Aligarh News: उत्तर प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही अलीगढ़ में बने अत्याधुनिक इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे. करीब 57 रुपये करोड़ की लागत से तैयार यह भव्य परिसर 13,000 स्क्वायर मीटर में फैला हुआ है और इसमें खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी.
हाईटेक सुविधाएं मिलेंगी
अब पश्चिमी यूपी के खिलाड़ियों को प्रोफेशनल ट्रेनिंग के लिए दिल्ली, नोएडा या लखनऊ जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अलीगढ़ में ही उन्हें ओलंपिक स्तर का स्विमिंग पूल, इंटरनेशनल स्टैंडर्ड बैडमिंटन और बास्केटबॉल कोर्ट, हाईटेक जिम और बिलियर्ड्स रूम जैसी सुविधाएं मिलेंगी. खास बात यह है कि यह अलीगढ़ मंडल का पहला ऐसा इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स होगा, जिसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया गया है.
दिल्ली-नोएडा के चक्कर देगा
अलीगढ़ का यह प्रोजेक्ट भी तभी सफल माना जाएगा जब यहां सिर्फ उद्घाटन और फोटोशूट नहीं, बल्कि लगातार ट्रेनिंग, अच्छे कोच, पारदर्शी चयन प्रक्रिया और गरीब खिलाड़ियों को सही मौके मिलेंगे. वरना करोड़ों की चमचमाती बिल्डिंग सिर्फ नेताओं की उपलब्धि बनकर रह जाएगी और गांव का प्रतिभाशाली खिलाड़ी फिर भी दिल्ली-नोएडा के चक्कर काटता रहेगा.
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के अनुसार, यह प्रोजेक्ट अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज जैसे जिलों के युवाओं के लिए गेम चेंजर साबित होगा. आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अब बड़े शहरों की महंगी अकादमियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.
गंगा किनारे कांच लेकर पानी में क्या खोजते हैं बच्चे?
खेलों का नया हब बनकर उभर सकता है
कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों की सुविधाओं का भी खास ध्यान रखा गया है. यहां आधुनिक स्पेक्टेटर गैलरी, वीआईपी रूम, मीडिया सेंटर और लाउंज एरिया बनाए गए हैं, ताकि भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट्स का आयोजन भी आसानी से हो सके. अब तक ताला उद्योग और अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के लिए पहचान रखने वाला अलीगढ़, आने वाले समय में खेलों का नया हब बनकर उभर सकता है. स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि यह हाईटेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स उनके सपनों को नई उड़ान देगा और अलीगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंचों पर शहर का नाम रोशन करेंगे.
aa

