Jabalpur Mumbai Expressway: मध्य प्रदेश के जबलपुर से मुंबई जाने वाले यात्रियों और कारोबारियों के लिए बड़ी राहत की परियोजना सामने आई है. नई सड़क परियोजना के तहत दोनों शहरों के बीच यात्रा दूरी करीब 200 किलोमीटर कम होने का दावा किया गया है. मार्ग शुरू होने के बाद जबलपुर से मुंबई का सफर करीब 10 घंटे में पूरा होने की उम्मीद है. इससे यात्रा समय में लगभग 8 से 10 घंटे तक की बचत हो सकती है.
Bhopal Metro यात्रियों को मिली बड़ी राहत, अब Metro के लिए नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार
लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के मुताबिक, प्रस्तावित नया गलियारा मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच यात्री और माल परिवहन को तेज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.
200 किमी कम होगी दूरी, सफर में बचेगा समय
परियोजना रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा लंबे मार्ग की तुलना में नए गलियारे से जबलपुर-मुंबई के बीच दूरी घटेगी. इससे वाहन चालकों को कम दूरी तय करनी होगी और यात्रा समय भी कम होगा. नए एक्सप्रेसवे को आधुनिक मानकों के अनुरूप विकसित किए जाने की योजना है. बेहतर सड़क और तेज आवाजाही से वाहनों की ईंधन खपत कम होने के साथ लॉजिस्टिक्स लागत घटने की भी उम्मीद है.
इंदौर, खंडवा, नागपुर और अमरावती को फायदा
यह परियोजना केवल जबलपुर और मुंबई के बीच कनेक्टिविटी तक सीमित नहीं रहेगी. प्रस्तावित मार्ग से इंदौर, खंडवा, नागपुर और अमरावती जैसे प्रमुख शहरों के बीच आवागमन भी बेहतर होने की उम्मीद है. इंदौर और खंडवा के व्यापारियों के लिए महाराष्ट्र के बड़े बाजारों और बंदरगाहों तक माल पहुंचाना आसान हो सकता है. वहीं नागपुर और अमरावती के यात्रियों को मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों की ओर जाने के लिए बेहतर सड़क संपर्क मिल सकता है.
उद्योग और कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार
नए गलियारे से महाकौशल क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों और निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. जबलपुर के आसपास के कृषि आधारित उद्योगों को मुंबई और महाराष्ट्र के बड़े बाजारों तक पहुंचने में सहूलियत हो सकती है. दूरी और परिवहन समय घटने से कारोबारियों की लॉजिस्टिक्स लागत कम हो सकती है. इससे स्थानीय उत्पाद दूसरे राज्यों के बाजारों में अधिक प्रतिस्पर्धी कीमतों पर पहुंचाए जा सकेंगे.
Vande Bharat को टक्कर देंगा अमृत भारत एक्सप्रेस! अब मिलेंगे AC कोच, जानिए क्या-क्या होगा बदलाव?
तेज रफ्तार और बेहतर कनेक्टिविटी पर जोर
परियोजना में भारी और हल्के दोनों तरह के वाहनों के लिए बेहतर आवागमन की सुविधा विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है. आधुनिक सड़क ढांचे के जरिए सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है. अगर परियोजना तय योजना के मुताबिक पूरी होती है, तो जबलपुर-मुंबई के बीच कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इससे यात्रियों के समय की बचत के साथ व्यापार, उद्योग और लॉजिस्टिक्स गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है.


