Israel Iran War: मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी बीच इज़राइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने दावा किया है कि इजरायली वायुसेना ने ईरान की राजधानी तेहरान में बड़ा सैन्य हमला किया. आईडीएफ के अनुसार, 50 इजरायली फाइटर जेट्स ने ईरानी सरकार के लीडरशिप कंपाउंड के नीचे बने अंडरग्राउंड मिलिट्री बंकर को निशाना बनाते हुए करीब 100 बम गिराए और उसे ध्वस्त कर दिया.
आईडीएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह बंकर ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के लिए बनाया गया था. इजरायल ने इस ऑपरेशन का एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें बंकर पर बम गिरते ही पूरे इलाके में धुआं फैलता दिखाई दे रहा है.
दो दशकों के भरोसे को सलाम… राज्यसभा की राह पर नीतीश कुमार, बोले-बिहार के विकास का संकल्प रहेगा अटूट
पूरे पश्चिम एशिया में तनाव
इजरायल का कहना है कि यह ऑपरेशन उसकी मिलिट्री इंटेलिजेंस और मोसाद से मिली सटीक जानकारी के आधार पर किया गया. इजरायल के मुताबिक इस हमले का लक्ष्य खामेनेई के लिए तैयार किया गया अंडरग्राउंड सैन्य बंकर था. दरअसल, 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य हमले में अली खामेनेई समेत ईरान के कई वरिष्ठ कमांडरों की मौत होने का दावा किया गया था. इसके बाद से पूरे पश्चिम एशिया में तनाव और भी बढ़ गया है.
हिजबुल्लाह के ठिकानों को भी बनाया गया निशाना
जवाबी कार्रवाई में ईरान ने कई अरब देशों में ड्रोन और मिसाइल हमले किए और क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजरायली ठिकानों को निशाना बनाया. इसके जवाब में इजराइल ने तेहरान पर अपने हमले तेज कर दिए और संघर्ष को लेबनान तक बढ़ाते हुए ईरान समर्थित संगठन हिजबुल्लाह के ठिकानों को भी निशाना बनाया. इस बीच कतर के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसकी एयर डिफेंस फोर्स ने अल उदेद हवाई अड्डाको निशाना बना रहे एक ड्रोन को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया. यह एयरबेस अमेरिकी सेंट्रल कमांड का एक बड़ा सैन्य केंद्र माना जाता है.
राजस्थान में बड़ा चुनावी बदलाव! अब दो से ज्यादा बच्चों वाले भी लड़ सकेंगे पंचायत और निकाय चुनाव
ईरान ने दी चेतावनी
वहीं ईरान ने चेतावनी दी है कि हिंद महासागर में उसके युद्धपोत पर टॉरपीडो हमले के लिए अमेरिका को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. दूसरी ओर, इजरायल ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों से बड़े पैमाने पर लोगों को निकालने की चेतावनी जारी की है. संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के अनुसार, दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों की अतिरिक्त तैनाती के बाद जमीनी लड़ाई भी शुरू हो गई है. फिलहाल पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है और हालात युद्ध जैसे बनते जा रहे हैं.


