भारत का विदेश मंत्रालय (MEA) अब सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी का विस्तार करते हुए Snapchat पर भी पहुंच गया है. मंत्रालय ने गुरुवार को अपने आधिकारिक स्नैपचैट अकाउंट की शुरुआत करने की घोषणा की और लोगों से इससे जुड़ने की अपील की. MEA का कहना है कि इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को विदेश मंत्रालय से जुड़ी आधिकारिक और सटीक जानकारी, एक्सक्लूसिव स्टोरीज तथा अन्य महत्वपूर्ण अपडेट मिलेंगे.
मंत्रालय ने इस घोषणा के साथ एक वीडियो क्लिप भी विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया.
बिहार कैबिनेट के 17 बड़े फैसले, PPP मॉडल पर 16 मेडिकल कॉलेजों के संचालन को मंजूरी
Snapchat पर मिलेगा आधिकारिक अपडेट
विदेश मंत्रालय ने अपने संदेश में कहा कि आधिकारिक Snapchat अकाउंट पर फॉलोअर्स को एक्सक्लूसिव स्टोरीज, अपडेट, रोचक कंटेंट और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी.
इस कदम के साथ मंत्रालय ने एक और लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी आधिकारिक उपस्थिति दर्ज करा दी है.
पहले से कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय है MEA
विदेश मंत्रालय पहले से ही फेसबुक, व्हाट्सएप, एक्स, लिंक्डइन, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे विभिन्न सोशल मीडिया और मल्टीमीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय है.
इन माध्यमों से मंत्रालय समय-समय पर भारतीय दूतावासों, उच्चायोगों, विदेश यात्राओं, कूटनीतिक बैठकों और अन्य महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों से जुड़ी जानकारी साझा करता रहा है.
युवाओं के बीच लोकप्रिय है Snapchat
Snapchat एक लोकप्रिय मल्टीमीडिया और सोशल मीडिया मैसेजिंग ऐप है, जो खासकर नई पीढ़ी यानी जेन-जी के बीच काफी लोकप्रिय माना जाता है.
इस प्लेटफॉर्म पर भेजे गए फोटो और छोटे वीडियो को “Snap” कहा जाता है. इनकी विशेषता यह है कि देखने के कुछ समय बाद वे स्वतः गायब हो जाते हैं, जबकि स्टोरी के रूप में साझा किया गया कंटेंट 24 घंटे तक प्रोफाइल पर दिखाई देता है.
फर्जी खातों से सतर्क रहने की भी देता रहा है संदेश
विदेश मंत्रालय समय-समय पर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को फर्जी खातों और विदेश नीति से जुड़ी भ्रामक जानकारी फैलाने वाले स्कैमर्स से सावधान रहने की सलाह भी देता रहा है.
मंत्रालय अपने आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर कूटनीतिक संवाद, उच्चस्तरीय बैठकों और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी साझा करता है, जिससे लोगों को भारत की विदेश नीति और वैश्विक गतिविधियों की जानकारी मिलती रहती है.
स्तन कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, वैज्ञानिकों ने विकसित किया प्रकाश-सक्रिय नैनोरोबोट
हाल ही में लॉन्च किया था फैक्ट चेक अकाउंट
जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में विदेश मंत्रालय ने इंस्टाग्राम पर अपना आधिकारिक फैक्ट चेक अकाउंट भी शुरू किया था.
इसका उद्देश्य सोशल मीडिया पर भारत की विदेश नीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी फर्जी खबरों, अफवाहों और भ्रामक दावों का त्वरित खंडन करना है.


