What's Hot
Author: Shailesh Yadav
शैलेश यादव Readmeloud के एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 1 वर्ष से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. इससे पहले वे प्रसिद्ध समाचार चैनल Zee News में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वे मुख्य रूप से विदेश, क्राइम, राजनीति, शासन-प्रशासन और जनहित से जुड़े विषयों पर अपनी बेबाक, निष्पक्ष और संवेदनशील पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. शैलेश की लेखन शैली की मुख्य विशेषता यह है कि वे तथ्यों (facts) के साथ-साथ संवेदना, कहानी और समाज की जमीनी हकीकत को प्रमुखता से पाठकों के सामने प्रस्तुत करते हैं.
Aligarh News: आने वाले 10 वर्षों में अलीगढ़ की तस्वीर पूरी तरह बदलने की तैयारी है. अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की 91वीं बोर्ड बैठक में वर्ष 2035 तक शहर के विकास का खाका तैयार किया गया. इसमें नए औद्योगिक क्षेत्र, स्टेडियम, पार्क, बाईपास, आवासीय योजनाओं और ग्रीन-ब्लू कॉरिडोर से लेकर अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए हाईटेक तकनीक तक कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 600 पुराने विशेषज्ञों को हटाया, नए विशेषज्ञों की टीम में शामिल किया 35 हजार दर्शकों की क्षमता वाला बनेगा स्टेडियम ग्रेटर अलीगढ़ योजना में अलीगढ़-पलवल हाईवे के किनारे करीब…
Greater Kanpur Plan: केडीए की प्रस्तावित ग्रेटर कानपुर योजना का असर जमीनों की कीमतों पर साफ दिखाई देने लगा है. योजना की घोषणा के बाद भीमसेन, रायपुर खास और आउटर रिंग रोड से सटे इलाकों में जमीनों के भाव सर्किल रेट से तीन गुना तक पहुंच गए हैं. प्राइवेट बिल्डर्स महंगे दामों पर जमीन खरीदकर तेजी से प्लॉटिंग करा रहे हैं. इससे योजना के भविष्य को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. केडीए के अधिकारियों का दावा है कि सितंबर की शुरुआत में योजना क्षेत्र में जमीनों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी जाएगी. आगरा…
Agra Metro expansion: ताजनगरी में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार तेजी से आगे बढ़ रहा है. आगरा मेट्रो के दोनों प्रमुख कॉरिडोर-1 और कॉरिडोर-2 के विस्तार से शहर के कई महत्वपूर्ण इलाकों को मेट्रो कनेक्टिविटी मिलने जा रही है. सिकंदरा, राजा की मंडी, आगरा कॉलेज, आरबीएस कॉलेज, भगवान टॉकीज और कालिंदी विहार जैसे इलाके इस नेटवर्क से जुड़ेंगे. उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की देखरेख में परियोजना के अलग-अलग हिस्सों में ट्रैक, स्टेशन, सिग्नलिंग और अन्य निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं. बच्चों में बढ़ रही मायोपिया और ड्राई आई की समस्या, स्क्रीन टाइम को लेकर एम्स के डॉक्टरों ने…
Gorakhpur Siliguri Expressway: पूर्वांचल से बिहार और पश्चिम बंगाल तक सड़क कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने वाले गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. करीब 37,500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले लगभग 550 किलोमीटर लंबे इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने मंजूरी दी है. यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से शुरू होकर कुशीनगर, बिहार के कई जिलों से होते हुए पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक पहुंचेगा. इसके बनने से गोरखपुर से सिलीगुड़ी का सफर, जो फिलहाल करीब 15 घंटे तक ले सकता है, घटकर लगभग 6 से 8 घंटे रह जाने की उम्मीद…
Agra-Aligarh Greenfield Highway: आगरा-अलीगढ़ के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है. 65 किलोमीटर लंबे आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड हाईवे के रुके हुए 37 किलोमीटर हिस्से पर अब काम आगे बढ़ सकेगा. ताज ट्रैपेजियम जोन (TTZ) में आने वाले इस हिस्से के निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मिल गई है. अनुमति मिलने के बाद सितंबर से पैकेज-2 पर निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है. करीब 820 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह चार लेन का ग्रीनफील्ड हाईवे आगरा और अलीगढ़ के बीच कनेक्टिविटी को पूरी तरह बदलने वाला है. परियोजना पूरी होने के बाद दोनों…
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर बढ़ते आबादी और इंफ्रास्ट्रक्चर के दबाव को कम करने के लिए अब एक नए शहर को विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है. मुंबई और नवी मुंबई के बाद प्रस्तावित इस शहर को ‘मुंबई 3.0’ या KSC न्यू टाउन कहा जा रहा है. इसे आधुनिक, हाईटेक और ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने की योजना है. यूपी में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार, ग्राम पंचायत अधिकारी के 1,468 पदों पर अंतिम चयन परिणाम जारी प्रस्तावित शहर रायगढ़ जिले के उरण, पेन और पनवेल तालुका के 124 गांवों को मिलाकर विकसित…
यूपी में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार, ग्राम पंचायत अधिकारी के 1,468 पदों पर अंतिम चयन परिणाम जारी
UPSSSC Result 2023: योगी सरकार के कार्यकाल में सरकारी भर्ती प्रक्रिया को तेजी देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा-2023 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 1,468 अभ्यर्थियों का ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर चयन हुआ है. आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों की अनुक्रमांकवार सूची अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है. लिखित परीक्षा और अभिलेख परीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम परिणाम घोषित किया गया है. ‘आवारापन 2’ ने 4 दिन में मचाया धमाल,…
मुंबई: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ और सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ एक ही दिन यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं. रिलीज के पहले दिन से ही दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला देखने को मिल रहा है. हालांकि, कमाई के मामले में इमरान हाशमी की फिल्म लगातार आगे चल रही है. एडवांस बुकिंग में भी ‘आवारापन 2’ ने बढ़त बनाई थी. अब दोनों फिल्मों को रिलीज हुए चार दिन पूरे हो चुके हैं. आइए जानते हैं कि चौथे दिन दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की और अब तक उनका कुल कलेक्शन कितना पहुंच गया…
Awarapan Songs: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, लेकिन इसके गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं. फिल्म के ‘तो फिर आओ’ और ‘तेरा मेरा रिश्ता पुराना’ जैसे गानों ने इमरान हाशमी के दर्द और जुदाई को पर्दे पर कुछ इस तरह उतारा कि ये गाने फिल्म से कहीं ज्यादा मशहूर हो गए. खास बात यह है कि इन गानों के पीछे एक ऐसे गीतकार का हाथ था, जिन्होंने इमरान हाशमी के करियर के कई यादगार गाने लिखे हैं. इनका नाम है सईद कादरी. पिता…
Sonipat old age home case: हरियाणा के सोनीपत से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. एक वृद्धाश्रम में रहने वाले 74 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद उनकी तीनों बेटियां अंतिम संस्कार में शामिल होने नहीं पहुंचीं. अंतिम संस्कार से लेकर अस्थि विसर्जन तक बेटियां वीडियो कॉल के जरिए जुड़ी रहीं. हैरानी की बात यह है कि पिता की मौत के 13 दिन बाद आयोजित तेरहवीं में भी तीनों बेटियों में से कोई नहीं पहुंची. मृतक की पहचान शिवचरण राम रतन गुप्ता के रूप में हुई है. वह मुंबई के पूर्व कपड़ा व्यापारी थे और पिछले कुछ…

