Ayodhya News: अयोध्या स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने विश्वविद्यालय के परीक्षा मूल्यांकन केंद्र का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मूल्यांकन कार्य का जायजा लिया और केंद्र पर उपस्थित सभी परीक्षकों व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता बरती जाए.
दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी, महिलाओं को हर महीने 2,500, 1 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं
बता दें कि मूल्यांकन केंद्र पर उपस्थित परीक्षकों को कुलपति ने निर्देशित किया कि परीक्षा प्रणाली विश्वविद्यालय की साख और छात्रों के भविष्य से जुड़ी एक बेहद संवेदनशील व महत्वपूर्ण प्रक्रिया है. इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मूल्यांकन कार्य में पूरी पारदर्शिता और सावधानी बरतें, यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी.
परीक्षा नियंत्रक ने क्या कहा?
परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि आगामी दीक्षांत समारोह से पूर्व सभी पाठ्यक्रमों का मूल्यांकन कार्य शीघ्र अति शीघ्र पूरा कर परीक्षा फल घोषित करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
250 से अधिक परीक्षकों को लगाया गया
मूल्यांकन केंद्र प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर के विभिन्न विषयों, जैसे बॉटनी, जूलॉजी, सैन्य विज्ञान सहित अन्य विषयों के मूल्यांकन के लिए लगभग 250 से अधिक परीक्षकों को लगाया गया है. मूल्यांकन कार्य को तीव्र गति और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं. निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी एवं मूल्यांकन केंद्र के कर्मचारी उपस्थित रहे.


