Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां पर बेटे की शादी से कुछ हफ्ते पहले 37 वर्षीय महिला अपने 21 वर्षीय सगे भांजे के साथ फरार हो गई. पति की शिकायत पर पुलिस ने भांजे समेत 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
कहां की है ये घटना?
दरअसल, ये घटना पालीमुकीमपुर क्षेत्र की बताई जा रही है. थाना प्रभारी निरीक्षक रवि चंद्रावल के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने तहरीर में बताया कि 25 जनवरी को उसकी पत्नी मायके गई थी. लौटते समय रास्ते में उसका सगा भांजा विक्रम मिला. आरोप है कि विक्रम उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया, जिसके बाद से महिला का कोई पता नहीं चल सका.
जेवर और नकदी साथ ले जाने का आरोप
पीड़ित के मुताबिक, 6 मार्च को बेटे की शादी तय है और परिवार तैयारियों में जुटा था. ननिहाल पक्ष की ओर से मंगलसूत्र, चेन, पायजेब और अंगूठी समेत जेवर खरीदे गए थे. आरोप है कि महिला मायके से लौटते समय ये जेवरात और करीब एक लाख रुपये नकद अपने साथ ला रही थी, जिन्हें भांजा अपने साथ ले गया.
पूछताछ पर मिली धमकी
पति का कहना है कि उसने रिश्तेदारों और परिचितों से पत्नी की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. जब उसने भांजे और उसके परिवार से पूछताछ की, तो उसे कथित तौर पर धमकियां दी गईं. इसके बाद उसने थाने में लिखित शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया.
यूपी में बनेगा 27 हजार करोड़ का 153 KM लंबा छह लेन हाईवे, राजधानी से नेपाल की दूरी होगी कम!
सर्विलांस पर मोबाइल, दबिश जारी
पुलिस ने महिला का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. महिला और उसके साथ गए सामान की बरामदगी पुलिस की प्राथमिकता बताई जा रही है. ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सूचना देने की अपील की गई है. घटना के बाद परिवार में तनाव का माहौल है. बेटे की शादी की तैयारियों के बीच महिला के लापता होने से सामाजिक और मानसिक दबाव बढ़ गया है. पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने में जुटी है.


