Noida Traffic Update: नोएडा शहर वासियों और रोजाना दफ्तर आवाजाही करने वाले लोगों को जल्द ही ट्रैफिक जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने वाली है. नोएडा प्राधिकरण ने शहर की दो सबसे व्यस्त सड़कों दादरी-सूरजपुर-छलेरा (DSC) मार्ग और सेक्टर-79 टी-पॉइंट से DSC रोड तक के रास्ते को ‘मॉडल रोड’ के रूप में विकसित करने का फैसला किया है. कंसल्टेंट द्वारा तैयार किए गए इस प्रस्ताव को प्रशासनिक स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है. मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा, जिसे 6 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है.
दिल्ली में अब 2025 तक की झुग्गियों को मिलेगा मकान, विधानसभा में DUSIB संशोधन बिल पास
इन दो प्रमुख मार्गों की बदलेगी तस्वीर
DSC मार्ग (सिंचाई नाले से कुलेसरा पुल तक)
यह सड़क NSEZ, फेस-2, सेक्टर-80, सेक्टर-81 और हॉजरी कॉम्प्लेक्स जैसे प्रमुख औद्योगिक व व्यावसायिक केंद्रों को जोड़ती है. एलिवेटेड रोड से आने वाले वाहनों के दबाव के कारण सुबह और शाम के पीक आवर्स में यहाँ भारी जाम की स्थिति बनी रहती है.
सेक्टर-79 टी-पॉइंट से DSC मार्ग तक का स्ट्रेच
आस-पास की रिहायशी सोसाइटियों और कनेक्टिंग ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए इस पूरे हिस्से को आधुनिक यातायात सुविधाओं से लैस किया जाएगा.
परियोजना का बजट और लागत
DSC मार्ग स्ट्रेच: ₹14.97 करोड़ (1,496.56 लाख रुपये)
सेक्टर-79 टी-पॉइंट स्ट्रेच: ₹10.57 करोड़ (1,057.14 लाख रुपये)
कुल अनुमानित लागत: ₹25.54 करोड़
मॉडल रोड की मुख्य विशेषताएं
मॉडल रोड योजना का उद्देश्य केवल सड़क की मरम्मत करना नहीं, बल्कि पूरे ट्रैफिक मैनेजमेंट को आधुनिक बनाना है,ट्रैफिक प्रवाह को सुचारू बनाने के लिए बॉटलनेक्स खत्म किए जाएंगे. पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों के लिए सुरक्षित रास्ते बनाए जाएंगे. हरियाली, बेहतर स्ट्रीट लाइटें और आधुनिक साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे. सड़क किनारे अवैध पार्किंग और वेंडिंग जोन को व्यवस्थित किया जाएगा.
अब भारत में चलेंगे प्लास्टिक के नोट? 10 और 20 के पॉलीमर नोटों पर बड़ा अपडेट
प्रस्ताव को हरी झंडी मिलते ही निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी. योजना के समय पर पूरा होने से औद्योगिक कर्मचारियों, ट्रांसपोर्टर्स और स्थानीय निवासियों का दैनिक सफर काफी आसान और समय की बचत करने वाला हो जाएगा.


