Author: Readmeloud Editorial Team
The Readmeloud Editorial Team brings together experienced writers, researchers, and subject experts dedicated to delivering accurate, fact-checked, and actionable insights. With 5+ years of collective experience in digital media, we ensure every article is unbiased, up-to-date, and thoroughly researched.
Bahraich News: उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिले बहराइच के निवासियों का दशकों पुराना सपना पूरा हो गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ वर्चुअली जुड़कर नेपालगंज रोड (रुपईडीहा)-नानपारा-बहराइच रेल खंड पर नई ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया. दोनों नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर पहली विशेष ट्रेन को वाराणसी सिटी के लिए रवाना किया. लगभग 730 करोड़ रुपये की लागत से 56 किलोमीटर लंबे इस रेलखंड को मीटरगेज से ब्रॉडगेज (बड़ी लाइन) में तब्दील किया गया है. कानपुर को मिलेगी नई उड़ान! 1251 एकड़ में बनेगी आधुनिक ‘एयरो सिटी’, ग्रेटर कानपुर का सर्वे भी शुरू…
Kanpur News: औद्योगिक नगरी कानपुर के बुनियादी ढांचे और कारोबार को नई ऊंचाई देने के लिए कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने मास्टर प्लान पर तेजी से काम शुरू कर दिया है. चकेरी एयरपोर्ट से सटे जाजमऊ के सीवरेज फार्म की 1251 एकड़ जमीन पर एक विशाल ‘एयरो सिटी’ विकसित की जाएगी. इसके साथ ही, शहर के बड़े पैमाने पर विस्तार के लिए 5000 एकड़ में प्रस्तावित ‘ग्रेटर कानपुर’ योजना का सर्वे भी शुरू कर दिया गया है. हरियाणा के औद्योगिक शहरों को मिलेगी हाई-स्पीड रफ्तार! गुरुग्राम से बावल तक प्रस्तावित MRTS, 2040 तक लाखों यात्रियों को फायदा 3 कंपनियां रेस…
Haryana High Speed Rail: हरियाणा के प्रमुख औद्योगिक शहरों की कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने की तैयारी है. राज्य में प्रस्तावित गुरुग्राम-मानेसर-बावल हाई-स्पीड रैपिड रेल कॉरिडोर के जरिए कई बड़े औद्योगिक और मैन्युफैक्चरिंग केंद्रों को आपस में जोड़ने की योजना है. इस परियोजना के तहत मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (MRTS) विकसित करने का प्रस्ताव है, जिससे यात्रियों के साथ-साथ औद्योगिक गतिविधियों और लॉजिस्टिक्स को भी गति मिलने की उम्मीद है. हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (HSIIDC) के अनुसार, गुरुग्राम, मानेसर, धारूहेड़ा और बावल समेत प्रमुख औद्योगिक टाउनशिप के बीच तेज रफ्तार कनेक्टिविटी विकसित करने की योजना है. परियोजना…
Ghaziabad Elevated Road: गाजियाबाद शहर में जीटी रोड पर घंटाघर के आसपास रोजाना लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है. गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की 173वीं बोर्ड बैठक में घंटाघर से भाटिया मोड़ तक नया एलिवेटेड ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर बनाने को मंजूरी दे दी गई है. करीब दो किलोमीटर लंबे इस चार लेन एलिवेटेड रोड के निर्माण पर लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. शुक्रवार को हुई बोर्ड बैठक में यातायात व्यवस्था, हरनंदीपुरम आवासीय योजना, एयरोसिटी और औद्योगिक विकास समेत कुल 16 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. बैठक में मेरठ मंडलायुक्त एवं बोर्ड अध्यक्ष…
Mirzapur The Movie: ‘मिर्जापुर’ के कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का म्यूजिक एल्बम लॉन्च हो चुका है, जहां पंकज त्रिपाठी ने नए गाने ‘सजनवा’ को लेकर अपनी जिंदगी का एक बेहद मजेदार किस्सा सुनाया. अभिनेता ने बताया कि उन्हें खुद भी पहले नहीं पता था कि यह गाना उनकी आने वाली फिल्म का हिस्सा है. मुस्लिम दुकानदार के समर्थन में उतरे जिम मालिक को सुप्रीम कोर्ट से राहत, FIR पर रोक; सोशल मीडिया पोस्ट रोकने वाला हाईकोर्ट का आदेश भी स्थगित पत्नी ने पूछा- ये…
