New Delhi: ड्राई फ्रूट्स आज हर घर की जरूरत बन चुके हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई के बीच आम उपभोक्ता के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि दिल्ली में सबसे सस्ते ड्राई फ्रूट्स कहां मिलते हैं. अगर आप भी कम दाम में अच्छी क्वालिटी के बादाम, काजू, किशमिश या मखाने खारीदना चाहते हैं, तो दिल्ली के कुछ थोक बाजार आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं.
खारी बावली: ड्राई फ्रूट्स का सबसे बड़ा हब
दिल्ली का ऐतिहासिक बाजार खारी बावली सस्ते और बेहतरीन ड्राई फ्रूट्स के लिए देशभर में मशहूर है. यह बाजार सिर्फ भारत का ही नहीं, बल्कि पूरे एशिया का सबसे बड़ा ड्राई फ्रूट्स मार्केट माना जाता है. यहां बादाम, काजू, पिस्ता, अखरोट, किशमिश से लेकर हर तरह के ड्राई फ्रूट्स और मसाले बड़ी मात्रा में मिलते हैं.
Train Food Delivery Explained: PNR से प्लेट तक, पूरा प्रोसेस समझिए
खारी बावली की सबसे खास बात यह है कि यहां आपको ड्राई फ्रूट्स थोक और खुदरा दोनों दामों पर मिल जाते हैं. यहां के रेट आम बाजारों की तुलना में काफी कम होते हैं, जिससे ग्राहक अच्छी क्वालिटी के ड्राई फ्रूट्स कम कीमत में खारीद पाते हैं. कई बार यहां के दाम देखकर लोग हैरान रह जाते हैं.
पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में स्थित यह बाजार सदियों पुराना है और आज भी देशभर के व्यापारी यहां से माल खारीदने आते हैं. शादी-ब्याह, त्योहार या रोज़मर्रा की जरूरत, खारी बावली हर लिहाज से ड्राई फ्रूट्स खारीदने के लिए पसंदीदा जगह बन चुका है. अगर आप भी कम बजट में अच्छी क्वालिटी के ड्राई फ्रूट्स खारीदना चाहते हैं, तो खारी बावली एक बार जरूर जाएं.
सदर बाजार और INA मार्केट भी बेहतर विकल्प
खारी बावली के अलावा सदर बाजार भी सस्ते ड्राई फ्रूट्स के लिए जाना जाता है. यहां कई थोक विक्रेता मौजूद हैं जो कम कीमत में अच्छी क्वालिटी का सामान देते हैं. वहीं, INA मार्केट और करोल बाग इलाके में भी ड्राई फ्रूट्स के भरोसेमंद दुकानदार मिल जाते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो सेंट्रल या साउथ दिल्ली में रहते हैं.
ड्राई फ्रूट्स के ताज़ा भाव क्या हैं?
बाजार में ड्राई फ्रूट्स के दाम क्वालिटी, ग्रेड और सीजन के हिसाब से बदलते रहते हैं. फिलहाल दिल्ली के थोक बाजारों में अनुमानित रेट कुछ इस तरह हैं:
बादाम: ₹500 से ₹1,200 प्रति किलो
काजू: ₹700 से ₹1,800 प्रति किलो
किशमिश: ₹200 से ₹800 प्रति किलो
अखरोट: ₹600 से ₹1,500 प्रति किलो
मखाना: ₹200 से ₹700 प्रति किलो
त्योहारी सीजन में कीमतें बढ़ सकती हैं, जबकि सीजन के बाद रेट कुछ कम हो जाते हैं.
सबसे सस्ता ड्राई फ्रूट कैसे खरीदें?
विशेषज्ञों के मुताबिक, ड्राई फ्रूट्स खारीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. थोक में खारीदारी करने पर रेट काफी कम हो जाता है. इसके अलावा 2-3 दुकानों पर रेट पूछकर तुलना करना भी फायदेमंद रहता है. बाजारों में मोलभाव की भी पूरी गुंजाइश होती है. क्वालिटी जांचने के लिए ड्राई फ्रूट्स की खुशबू, रंग और नमी जरूर देखें. कई दुकानदार सैंपल भी दिखाते हैं.
खारी बावली और सदर बाजार कैसे पहुंचें?
खारी बावली: नजदीकी मेट्रो स्टेशन- चांदनी चौक और चावड़ी बाजार
सदर बाजार: मेट्रो और बस दोनों से आसानी से पहुंचा जा सकता है
INA मार्केट: INA मेट्रो स्टेशन से कुछ ही दूरी पर
सुबह 9 से 11 बजे के बीच बाजार जाना बेहतर माना जाता है क्योंकि उस समय भीड़ कम रहती है.
राशन कार्ड में नाम जोड़ने का सबसे आसान तरीका, दफ्तर जाने की जरूरत नहीं
अगर आप दिल्ली में सबसे सस्ते और अच्छी क्वालिटी के ड्राई फ्रूट्स खारीदना चाहते हैं, तो खारी बावली और सदर बाजार आपके लिए सबसे सही जगह हैं. थोड़ी समझदारी और सही समय पर की गई खारीदारी से आप अच्छी बचत कर सकते हैं.


