Entertainment News: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की आगामी फिल्म ‘Vajr’ को लेकर एक दिलचस्प अपडेट सामने आया है. फिल्म में टीवी और मनोरंजन जगत के अभिनेता मोहित मलिक की एंट्री हो गई है. खास बात यह है कि इस फिल्म में वह टाइगर श्रॉफ के अपोजिट विलेन यानी निगेटिव किरदार में नजर आएंगे. दोनों कलाकार पहली बार किसी फिल्म में एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. ऐसे में दर्शकों को पर्दे पर एक नई जोड़ी और दिलचस्प टकराव देखने को मिल सकता है.
महावीर जैन के प्रोडक्शन में बन रही इस स्पिरिचुअल एक्शन फिल्म का निर्देशन राम माधवानी कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग जापान में भी किए जाने की संभावना है. हालांकि, मोहित मलिक के किरदार को लेकर मेकर्स ने अभी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन बताया जा रहा है कि कहानी में उनका रोल काफी अहम होने वाला है.
बिरजू लोहार के बाद नए अंदाज में दिखेंगे मोहित मलिक
मोहित मलिक इससे पहले अपने चर्चित किरदार बिरजू लोहार को लेकर सुर्खियों में रहे थे. अब ‘Vajr’ में वह एक बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई देंगे. इस बार अभिनेता नायक की भूमिका के बजाय नेगेटिव किरदार निभाते नजर आएंगे. यह उनके अभिनय करियर के लिए भी एक नया अनुभव माना जा रहा है.
फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, मोहित मलिक का किरदार काफी दिलचस्प है. टाइगर श्रॉफ के सामने विलेन की भूमिका निभाना उन्हें एक अलग अभिनय क्षेत्र को तलाशने का मौका देगा. बिरजू लोहार के बाद यह उनके लिए एक और अलग तरह का किरदार होगा. फिल्म में पहली बार टाइगर और Mohitt का आमना-सामना देखना भी दर्शकों के लिए खास होगा.
एक्शन और नए टकराव से सजेगी ‘Vajr’
‘Vajr’ में टाइगर श्रॉफ अपने एक्शन अवतार में नजर आएंगे. वहीं, मोहित मलिक का निगेटिव किरदार फिल्म की कहानी में नया रोमांच जोड़ सकता है. राम माधवानी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से एक्शन के साथ आध्यात्मिक कहानी पेश किए जाने की उम्मीद है.
फिलहाल फिल्म की कहानी और कलाकारों के किरदारों से जुड़ी बाकी जानकारियों को गोपनीय रखा गया है. हालांकि, टाइगर श्रॉफ और मोहित मलिक की पहली ऑन-स्क्रीन भिड़ंत ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है.
यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान, 4,600 करोड़ से बन रहा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे 90% तैयार,2027 में शुरू होने की उम्मीद
यह भी पढ़ें- लखनऊ में 52 मेधावी प्रशिक्षुओं को सम्मानित करेंगे PM मोदी, यूपी के 6 युवाओं को मिलेगा पुरस्कार, राजनाथ और योगी भी रहेंगे मौजूद