Ayodhya News: अयोध्या स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के सरदार पटेल सेंटर, तुलसी भवन में संचालित एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एवं पब्लिक पॉलिसी तथा पॉलिटिकल साइंस एवं इंटरनेशनल रिलेशंस पाठ्यक्रम के 2025-26 एवं 2026 बैच के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, अध्ययन की प्रक्रिया और भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराया गया. मुस्लिम दुकानदार के समर्थन में उतरे जिम मालिक को सुप्रीम कोर्ट से राहत, FIR पर रोक; सोशल मीडिया पोस्ट रोकने वाला हाईकोर्ट का आदेश भी स्थगित कार्यक्रम के दौरान केंद्र के समन्वयक प्रो. सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि इस केंद्र…
नई दिल्ली: मुस्लिम दुकानदार के समर्थन में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से कथित तौर पर हुए विवाद में फंसे देहरादून के जिम मालिक मोहम्मद दीपक कुमार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है.सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उनके खिलाफ दर्ज FIR से जुड़ी कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी.इसके साथ ही उत्तराखंड हाईकोर्ट के उस आदेश के प्रभाव पर भी रोक लगा दी गई, जिसमें दीपक को इस घटना से जुड़े संदेश या वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से रोका गया था. न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने मामले में संबंधित अधिकारियों को नोटिस…
WhatsApp New Security Features: WhatsApp ने यूजर्स की अकाउंट सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए नए सेफ्टी फीचर्स पेश किए हैं. कंपनी ने टू-स्टेप वेरिफिकेशन को ज्यादा सुरक्षित बनाने, एक ही अकाउंट में कई Passkeys जोड़ने और अनजान नंबरों से आने वाली कॉल के बारे में अतिरिक्त जानकारी देने जैसे नए फीचर्स शुरू किए हैं. मंगलवार को घोषित इन नए सुरक्षा उपायों का उद्देश्य यूजर्स को अकाउंट हैकिंग, फिशिंग, ऑनलाइन स्कैम और अकाउंट टेकओवर जैसे बढ़ते साइबर खतरों से बेहतर सुरक्षा देना है. बिजनौर के 109 गांवों की बदलेगी तस्वीर! गंगा एक्सप्रेसवे में जाएगी 1058 हेक्टेयर जमीन, इस दिन…
Bijnor Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे के अमरोहा से हरिद्वार तक विस्तार को लेकर बिजनौर में तैयारियां तेज हो गई हैं.जिले की तीन तहसीलों के 109 गांवों की 1,058.44 हेक्टेयर जमीन एक्सप्रेसवे के लिए चिह्नित की गई है.अब जमीन अधिग्रहण से पहले इन गांवों में फाइनल सर्वे कराया जा रहा है.सर्वे पूरा होने के बाद जमीन का सत्यापन कर अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी. गंगा एक्सप्रेसवे बिजनौर की चांदपुर तहसील में प्रवेश करने के बाद बिजनौर और नजीबाबाद तहसील के गांवों से होकर हरिद्वार की सीमा में पहुंचेगा.परियोजना के लिए करीब 12,550.67 बीघा (कच्चा बीघा) जमीन का अधिग्रहण किया जाना…
Developed Assam Infra Vision: असम सरकार ने राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देने के लिए बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की महत्वाकांक्षी पहल ‘विकसित असम: इंफ्रा विजन’ के तहत राज्य कैबिनेट ने 50,000 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दे दी है. इस योजना के तहत राज्य सरकार अगले सात वर्षों में सड़क, स्वास्थ्य, ऊर्जा और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर बड़े पैमाने पर निवेश करेगी. 20 हजार करोड़ राज्य देगा, 30 हजार करोड़ NABARD से मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के अनुसार, ‘विकसित असम: इंफ्रा विजन’ के तहत 20,000 करोड़ रुपये राज्य…

