नई दिल्ली: साउथ और बॉलीवुड सिनेमा के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपने नेक कामों को लेकर चर्चा में हैं. फैंस की यह चहेती जोड़ी शादी के बाद से ही लगातार समाज सेवा के कामों में जुटी हुई है. अब इस कपल ने तेलंगाना में बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए एक बहुत बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है.
अब डॉक्टर की अगली सलाह AI भी दे सकता है? डायबिटीज और हाई BP मरीजों के लिए शुरू हो रहा नया दौर
ससुर जी के गांव से रश्मिका और विजय ने की शुरुआत
रविवार को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना तेलंगाना के अचम्पेट मंडल के थुम्मनपेटा गांव पहुंचे. यह गांव विजय के पिता का जन्मस्थान है. रश्मिका ने इस मौके पर खुशी जाहिर करते हुए खुद को ‘रश्मिका मंदाना देवरकोंडा’ कहकर संबोधित किया और कहा कि आज हम ‘द देवरकोंडा फाउंडेशन’ के जरिए कुछ बहुत अच्छा शुरू कर रहे हैं. हमने इसकी शुरुआत अचम्पेट से करने का फैसला किया, जो मेरे ससुर जी का गांव है. मैं इसे लेकर बेहद एक्साइटेड हूं.
180 बच्चों को मिलेगी स्कॉलरशिप, विजय ने शेयर की लिस्ट
विजय देवरकोंडा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ (ट्विटर) पर चुने गए स्टूडेंट्स की एक लिस्ट शेयर की है. उन्होंने बताया कि इस साल फरवरी में उन्होंने और रश्मिका ने जो वादा किया था, वे उसे पूरा कर रहे हैं, गांव के 9वीं और 10वीं ग्रेड के मेहनती और होनहार बच्चों को चुना है. जिसनी संख्या 180 बच्चों को इस स्कॉलरशिप चुना गया है. विजय का सपना है कि इस मुहिम को अपने पैतृक गांव से शुरू करके धीरे-धीरे आगे और भी जगहों पर ले जाया जाए.
यह मेरा पुराना सपना था विजय देवरकोंडा
गांव में आयोजित एक इवेंट के दौरान बच्चों के परिवारों को संबोधित करते हुए विजय भावुक नजर आए. उन्होंने कहा कि मेरा हमेशा से सपना था कि मैं टॉप स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप दूं और उन लोगों को कुछ रिटर्न में दे सकूं जिन्होंने मेरे करियर में मुझे इतना प्यार और सपोर्ट दिया है. यह एक छोटी सी स्कॉलरशिप है, लेकिन हमारे लिए बहुत मायने रखती है. मैं बच्चों के भविष्य का हिस्सा बनना चाहता हूं.
इसी साल फरवरी में हुई थी शादी
आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने इसी साल फरवरी में उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी रचाई थी. शादी के बाद से ही दोनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स और सोशल वर्क को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं.
इन फिल्मों में साथ दिखेगी जोड़ी
अगर दोनों की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो ऑन-स्क्रीन भी इस जोड़ी का जलवा बरकरार है, विजय और रश्मिका जल्द ही फिल्म ‘रानाबली’ में एक साथ नजर आने वाले हैं. इससे पहले यह सुपरहिट जोड़ी साल 2018 में आई फिल्म ‘गीता गोविंदम’ और 2019 की फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ में अपनी बेहतरीन केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत चुकी है.


