Author: Shailesh Yadav

Shailesh yadav

शैलेश यादव Readmeloud के एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 1 वर्ष से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. इससे पहले वे प्रसिद्ध समाचार चैनल Zee News में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वे मुख्य रूप से विदेश, क्राइम, राजनीति, शासन-प्रशासन और जनहित से जुड़े विषयों पर अपनी बेबाक, निष्पक्ष और संवेदनशील पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. शैलेश की लेखन शैली की मुख्य विशेषता यह है कि वे तथ्यों (facts) के साथ-साथ संवेदना, कहानी और समाज की जमीनी हकीकत को प्रमुखता से पाठकों के सामने प्रस्तुत करते हैं.

Tukaram Mundhe: महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) आयुक्त तुकाराम हरिभाऊ मुंढे एक बार फिर अपनी सख्त प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर सुर्खियों में हैं. खाद्य और दवा सुरक्षा को लेकर महाराष्ट्र में चल रही कार्रवाई के दौरान बॉलीवुड सितारों शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. इसके बाद मुंढे का नाम एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी खाद्य और दवा सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान का समर्थन किया है. तुकाराम मुंढे को एक ऐसे अधिकारी के तौर पर जाना…

Read More

Ayodhya News: अयोध्या स्थित डॉ.राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार के भूतल में कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में 31वें दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन के उपरांत एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में दीक्षांत समारोह से जुड़ी विभिन्न समितियों के संयोजकों एवं सह-संयोजकों ने प्रतिभाग किया. बहन की हत्या से दहला परिवार, फिर जीजा ने खुद को भी गोली से उड़ाया; यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की दर्दनाक मौत कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने दीक्षांत समारोह के सकुशल एवं भव्य आयोजन के लिए सभी समितियों के समन्वय व परिश्रम की सराहना की.…

Read More

Lucknow Double Murder: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश गोमतीनगर इलाके में गुरुवार को डबल मर्डर और सुसाइड की सनसनीखेज घटना सामने आई. एसबीआई में कार्यरत मानस बाजपेयी ने पहले बैंक के बाहर अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा को गोली मार दी. इसके बाद हुसड़िया स्थित घर पहुंचकर अपनी बहन को भी गोली मार दी और फिर खुद की कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है. हत्या और…

Read More

Bigg Boss 20: को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. सलमान खान एक बार फिर शो की मेजबानी करते नजर आने वाले हैं और इसी के साथ संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आने लगे हैं. अब टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय का नाम भी शो से जुड़ रहा है. यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर! 12वीं में बदलेगा परीक्षा पैटर्न, रटने वालों की बढ़ेगी मुश्किल मौनी को शो में लाने की तैयारी में मेकर्स बिग बॉस से जुड़ी खबरें शेयर करने वाले पेज बिग बॉस तक की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने मौनी रॉय को शो…

Read More

UP Board New Pattern: उत्तर प्रदेश बोर्ड के 12वीं के छात्रों के लिए परीक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अब सिर्फ परिभाषाएं और लंबे उत्तर रटकर अच्छे अंक हासिल करना आसान नहीं होगा. नए परीक्षा मॉडल में समझ, विश्लेषण, अनुप्रयोग और प्रैक्टिकल नॉलेज पर ज्यादा जोर दिया जाएगा. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020, राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (NCF)-2023 और राष्ट्रीय मूल्यांकन केंद्र ‘परख’ की सिफारिशों के अनुरूप यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के परीक्षा पैटर्न में बदलाव की तैयारी कर रहा है. चीनी की कीमतों में उछाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, थोक खरीदार अब 15 दिन से ज्यादा…

Read More

Basti News: बस्ती शहर के सुनियोजित विस्तार को नई दिशा देने के लिए बस्ती विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने नई आवासीय कॉलोनी विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है. आवास विकास परिषद की तर्ज पर प्रस्तावित इस कॉलोनी के लिए करीब 100 एकड़ जमीन की तलाश तेज कर दी गई है. जमीन उपलब्ध होने के बाद योजना का प्रस्ताव तैयार कर शासन से मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. कॉलोनी का विकास अवस्थापना मद से कराने की तैयारी है. 18 साल का इंतजार खत्म! अब बागपत में एक्सप्रेसवे किनारे बसेंगे आशियाने, 75 करोड़ की जमीन से खुलेगा विकास का नया रास्ता…

Read More

Baghpat Residential Colony: बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण (BBKDA) अब 18 साल बाद अपनी पहली आवासीय कॉलोनी विकसित करने की तैयारी में है. प्राधिकरण ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पास अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र में 8.47 हेक्टेयर जमीन करीब 75 करोड़ रुपये में खरीद ली है. जमीन के सभी बैनामे प्राधिकरण के नाम हो चुके हैं. अब खेती की इस जमीन को आवासीय उपयोग में बदलने के लिए सीएलयू (भू-उपयोग परिवर्तन) की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. कूड़े के पहाड़ से बना हरा-भरा जंगल, कर्नाटक के रायचुर में 22 एकड़ जमीन की वापसी मंडलायुक्त की बैठक में रखी जाएगी फाइल बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास…

Read More

Mumbai News: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. केंद्र सरकार ने मुंबई के उपनगरीय रेल नेटवर्क के लिए 238 नई AC लोकल ट्रेनों को मंजूरी दे दी है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, इन ट्रेनों का निर्माण तेजी से किया जाएगा और 2027 तक पहली नई AC लोकल ट्रेन यात्रियों के लिए उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है. कानपुर मेट्रो का होगा बड़ा विस्तार! नौबस्ता-किदवई नगर से चकेरी तक दौड़ेगी मेट्रो, 7 नए कॉरिडोर से बदलेगी शहर की कनेक्टिविटी 2030 तक पूरा होने वाली प्रक्रिया को…

Read More

Kanpur Metro New Corridors: कानपुर में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार की तैयारी तेज हो गई है. शहर के दक्षिणी हिस्सों नौबस्ता, किदवई नगर, बारादेवी, बर्रा और ट्रांसपोर्ट नगर को बेहतर मेट्रो कनेक्टिविटी देने के साथ भविष्य में चकेरी, पनकी, उन्नाव और ट्रांस गंगा सिटी तक मेट्रो पहुंचाने की योजना तैयार की जा रही है. कानपुर में मौजूदा मेट्रो नेटवर्क करीब 16 किलोमीटर के रूट पर संचालित है. इसके विस्तार के बाद शहर का मेट्रो नेटवर्क करीब 84 किलोमीटर तक पहुंचाने की तैयारी है. इसके लिए सात नए कॉरिडोर प्रस्तावित हैं. फेंकने की मत सोचना! काली पड़ी डोरमैट मिनटों में हो…

Read More

Lucknow Prabandh Nagar Yojana: राजधानी में आवास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की बोर्ड बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए. इनमें 18 साल से लंबित आईआईएम रोड स्थित प्रबंध नगर योजना को आगे बढ़ाने का निर्णय सबसे अहम रहा. करीब 1,800 एकड़ में विकसित होने वाली इस मेगा आवासीय योजना के आकार लेने पर करीब दो लाख लोगों को घर और भूखंड उपलब्ध होने की उम्मीद है. मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में नई आवासीय योजनाओं के साथ आधुनिक बस अड्डे, आईटीआई और अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर समेत कई प्रस्तावों…

Read More