Author: Anusa

अनुषा ReadMeLoud.com में सीनियर सब एडिटर हैं और उन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों का अनुभव है. उन्होंने हिसार यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया है. पत्रकारिता की शुरुआत रिपोर्टिंग से करने के बाद उन्होंने लोकल प्रिंट मीडिया और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थान में काम किया.हेल्थ, यूटिलिटी, टेक और ट्रैवल उनकी प्रमुख विशेषज्ञता हैं. इन विषयों पर रिसर्च-बेस्ड, तथ्यात्मक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के साथ वह डिजिटल न्यूज़ स्टोरीज के एडिटोरियल रिसर्च, फैक्ट-चेकिंग और प्रस्तुति पर भी काम करती हैं.अनुषा की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- https://readmeloud.com/author/anusa/

Waste Soap Hacks: अक्सर घरों में साबुन जब छोटा हो जाता है, तो उसे इस्तेमाल करना मुश्किल लगने लगता है और हम उसे बेकार समझकर फेंक देते हैं. लेकिन सच यह है कि ये छोटे-छोटे साबुन के टुकड़े बेहद काम के हो सकते हैं. अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो ये न सिर्फ पैसे बचाते हैं बल्कि आपके घर को प्राकृतिक खुशबू से भी भर सकते हैं. बहुत से लोग घर को फ्रेश रखने के लिए महंगे एयर फ्रेशनर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब आप बिना किसी खर्च के भी अपने घर को महका सकती हैं. इसके…

Read More

Where most uranium in world: दुनिया की सबसे शक्तिशाली और खतरनाक धातुओं में से एक यूरेनियम आज वैश्विक राजनीति, युद्ध और ऊर्जा का केंद्र बना हुआ है. डोनाल्ड ट्रंप जैसे नेताओं के बयान हों या ईरान का न्यूक्लियर कार्यक्रम हर जगह यूरेनियम ही चर्चा में है. लेकिन सवाल यह है कि आखिर यह मिलता कहां है और इसे निकालना इतना मुश्किल क्यों है? कहां पर सबसे ज्यादे यूरेनियम है? दुनिया में सबसे ज्यादा यूरेनियम भंडार ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है, जो कुल वैश्विक भंडारका लगभग 28% है. इसके बाद कजाकिस्तान और कनाडा आते हैं. खासकर कनाडा के सस्केचेवान क्षेत्र में…

Read More

Garud Puran: हिंदू धर्म में जीवन और मृत्यु को एक सतत चक्र माना गया है, जहां आत्मा एक शरीर को त्यागकर दूसरे शरीर में प्रवेश करती है. इस गूढ़ विषय को समझाने वाले प्रमुख ग्रंथों में गरुड़ पुराण का विशेष स्थान है. इस ग्रंथ में भगवान विष्णु और गरुड़ जी के संवाद के माध्यम से जीवन, मृत्यु और पुनर्जन्म के कई रहस्यों को विस्तार से बताया गया है. गरुड़ पुराण के अनुसार, इंसान के कर्म ही उसके भविष्य और अगले जन्म को निर्धारित करते हैं. यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि मृत्यु के बाद आत्मा को तुरंत नया…

Read More

Entertainment Desk: बॉलीवुड के चर्चित कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक बार फिर सुर्खियों में हैं. जहां एक तरफ रणवीर अपनी फिल्म धुरंधर की शानदार सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कपल ने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है. दीपिका और रणवीर दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं. इस खुशखबरी को कपल ने सोशल मीडिया के जरिए साझा किया. इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक तस्वीर में उनकी बेटी दुआ प्रेग्नेंसी टेस्ट पकड़े हुए नजर आ रही हैं. फोटो के साथ नजर ना लगने वाली इमोजी का इस्तेमाल किया गया है. जैसे ही यह पोस्ट…

Read More

School Timing Change: उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच प्रयागराज में कक्षा 1 से 8 तक स्कूलों का समय बदल दिया गया है. अब सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं होंगी, ताकि बच्चों को लू और हीटवेव से बचाया जा सके. उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. प्रयागराज जिले में भीषण गर्मी के बीच स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. जिलाधिकारी के निर्देश पर अब…

Read More

Samrat Chaudhary Political Journey: बिहार की सियासत में एक ऐतिहासिक मोड़ आया है, जहां पहली बार भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बना है. लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रही बीजेपी ने आखिरकार वह मुकाम हासिल कर लिया, जहां वह सिर्फ सत्ता में भागीदार नहीं बल्कि नेतृत्वकर्ता बनकर उभरी है. नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बीजेपी विधायक दल ने सम्राट चौधरी को अपना नेता चुना और इसके साथ ही उनके सिर मुख्यमंत्री का ताज सज गया. सम्राट चौधरी का यह सफर बेहद दिलचस्प और उतार-चढ़ाव से भरा रहा है. खास बात यह है कि उनका राजनीतिक बैकग्राउंड…

Read More

Lukncow Fire News: राजधानी लखनऊ के विकास नगर इलाके में बुधवार शाम एक भीषण अग्निकांड ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया. आवासीय कॉलोनी से सटी झुग्गी बस्ती में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते 100 से अधिक गैस सिलेंडरों में ताबड़तोड़ धमाके होने लगे. इन धमाकों ने न सिर्फ आग को और भड़का दिया बल्कि पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया. आग की लपटें करीब 20 से 30 फीट तक ऊंची उठ रही थीं और दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं. शाम का…

Read More

Politics News, Digital Desk: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच तैनात एक आईएएस अधिकारी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. राज्य में पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त किए गए आईएएस अनुराग यादव मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ हुई बहस के बाद सुर्खियों में आ गए हैं. घटना के बाद चुनाव आयोग ने उन्हें उनके पद से हटा दिया, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुराग यादव को कूच बिहार दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का जनरल ऑब्जर्वर बनाया गया था. एक वर्चुअल बैठक के दौरान वे अपने क्षेत्र से जुड़े…

Read More

Salumbar Child Deaths: राजस्थान में उदयपुर के सलूंबर जिले के लसाड़िया उपखंड में एक अज्ञात बीमारी ने मासूम बच्चों की जान ले ली है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. महज पांच दिनों के भीतर लालपुरा और घाटा गांव में 2 से 4 साल की उम्र के पांच बच्चों की मौत हो गई. इन मौतों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को भी चिंता में डाल दिया है. खास बात यह है कि सभी बच्चों में तेज बुखार, उल्टी और शरीर में अकड़न जैसे समान लक्षण देखे गए, जिसके बाद 24 घंटे के भीतर उनकी हालत तेजी से बिगड़…

Read More

UP Petrol-Diesel Price Today: उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल स्थिरता बनी हुई है, हालांकि अलग-अलग जिलों में मामूली उतार-चढ़ाव जारी है. राजधानी लखनऊ में आज पेट्रोल ₹94.69 प्रति लीटर दर्ज किया गया, जो कल के मुकाबले समान है. वहीं डीजल की कीमत भी ₹87.81 प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है. पिछले 10 दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो पेट्रोल ₹94.65 से ₹94.85 और डीजल ₹87.76 से ₹87.99 के बीच उतार-चढ़ाव करता रहा है. राज्य के कई जिलों में पेट्रोल की कीमत ₹95 से ऊपर बनी हुई है. वाराणसी में पेट्रोल ₹95.23, गोरखपुर में…

Read More