Railway Cancelled Trains: अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं और आने वाले दिनों में ट्रेन से यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो सफर से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें. गोरखपुर जंक्शन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है. वॉशिंग पिट नंबर 1 और 2 के पुनर्निर्माण की वजह से अलग-अलग तारीखों में कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ को आंशिक रूप से निरस्त या बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा.
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार यह कार्य मार्च में पूरा होने की संभावना है. इस अवधि के दौरान गोरखपुर से दिल्ली और बांद्रा टर्मिनस के बीच चलने वाली कुछ स्पेशल ट्रेनें रद्द रहेंगी. वहीं कई ट्रेनों का संचालन परिवर्तित रूट से या आंशिक रूप से किया जाएगा. यात्रियों को यात्रा से पहले पूरी जानकारी अवश्य देख लेनी चाहिए.
18 नहीं, 16 साल में लाइसेंस! क्या बदलने वाला है नियम? जानें यूपी सरकार का बड़ा प्लान
ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
ट्रेन संख्या 05057 गोरखपुर-दिल्ली 26 मार्च 2026 तक रद्द रहेगी.
ट्रेन संख्या 05058 दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल 27 मार्च 2026 तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन संख्या 05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 27 मार्च 2026 तक रद्द रहेगी.
ट्रेन संख्या 05054 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 28 मार्च 2026 तक निरस्त रहेगी.
ट्रेन संख्या 01027 दादर-गोरखपुर स्पेशल 29 मार्च 2026 तक मऊ जंक्शन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी. यह मऊ-गोरखपुर सेक्शन में रद्द रहेगी.
ट्रेन संख्या 01028 गोरखपुर-दादर स्पेशल 30 मार्च 2026 तक मऊ जंक्शन से संचालित होगी. गोरखपुर-मऊ खंड में यह रद्द रहेगी.
ट्रेन संख्या 22921 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 29 मार्च 2026 तक बलरामपुर में शॉर्ट टर्मिनेट होगी. बलरामपुर-गोरखपुर सेक्शन में यह कैंसिल रहेगी.
ट्रेन संख्या 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 31 मार्च 2026 तक बलरामपुर से चलेगी. गोरखपुर-बलरामपुर खंड में यह रद्द रहेगी.
इन ट्रेनों का संचालन बदला गया
ट्रेन संख्या 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 29 मार्च 2026 तक गोंडा तक ही चलेगी. गोंडा-गोरखपुर सेक्शन में यह रद्द रहेगी.
ट्रेन संख्या 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 31 मार्च 2026 तक गोंडा से संचालित होगी. गोरखपुर-गोंडा खंड में यह कैंसिल रहेगी.
ट्रेन संख्या 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 29 मार्च 2026 तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी. 15 फरवरी तक यह आजमगढ़ तक जाएगी, जबकि 16 फरवरी से 29 मार्च तक भटनी स्टेशन तक ही संचालित होगी.
ट्रेन संख्या 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 30 मार्च 2026 तक संशोधित रूट से चलेगी. 16 फरवरी 2026 तक यह आजमगढ़ से रवाना होगी और 17 फरवरी से 30 मार्च तक भटनी से चलेगी.
ट्रेन संख्या 19409 साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस 28 मार्च 2026 तक थावे तक ही संचालित होगी. थावे-गोरखपुर सेक्शन में यह रद्द रहेगी.
ट्रेन संख्या 19410 गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस 29 मार्च 2026 तक थावे से चलेगी. गोरखपुर-थावे खंड में यह कैंसिल रहेगी.
Fridge Tips: फ्रिज के ऊपर रख दी ये चीजें तो जल्दी खराब हो जाएगा, रिपेयर में खर्च होंगे हजारों
ट्रेन संख्या 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस 26 मार्च 2026 तक बढ़नी तक ही संचालित होगी. बढ़नी-गोरखपुर सेक्शन में यह रद्द रहेगी.
ट्रेन संख्या 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस 28 मार्च 2026 तक बढ़नी से चलेगी. गोरखपुर-बढ़नी खंड में यह कैंसिल रहेगी.
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले आधिकारिक स्रोत से अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच अवश्य कर लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके.


