Brazil Bungee Jumping Accident: एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीनों को दहला देने वाली एक बेहद हैरान करने वाली लापरवाही की घटना सामने आई है. ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के लाइमीरा इलाके में बंजी जंपिंग के दौरान एक 21 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई. लापरवाही का आलम यह था कि कंपनी के कर्मचारियों ने युवती को बिना सुरक्षा हार्नेस और मुख्य रस्सी बांधे ही 130 फीट (लगभग 40 मीटर) ऊंचे ‘स्केलेटन ब्रिज’ से नीचे धकेल दिया. युवती सीधे गहरी खाई में जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला! पुलिस चौकी पर विस्फोटक वाहन से अटैक, 5 जवानों की मौत
मंगेतर के सामने घटी घटना, शादी की चल रही थी तैयारी
मृतक युवती की पहचान मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रीटास (21) के रूप में हुई है. मारिया अपने मंगेतर के साथ इस एडवेंचर ट्रिप पर आई थी. दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे और इस ट्रिप को यादगार बनाना चाहते थे. घटना के वक्त मंगेतर पुल पर ही मौजूद था, जो इस खौफनाक मंजर को देखकर गहरे सदमे में है.
वीडियो में कैद हुई लापरवाही, 6 लोग हिरासत में
हादसे का एक वीडियो फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कर्मचारी मारिया को पुल के किनारे ले जाकर काउंटडाउन करते हैं और बिना सुरक्षा उपकरण चेक किए नीचे धकेल देते हैं. मौके पर मौजूद लोग चिल्लाते रहे कि रस्सी नहीं बंधी है, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. घटना के बाद स्थानीय सिविल पुलिस ने कंपनी के मैनेजर, सुपरवाइजर और कर्मचारियों समेत 6 लोगों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस इसे गैर-इरादतन हत्या (Culpable Homicide) का मामला मानकर जांच कर रही है.
जालौन: कोटेदार की धांधली के खिलाफ भड़के ग्रामीण, ग्राम प्रधान के साथ DM दफ्तर पहुंचे पीड़ित
मेयर ने जताई नाराजगी, आखिरी पोस्ट वायरल
हादसे से कुछ घंटे पहले मारिया ने इंस्टाग्राम पर रिस्टबैंड के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा था, वह पागल इंसान कौन था जिसने मुझे पुल से कूदने की इजाजत दी? अब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है. लाइमीरा के मेयर मुरिलो फ्लिक्स ने इसे सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी बताते हुए संघीय सरकार से एडवेंचर टूरिज्म के नियमों को सख्त करने की मांग की है.


