Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के प्रीमियर में अभी तीन दिन बाकी हैं, लेकिन घर के अंदर एंटरटेनमेंट का तड़का पहले ही लगना शुरू हो गया है. सिंगर और ‘Fame Gurukul’ फेम काजी तौकीर ने ऐसा कारनामा किया कि आधी रात को घरवालों की नींद ही उड़ गई. काजी ने घर में कुछ ऐसा एक्ट किया कि अरिश्फा खान समेत कई कंटेस्टेंट डरकर बेडरूम से बाहर निकल गए.
यह भी पढ़ें- ‘रणबली’ का टीजर आउट, अंग्रेजों के खिलाफ बगावत करते दिखे विजय देवरकोंडा; रश्मिका बनीं पत्नी और हमसफर
आधी रात को काजी ने किया अजीबो-गरीब एक्ट
दरअसल, हाल ही के एपिसोड में जब बाकी घरवाले सो रहे थे, तब काजी तौकीर ने अचानक ऐसा बर्ताव करना शुरू कर दिया जैसे उन्हें कुछ सुपरनैचुरल दिखाई दे रहा हो. वह अजीब हरकतें करने लगे और ऐसा जताया कि वह किसी अनदेखी ताकत के प्रभाव में हैं. काजी की इस एक्टिंग को देखकर अरिश्फा खान समेत दूसरे कंटेस्टेंट घबरा गए. कुछ घरवाले तो बेडरूम छोड़कर बाहर चले गए और काजी के शांत होने का इंतजार करने लगे.
मेरी Oscar-level performance है…
हालांकि, बाद में काजी ने कैमरे के सामने खुलासा किया कि पूरा मामला सिर्फ एक्टिंग था. उन्होंने बताया कि वह घरवालों और दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए ऐसा कर रहे थे. काजी ने कहा, “मैं अपनी हंसी कंट्रोल कर रहा हूं. मेरी Oscar-level performance है. मैं भारत के 100 करोड़ लोगों का मनोरंजन कर रहा हूं. ये बहुत खूबसूरत है. इन लोगों को लगता है कि मैं पागल हूं. लेकिन काजी यहीं नहीं रुके. जब घरवालों ने उनसे पूछा कि वह ठीक हैं या नहीं, तो उन्होंने अपना एक्ट जारी रखा. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने एक लड़की को देखा था और वह उसके निर्देशों का पालन कर रहे थे. काजी ने कहा, “वो चाहती थी कि मैं हंसूं.”
घरवालों की उड़ गई नींद
काजी की इस हरकत से घरवाले इतने परेशान हुए कि अगली सुबह उन्होंने बताया कि रात में वे सिर्फ करीब चार घंटे ही सो पाए. उन्हें लगा कि काजी के साथ सच में कुछ गड़बड़ है, लेकिन बाद में पता चला कि वह सबको बेवकूफ बना रहे थे. काजी ने अरिश्फा खान के साथ बातचीत के दौरान भी अपनी एनर्जी को लेकर एक अजीब दावा किया. उन्होंने कहा कि मैं नॉर्मल इंसान नहीं हूं. तुम सोचो, मैं तीन दिन में एक घंटा सोया हूं, फिर भी एनर्जेटिक हूं.
काजी के इस ड्रामेटिक अंदाज ने सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींच लिया है. कुछ दर्शकों ने उनकी तुलना ‘बिग बॉस 19’ की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल से करनी शुरू कर दी. सोशल मीडिया पर किसी ने उन्हें “Tanya Mittal का male version” बताया तो किसी ने लिखा, “आप Tanya Mittal हो.” वहीं एक यूजर ने मजाक में उन्हें Tanya Mittal का भतीजा तक कह दिया.
कुछ दर्शकों को खूब पसंद आया काजी का अंदाज
हालांकि, हर किसी ने काजी की आलोचना नहीं की. कई दर्शकों को उनका यह मस्तीभरा और ड्रामेटिक अंदाज पसंद भी आया. एक फैन ने लिखा कि काजी “full entertainment” दे रहे हैं और उन्हें पसंद किया जा रहा है.
2005 में जीता था Fame Gurukul
काजी तौकीर 2005 में रियलिटी सिंगिंग शो ‘Fame Gurukul’ जीतकर चर्चा में आए थे. उन्होंने रूपरेखा बनर्जी के साथ यह शो जीता था. इसी शो में अरिजीत सिंह भी नजर आए थे, जो आगे चलकर देश के प्रमुख प्लेबैक सिंगर्स में शामिल हुए. ‘Fame Gurukul’ के बाद काजी ने संगीत और एक्टिंग की दुनिया में काम जारी रखा. वह फिल्म ‘Phantom’ के चर्चित गाने ‘Afghan Jalebi’ से भी जुड़े रहे हैं.
यह भी पढ़ें- इंतजार खत्म! 7 दिन बाद 1.25 करोड़ लाडली बहनों के खाते में आएंगे 1500, देखें 40वीं किस्त की पूरी जानकारी
‘Tatasthu’ थीम के साथ आया है Bigg Boss 20
सलमान खान द्वारा होस्ट किया जा रहा ‘Bigg Boss 20’ इस सीजन ‘Tatasthu’ थीम के साथ आया है. इस थीम के तहत कंटेस्टेंट्स के पास दो लाइफलाइन हैं. इस हफ्ते अम्रपाली दुबे, लव गिल, अरिश्फा खान और कनिका मान नॉमिनेटेड हैं. हालांकि, इस हफ्ते किसी कंटेस्टेंट का एविक्शन नहीं होगा, लेकिन इनमें से किसी एक की एक लाइफलाइन जरूर खत्म हो जाएगी. शो को JioHotstar और Colors TV पर देखा जा सकता है.


