नई दिल्ली, 25 जून 2026. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने MyGov के सहयोग से “Quiz on DRDO – Securing the Nation with Indigenous Innovation” लॉन्च किया है. इस ऑनलाइन क्विज का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों को भारत की स्वदेशी रक्षा तकनीकों, वैज्ञानिक उपलब्धियों और आत्मनिर्भर रक्षा क्षेत्र के बारे में जागरूक करना है.
इस क्विज में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को केवल अपना ज्ञान परखने का ही नहीं, बल्कि आकर्षक पुरस्कार जीतने, ई-प्रमाणपत्र प्राप्त करने और 15 अगस्त 2026 को लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह देखने का अवसर भी मिल सकता है.
क्या है DRDO Quiz 2026?
DRDO और MyGov द्वारा आयोजित यह ऑनलाइन क्विज भारत की रक्षा तकनीकों, स्वदेशी नवाचारों और राष्ट्रीय सुरक्षा में DRDO की भूमिका को आम लोगों तक पहुंचाने की पहल है.
इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं में वैज्ञानिक सोच, देशभक्ति और आत्मनिर्भर भारत की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है.
कितने प्रश्न पूछे जाएंगे?
प्रतिभागियों को कुल 10 प्रश्न हल करने होंगे.
इन सभी प्रश्नों का उत्तर देने के लिए 600 सेकंड (10 मिनट) का समय मिलेगा.
क्विज शुरू होते ही टाइमर चालू हो जाएगा, इसलिए प्रतिभागियों को समय का विशेष ध्यान रखना होगा.
कौन कर सकता है भाग?
- भारत का कोई भी नागरिक क्विज में भाग ले सकता है.
- प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक बार ही भाग ले सकता है.
- एक से अधिक प्रविष्टियां स्वीकार नहीं की जाएंगी.
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
- शुरुआत: 22 जून 2026 (दोपहर 1:00 बजे)
- अंतिम तिथि: 13 जुलाई 2026 (रात 11:45 बजे)
इच्छुक प्रतिभागी MyGov पोर्टल पर लॉगिन करके क्विज खेल सकते हैं.
विजेताओं को क्या मिलेगा?
DRDO ने प्रतियोगिता के लिए कई आकर्षक पुरस्कार घोषित किए हैं.
- प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे.
- शीर्ष 30 प्रतिभागियों को DRDO की ओर से ई-प्रमाणपत्र (e-Certificate) प्रदान किया जाएगा.
- सभी पुरस्कार विजेताओं को 15 अगस्त 2026 को लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह देखने के लिए आमंत्रित किया जाएगा.
हालांकि समारोह में शामिल होने के लिए यात्रा और अन्य व्यक्तिगत खर्च प्रतिभागियों को स्वयं वहन करने होंगे. केवल दिल्ली मेट्रो में यात्रा ई-आमंत्रण दिखाने पर निःशुल्क होगी.
विजेताओं का चयन कैसे होगा?
सभी प्रश्नों के सही उत्तर देने और निर्धारित समय सीमा के भीतर क्विज पूरा करने वाले प्रतिभागियों को पात्र माना जाएगा.
इसके बाद विजेताओं का चयन कंप्यूटर आधारित Randomization Process के माध्यम से किया जाएगा ताकि चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी रहे.
ध्यान रखने योग्य बातें
- केवल भारतीय नागरिक ही भाग ले सकते हैं.
- सभी उत्तर निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करने होंगे.
- गलत जानकारी या अनुचित साधनों का उपयोग करने पर प्रविष्टि रद्द की जा सकती है.
- परिणाम घोषित होने के बाद विजेताओं को पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे.
- आयोजकों का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा.
क्यों है यह क्विज खास?
यदि आपकी रुचि भारत की रक्षा तकनीकों, मिसाइल प्रणाली, स्वदेशी अनुसंधान और वैज्ञानिक उपलब्धियों में है, तो यह क्विज आपके लिए ज्ञान बढ़ाने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का भी अच्छा अवसर है.
Source: MyGov एवं Defence Research and Development Organisation (DRDO).


