Salman Khan NEET Paper Leak: देश भर में चल रहे नीट (NEET) पेपर लीक विवाद और छात्र आंदोलन के बीच बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बयानों ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है. बीती रात छात्र आंदोलन का समर्थन करने और हिंसा पर चिंता जताने के बाद, सलमान खान ने एक और नया पोस्ट साझा किया है. इस पोस्ट में उन्होंने छात्रों को अपने घर लौटने की सलाह दी है और भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से अपना अनशन समाप्त करने का आग्रह किया है.
DRDO ने लंबी दूरी की ‘कुशा’ मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया, भारत की वायु रक्षा क्षमता होगी और मजबूत
सलमान खान ने पोस्ट में क्या कहा?
सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम और एक्स (Twitter) हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा कि पढ़ाई और सुरक्षा, दोनों ही नज़र से छात्र प्राथमिकता हैं, तो उन्हें और उनके माता-पिता को चिंता करने की जरूरत नहीं है. माननीय प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है और अब मुझे यकीन है कि वो उन लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाएंगे जो इस पेपर लीक के जिम्मेदार हैं. तो छात्रों, प्लीज अपने माता-पिता के पास अपने घर वापस जाओ.
इसी पोस्ट में उन्होंने लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को संबोधित करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज़ में लिखा कि सोनम, हो गया भाई. अब इसे बढ़ाओ मत. इस जज्बे को किसी और दिन के लिए बचाकर रखना, अगर जरूरत पड़ी तो—हालांकि मुझे नहीं लगता कि जरूरत पड़ेगी. अब कुछ खा लो. अगर तुम चाहते हो, तो मैं अपने घर से खाना भिजवा दूंगा.
सोशल मीडिया पर सलमान हुए ट्रोल, यूजर्स ने उठाए सवाल
सलमान खान की यह अपील कई सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आई और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया कि एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि हमें पता है बीजेपी की किट एक्टिव हो गई है. आपको ऐसा बोलने के लिए पैसे दिए गए हैं, शर्म आनी चाहिए. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह आंदोलन तब तक खत्म नहीं होगा जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं आ जाता. इतना ही नहीं कुछ यूजर्स ने तंज कसते हुए पूछा कि क्या हो गया भाईजान? अचानक रुख कैसे बदल गया?
995 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, गोरखपुर से CM योगी ने सपा-कांग्रेस को घेरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आश्वासन
सलमान खान का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस ट्वीट के बाद आया है, जिसमें पीएम ने छात्रों को निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया था. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा था कि देश के युवाओं का हित और भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. पेपर लीक मामलों के त्वरित निस्तारण और दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा. युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. फिलहाल, सलमान खान के इस बयान के बाद छात्र आंदोलन को लेकर बहस और तेज़ हो गई है.


