Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ले ली है और 3 मई के लिए राज्यभर में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के असर से प्रदेश में मौसम अस्थिर बना हुआ है. इसका प्रभाव शनिवार से शुरू होकर मंगलवार तक देखने को मिलेगा.
मौसम विभाग ने बताया है कि 3 मई को प्रदेश के कई हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही रुक-रुक कर धूल भरी आंधी और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. कुछ इलाकों में बादलों की गर्जना के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं, जिससे अचानक मौसम बदलने की स्थिति बन सकती है.
बरगी डैम हादसा: मां की बाहें थककर भी, बच्चे को थामे बैठी थीं…
लगातार आंधी और बारिश की गतिविधियों के चलते तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है. अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, हालांकि कई शहरों में तापमान अभी भी 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. इसके बावजूद लोगों को भीषण गर्मी और लू से थोड़ी राहत जरूर मिली है.
एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम केंद्र के अनुसार एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे अगले तीन से चार दिनों तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है. इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. खासकर पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के जिलों में आंधी का असर अधिक देखने को मिल सकता है.
प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. तेज आंधी के दौरान खुले में न निकलने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने और वाहन चलाते समय सतर्क रहने की अपील की गई है. किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी गई है.
‘बेटी पर गलत नजर…’ रोज की दरिंदगी से तंग आकर लिव-इन पार्टनर ने प्रेमी को मारी गोली
3 मई को राजस्थान में मौसम पूरी तरह से बदला हुआ रहेगा. जहां एक ओर गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर तेज हवाएं और आंधी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं. मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और समय-समय पर अपडेट जारी कर रहा है.


