Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले 48 घंटों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. कई जिलों में मेघगर्जन, हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है. कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे खासकर किसानों की चिंता बढ़ गई है.
Indian Meteorological Department के मौसम केंद्र Jaipur ने ताज़ा पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि राज्य में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके असर से कई जिलों में बादल छाने, हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है.
सूर्य गोचर 2026: कुंभ राशि में सूर्य-बुध-राहु की महायोगी युति, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
18 फरवरी को रहेगा ज्यादा असर
आज विक्षोभ का सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है. आज बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. तेज हवाओं के कारण पेड़-पौधों और कच्चे ढांचों को नुकसान पहुंचने की आशंका भी जताई गई है.
ओलावृष्टि की आशंका, किसानों को सलाह
कुछ जिलों में ओले गिरने की संभावना से कृषि क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है. खेतों में खड़ी रबी फसलों को नुकसान हो सकता है. मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करें. कटाई के लिए तैयार फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें और खुले में रखे अनाज को ढककर रखें.
तापमान में गिरावट के संकेत
फिलहाल राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है. हालांकि मावठ के प्रभाव से अगले दो से तीन दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है. इससे लोगों को हल्की ठंडक का अनुभव होगा. मौसम विभाग का अनुमान है कि सिस्टम के कमजोर पड़ने के बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है.
नेशनल एक्सप्रेसवे पर टोल नियम में बड़ा बदलाव, अधूरे एक्सप्रेसवे पर अब नहीं लगेगा पूरा टोल
IMD जयपुर ने दी सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेज हवाओं और मेघगर्जन के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें. बिजली कड़कने के समय पेड़ों के नीचे खड़े न हों और सुरक्षित स्थान पर रहें. वाहन चालकों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
18 फरवरी को राजस्थान के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा. ऐसे में नागरिकों और किसानों को सतर्क रहने और विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की आवश्यकता है.


