What's Hot
Author: Shailesh Yadav
शैलेश यादव Readmeloud के एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 1 वर्ष से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. इससे पहले वे प्रसिद्ध समाचार चैनल Zee News में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वे मुख्य रूप से विदेश, क्राइम, राजनीति, शासन-प्रशासन और जनहित से जुड़े विषयों पर अपनी बेबाक, निष्पक्ष और संवेदनशील पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. शैलेश की लेखन शैली की मुख्य विशेषता यह है कि वे तथ्यों (facts) के साथ-साथ संवेदना, कहानी और समाज की जमीनी हकीकत को प्रमुखता से पाठकों के सामने प्रस्तुत करते हैं.
Sambhal Industrial Corridor: संभल में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित किए जा रहे औद्योगिक गलियारे को लेकर बड़ी खबर है. दूसरे चरण के लिए चिह्नित जमीन की खरीद जल्द शुरू होने जा रही है. यूपीडा की लखनऊ में हुई समीक्षा बैठक के बाद जिला प्रशासन को भूमि खरीद की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए हैं. प्रशासन का कहना है कि तैयारी पूरी है और जल्द ही जमीन खरीद शुरू करा दी जाएगी. नोएडा में बनेगा 20 मीटर ऊंचा ‘आसमान वाला’ एलिवेटेड रोड! भंगेल से दोगुनी ऊंचाई, मेट्रो के ऊपर से दौड़ेगा ट्रैफिक 892 गाटों की होगी खरीद दूसरे…
Noida Elevated Road: नोएडा में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक और बड़ा एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट सामने आया है. सेक्टर-38 से सेक्टर-94 तक करीब 2 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा. इसकी खास बात यह होगी कि इसका एक हिस्सा मेट्रो की मजेंटा लाइन के ऊपर से गुजरेगा. इसी वजह से इसकी ऊंचाई करीब 20 मीटर रखी जाएगी, जो नोएडा-भंगेल में बने मौजूदा एलिवेटेड रोड से लगभग दोगुनी होगी. दिल्ली जैसी एयरोसिटी से बदलेगा गाजियाबाद का नक्शा! 3 गांवों की 230 हेक्टेयर जमीन पर बसेगी नई टाउनशिप 300 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान प्रस्तावित एलिवेटेड रोड की…
दिल्ली जैसी एयरोसिटी से बदलेगा गाजियाबाद का नक्शा! 3 गांवों की 230 हेक्टेयर जमीन पर बसेगी नई टाउनशिप
New Ghaziabad Project: दिल्ली-एनसीआर की तर्ज पर गाजियाबाद में एक नई आधुनिक टाउनशिप बसाने की तैयारी तेज हो गई है. गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) मोरटी, अटौर और नंगला गांवों की जमीन पर एयरोसिटी टाउनशिप विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है. करीब 230 हेक्टेयर जमीन में प्रस्तावित इस परियोजना को लेकर पहले हुए सर्वे में आपत्तियां सामने आने के बाद अब दोबारा सर्वे कराया जाएगा. कुशीनगर को मिलेगा नया बाईपास, 15 करोड़ से चौड़ी होगी सड़क 230 हेक्टेयर में बसाई जाएगी नई टाउनशिप GDA के मुताबिक, एयरोसिटी टाउनशिप को राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र के आसपास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के…
Kushinagar Bypass: कुशीनगर शहर में बढ़ते यातायात के दबाव और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने बड़ी योजना तैयार की है. बकुलहा से पड़री तक करीब 6.7 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण कराया जाएगा. इस परियोजना पर लगभग 15 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. पीडब्ल्यूडी ने निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है. स्वीकृति मिलते ही टेंडर समेत अन्य प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा. अलीगढ़ में बनेगा 10 किमी लंबा बाईपास, 70 करोड़ रुपये होंगे खर्च; खैर के जाम से मिलेगी बड़ी राहत चौड़ीकरण के बाद बाईपास का…
Aligarh Bypass: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. अलीगढ़-पलवल मार्ग पर खैर कस्बे में 10 किलोमीटर लंबा नया बाईपास बनाया जाएगा. करीब 70 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से खैर में भारी वाहनों के दबाव और आए दिन लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है. मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी 40 मिनट, सोनबरसा डेढ़ घंटे में! बिहार में बनेगा 4-लेन सुपरफास्ट हाईवे, नेपाल बॉर्डर तक आसान होगा सफर 35 मीटर चौड़ा होगा नया बाईपास प्रस्तावित बाईपास की लंबाई करीब 10 किलोमीटर और चौड़ाई 35…
