Lucknow Link Expressway: उत्तर प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. पूर्वांचल को पश्चिमी यूपी से सीधे जोड़ने के लिए लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा. इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद लंबी दूरी के वाहन लखनऊ शहर के जाम से बचते हुए हाईस्पीड कॉरिडोर से गुजर सकेंगे और यात्रियों को बिना ट्रैफिक के तेज और आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा.
6 लेन का लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे
दरअसल, 341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था. यह एक्सप्रेसवे गाजीपुर को लखनऊ के चांद सराय गांव से जोड़ता है. इसके जरिए गाजीपुर से लखनऊ तक का सफर करीब साढ़े तीन घंटे में पूरा किया जा सकता है. इस एक्सप्रेसवे से लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर जैसे जिले सीधे जुड़ चुके हैं.
लखनऊ से भोपाल का सफर होगा सुपरफास्ट, 5757 करोड़ से बनेगा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे
राजधानी को जाम से राहत
वहीं 302 किलोमीटर लंबे आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे का निर्माण समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान रिकॉर्ड 23 महीनों में पूरा किया गया था. इस एक्सप्रेसवे से आगरा से लखनऊ तक का सफर भी करीब साढ़े तीन घंटे में किया जा सकता है. अब इन दोनों एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ने के लिए 50.94 किलोमीटर लंबे लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा. इस परियोजना के लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने टेंडर जारी कर दिया है.
कितना होगा खर्च?
करीब 2,864.82 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह छह लेन का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे आधुनिक मानकों के साथ तैयार किया जाएगा. इसे 36 महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसे आठ लेन तक भी विस्तार दिया जा सकेगा.
यूपी सरकार ने लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण की दिशा में अहम कदम बढ़ाते हुए टेंडर जारी कर दिया है।
— UP Infra (@UP_Infra) March 3, 2026
₹2,864 करोड़ की लागत से बनने वाला 50.94 किमी लंबा मार्ग आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को सीधे जोड़ेगा, जिससे शहर में ट्रैफिक दबाव घटेगा और आवागमन तेज व सुगम होगा। pic.twitter.com/kvJMd1bzr4
पूर्वांचल से दिल्ली तक आसान होगा सफर
इस एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद पूर्वांचल क्षेत्र सीधे दिल्ली एनसीआर से जुड़ जाएगा. पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पूर्वांचल जाने वाले वाहनों को फिलहाल लखनऊ शहर के आसपास भारी ट्रैफिक से गुजरना पड़ता है, लेकिन नए लिंक एक्सप्रेसवे के बनने से लंबी दूरी के वाहन शहर में प्रवेश किए बिना ही हाईस्पीड कॉरिडोर से गुजर सकेंगे.
ICU में टूटी ‘चांद’ की सांसें, इश्क में जल्लाद बनी प्रेमिका, पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोप
इससे राजधानी लखनऊ के अंदर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और भारी वाहनों से होने वाले सड़क हादसों में भी कमी आने की उम्मीद है. साथ ही आगरा, कानपुर, इटावा और पश्चिमी यूपी के अन्य जिलों से आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर और बलिया तक का सफर पहले के मुकाबले कहीं अधिक आसान और तेज होगा.


