को लेकर अमेरिकी अधिकारियों के बयानों के बाद बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ गया है, जिसका असर एनर्जी मार्केट के साथ-साथ कीमती धातुओं पर भी पड़ा है. बुधवार को स्पॉट गोल्ड की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गई, हालांकि यह अभी भी 5,200 डॉलर प्रति औंस के ऊपर बनी हुई है. स्पॉट गोल्ड 0.34 प्रतिशत गिरकर 5,224 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. वहीं स्पॉट सिल्वर भी 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.
देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम
देश के बड़े शहरों में भी सोने की कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला. राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,62,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट सोना 1,49,206 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,050 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,49,463 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है.
कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,62,830 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,49,261 रुपये प्रति 10 ग्राम है. चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड 1,63,520 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड 1,49,893 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,63,170 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,49,573 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है. वहीं हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,49,692 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है.
इंतजार खत्म! इस दिन आएगी करोड़ों किसानों के खाते में पीएम किसान की 22वीं किस्त
घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिलहाल सोना-चांदी की कीमतों में हल्की नरमी का रुख देखा जा रहा है, जबकि निवेशक वैश्विक हालात और डॉलर की चाल पर नजर बनाए हुए हैं.


