Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां सोशल मीडिया के प्यार में अंधी एक पत्नी ने अपने ही पति को खौफनाक मौत दे दी. नौरोजपुर गुर्जर गांव में शुक्रवार रात हुए सचिन हत्याकांड में पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. जिस प्रेमी के लिए पत्नी रचना ने अपने पति की जान ली, वह मर्चेंट नेवी का असली जवान नहीं, बल्कि एक शातिर जालसाज निकला.
रस्सी नहीं बंधी है… लोग चिल्लाते रह गए, 130 फीट नीचे गिरकर चली गई 21 साल की जिंदगी
खीर में मिलाई नींद की गोलियां, फिर बुलाई मौत
पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपी पत्नी रचना का संपर्क रंछाड़ गांव के रहने वाले सोनू से इंस्टाग्राम पर हुआ था. सोनू अपनी प्रोफाइल पर मर्चेंट नेवी की यूनिफॉर्म वाली तस्वीरें लगाकर खुद को फौजी बताता था. शुक्रवार की रात रचना ने एक सोची-समझी साजिश के तहत अपने पति सचिन को खीर में नींद की गोलियां खिला दीं. जब सचिन बेसुध हो गया, तो उसने प्रेमी सोनू को घर बुला लिया.
होश आने पर मांगा पानी, तो दबा दिया गला
देर रात जब सचिन की बेहोशी टूटने लगी, तो उसने अपनी पत्नी से पानी मांगा. लेकिन प्यार में अंधी हो चुकी रचना और उसके प्रेमी सोनू ने पानी देने के बजाय खौफनाक कदम उठाया. सचिन के चिल्लाने पर पकड़े जाने के डर से दोनों ने तकिए से उसका मुंह और गला दबाकर उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया.
वारदात के बाद प्रेमिका को भी दे गया धोखा
हैरानी की बात यह है कि जिस प्रेमी के लिए रचना ने इस खौफनाक हत्याकांड को अंजाम दिया, वह वारदात के बाद घर में रखे ढाई लाख रुपये कैश और कीमती जेवरात समेटकर रफूचक्कर हो गया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी सोनू बेहद आवारा किस्म का है. वह मर्चेंट नेवी का फर्जी जवान बनकर सोशल मीडिया पर महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फंसाता था, उनसे शारीरिक संबंध बनाता था और पैसे ठगने के बाद उन्हें ब्लॉक कर देता था. रचना भी उसकी इसी चाल का शिकार बनी थी.
जालौन: कोटेदार की धांधली के खिलाफ भड़के ग्रामीण, ग्राम प्रधान के साथ DM दफ्तर पहुंचे पीड़ित
क्या कहती है पुलिस?
बागपत के कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि आरोपी पत्नी रचना को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया तकिया भी बरामद कर लिया गया है. वहीं, सीओ बागपत शुकन्या शर्मा ने बताया कि फरार आरोपी सोनू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा.