Muzaffarpur Sitamarhi Highway: बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट मिलने जा रहा है. केंद्र सरकार ने NH-22 के मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा सेक्शन को 4-लेन बनाने की मंजूरी दे दी है. करीब 82.578 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट पर 3,590.73 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. हाईवे बनने के बाद मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी और भारत-नेपाल सीमा तक सफर तेज और सुगम होने की उम्मीद है. बिहार को मिला 336 KM का मेगा एक्सप्रेसवे, बक्सर से भागलपुर का सफर होगा आधा; पटना से दिल्ली-NCR तक कनेक्टिविटी होगी आसान 82.5 KM लंबा होगा नया फोरलेन हाईवे केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…
Buxar Bhagalpur greenfield expressway: बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने के लिए सरकार ने 336 किलोमीटर लंबे बक्सर-भागलपुर 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को मंजूरी दे दी है. करीब 3,700 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह एक्सप्रेसवे बिहार के कई महत्वपूर्ण जिलों को आपस में जोड़ेगा. इसके निर्माण के बाद बक्सर से भागलपुर का सफर करीब 8 घंटे से घटकर लगभग 4 घंटे रह जाने की उम्मीद है. 2 घंटे में इंदौर से भोपाल, 4 हजार करोड़ का 6-लेन एक्सप्रेसवे बदलेगा सफर; दिल्ली-मुंबई से जबलपुर तक जुड़ेगा MP 336 किलोमीटर लंबा और 6 लेन का होगा एक्सप्रेसवे मंत्रिपरिषद…
Bhopal Indore Expressway: मध्य प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने की तैयारी तेज हो गई है. भोपाल-इंदौर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण की दिशा में अब कदम आगे बढ़ रहे हैं. करीब 4,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस 6-लेन एक्सप्रेसवे के तैयार होने के बाद दोनों शहरों के बीच करीब 160 किलोमीटर का सफर 2 से 2.5 घंटे में पूरा होने की उम्मीद है. फिलहाल इस दूरी को तय करने में करीब चार घंटे लगते हैं. बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बदलेगा औरैया की तस्वीर, 7 गांवों की जमीन पर बनेगा इंडस्ट्रियल हब; युवाओं को मिलेंगे रोजगार पुरानी सड़क…
Auraiya Industrial Corridor: औरैया में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे अब सिर्फ सफर आसान करने वाला मार्ग नहीं रहेगा, बल्कि औद्योगिक विकास की नई पहचान बनने जा रहा है. एक्सप्रेसवे किनारे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के फेज-2 के लिए सात गांवों की करीब 756 एकड़ (306 हेक्टेयर) जमीन चिह्नित की गई है. भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यहां आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा. फेज-2 में राजंदाजपुर, मिहौली, शाहबदा, मलकपुर, सैनपुर, निगड़ा और कबीरपुर गांवों की जमीन शामिल है. सबसे ज्यादा 194.373 हेक्टेयर भूमि शाहबदा में चिह्नित की गई है. प्रस्तावित क्षेत्र में ग्राम समाज के साथ निजी भूमि भी शामिल है.…
Moradabad Master Plan: मुरादाबाद शहर के तेजी से बढ़ते दायरे का असर अब आसपास के गांवों पर भी दिखाई देने वाला है. मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) के प्रस्तावित विकास क्षेत्र में शामिल 71 गांवों के करीब 146 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के लिए नया मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है. इसके लागू होने के बाद इन गांवों में आवासीय कॉलोनी, उद्योग, बाजार और दूसरी व्यावसायिक गतिविधियों के लिए जमीन का इस्तेमाल तय नियमों के मुताबिक होगा. ‘मुरली की धुन और राधा का प्यार…’ जन्माष्टमी पर अपनों के चेहरे पर लाएं मुस्कान, शेयर करें ये बेस्ट WhatsApp स्टेटस! 71 गांवों में…

