भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को लगभग सपाट रही. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मामूली बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दिए. वैश्विक बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बावजूद डिफेंस सेक्टर में मजबूत खरीदारी ने बाजार को सहारा दिया.
सुबह 9:27 बजे बीएसई सेंसेक्स 163 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,743 पर कारोबार कर रहा था. वहीं एनएसई निफ्टी 13 अंक यानी 0.06 प्रतिशत मजबूत होकर 24,636 पर पहुंच गया.
गोल्ड प्राइस टुडे: MCX पर सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड, 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचा भाव
डिफेंस सेक्टर बना बाजार का सबसे बड़ा सहारा
शुरुआती कारोबार में डिफेंस शेयरों में सबसे अधिक खरीदारी देखने को मिली.
निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स 1.25 प्रतिशत की तेजी के साथ सबसे अधिक बढ़त दर्ज करने वाला सेक्टोरल इंडेक्स रहा.
इसके अलावा निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी फार्मा, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे.
इन सेक्टरों में रही कमजोरी
बाजार में कुछ सेक्टरों में बिकवाली भी देखने को मिली.
निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी आईटी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी कमोडिटीज और निफ्टी पीएसई इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे थे.
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का मिला-जुला रुख
छोटे और मझोले शेयरों में मिश्रित कारोबार देखने को मिला.
निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 78 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63,527 पर था.
वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 79 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,859 पर कारोबार कर रहा था.
सेंसेक्स के टॉप गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स में टाइटन, इटरनल, बीईएल, एसबीआई, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल और सन फार्मा के शेयर बढ़त में रहे.
दूसरी ओर पावर ग्रिड, ट्रेंट, एमएंडएम, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति सुजुकी, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और इंडिगो के शेयरों में कमजोरी देखी गई.
वैश्विक बाजारों से मिले मिश्रित संकेत
एशियाई बाजारों में टोक्यो, हांगकांग, सोल और जकार्ता के बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे.
वहीं शंघाई का बाजार बढ़त में था.
अमेरिकी बाजारों में बुधवार को डाओ जोन्स 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि टेक्नोलॉजी आधारित नैस्डैक इंडेक्स 0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ.
FII और DII की गतिविधियां
बुधवार के कारोबारी सत्र में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भारतीय इक्विटी बाजार से 943.42 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की.
वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 2,883.17 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी दर्ज की.


