UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में 29 मई को मौसम एक बार फिर बेहद सक्रिय रहने वाला है. प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक, वज्रपात, ओलावृष्टि और भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार कुछ जिलों में हवा की रफ्तार झोंकों के साथ 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. पश्चिमी, पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.
रणवीर सिंह का समर्थन करने पर निर्देशक संजय गुप्ता पर भड़का FWICE, ‘डॉन 3’ विवाद ने पकड़ा तूल
100 KM/H तक तेज आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, बहराइच, श्रावस्ती, सीतापुर, हरदोई, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, झांसी, हमीरपुर, महोबा और ललितपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में आंधी और गरजते झंझावात की संभावना है. इन इलाकों में हवा की गति 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा रहने के साथ झोंकों में 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.
कई जिलों में 90 KM/H तक चल सकती है तेज हवा
चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर और अलीगढ़ में तेज झक्कड़ हवा चलने की संभावना है. यहां हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जबकि झोंकों में यह 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.
ओलावृष्टि और वज्रपात का भी खतरा
प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है. बांदा, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, शामली, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, झांसी और ललितपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में ओले गिरने की संभावना जताई गई है.
इसके अलावा पूर्वांचल, अवध और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की गतिविधियां भी तेज रह सकती हैं. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है.
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में भारी वर्षा होने की संभावना है. लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण कई जगह जलभराव और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है.
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने किसानों, वाहन चालकों और आम लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. तेज हवा और आंधी के दौरान कमजोर पेड़ों, कच्चे निर्माण और बिजली लाइनों से दूरी बनाए रखने को कहा गया है. खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की भी अपील की गई है.


