Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही लिव-इन पार्टनर की गोली मारकर हत्या कर दी. इस हत्याकांड का खुलासा होने के बाद हर कोई हैरान है. पुलिस के मुताबिक महिला लंबे समय से उत्पीड़न, मारपीट और अपनी नाबालिग बेटी पर गलत नजर रखने जैसी हरकतों से परेशान थी.
330 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे जोड़ देगा यूपी को 4 राज्यों से, 84 गांवों की बदलेगी किस्मत!
क्या है पूरा मामला?
29 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे थाना नगीना देहात क्षेत्र के ग्राम जुलाहापुरा के जंगल में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान 25 वर्षीय अनुज के रूप में की. जांच में उसके दाहिने कान के पास गोली लगने का निशान मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
जांच में खुला राज
मामले की जांच के दौरान पुलिस को मृतक के संपर्क में रहने वाली शोभा नाम की महिला पर शक हुआ. हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली. आरोपी महिला ने बताया कि वह वर्ष 2024 से अनुज के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी.
उत्पीड़न और धमकियों से थी परेशान
महिला के अनुसार अनुज अक्सर उसके साथ मारपीट करता था और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देता था. उसने महिला की बहन के साथ भी छेड़छाड़ की थी. इतना ही नहीं, जेल से बाहर आने के बाद भी उसकी हरकतों में कोई सुधार नहीं हुआ. वह दोस्तों को घर लाकर गलत गतिविधियां करता और महिला पर दबाव बनाता था.
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि अनुज उसकी नाबालिग बेटी पर गलत नजर रखने लगा था, जिससे वह मानसिक रूप से टूट चुकी थी.
घटना वाली रात क्या हुआ?
28 अप्रैल की रात अनुज महिला को एक कैफे ले गया और बाद में उसे गांव के जंगल में ले गया. वहां पहले उसने महिला के साथ संबंध बनाए और फिर मारपीट शुरू कर दी.
महिला ने बताया कि वह पूरी तरह टूट चुकी थी. एक पल के लिए उसने आत्महत्या तक का विचार किया, लेकिन बेटी का ख्याल आते ही उसने अनुज के पास मौजूद तमंचा उठाया और उसे गोली मार दी. गोली लगते ही अनुज की मौके पर ही मौत हो गई.
NCR को मिलने जा रही है नई रफ्तार, गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा नमो भारत कॉरिडोर को मंजूरी
तमंचा और कारतूस बरामद
पुलिस ने आरोपी महिला की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है. इसके आधार पर मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं. फिलहाल पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी में है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.


