What's Hot
Author: Shailesh Yadav
शैलेश यादव Readmeloud के एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 1 वर्ष से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. इससे पहले वे प्रसिद्ध समाचार चैनल Zee News में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वे मुख्य रूप से विदेश, क्राइम, राजनीति, शासन-प्रशासन और जनहित से जुड़े विषयों पर अपनी बेबाक, निष्पक्ष और संवेदनशील पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. शैलेश की लेखन शैली की मुख्य विशेषता यह है कि वे तथ्यों (facts) के साथ-साथ संवेदना, कहानी और समाज की जमीनी हकीकत को प्रमुखता से पाठकों के सामने प्रस्तुत करते हैं.
Fatehpur Love Jihad: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक बेहद संवेदनशील और तनावपूर्ण मामला सामने आया है. यहां एक शादीशुदा महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पीड़ित परिवार और हिंदू संगठनों ने इस घटना को ‘लव जिहाद’ और एक सुनियोजित धर्मांतरण की साजिश से जोड़ते हुए पुलिस प्रशासन से तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है. यमुना में डूबने से बड़ा हादसा, एक को बचाने के बाद दूसरी किशोरी को बचाते समय खुद भी डूबा जांबाज युवक कहां की है ये घटना? दरअसल, ये घटना के असोथर थाना क्षेत्र…
Kanpur Dehat Yamuna Drowning Incident: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के मूसानगर क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. रविवार सुबह नया पुरवा गांव के पास यमुना नदी में नहाने गई दो किशोरियां गहरे पानी में समा गईं. किशोरियों को डूबता देख एक 17 वर्षीय युवक ने देवदूत बनकर नदी में छलांग लगा दी. युवक ने अपनी जान पर खेलकर एक किशोरी को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दूसरी को बचाने के प्रयास में वह खुद भी नदी की तेज धारा में बह गया. इस हादसे के बाद से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है.…
Shravasti Cow Viral Video: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले से अंधविश्वास और विज्ञान के बीच कशमकश का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां के बसभरिया पुरैना गांव में एक गाय पिछले सात दिनों से लगातार एक ही खेत के चक्कर लगा रही थी. गाय के इस अजीबोगरीब व्यवहार को देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने इसे ‘दैवीय चमत्कार’ मान लिया और पूजा-पाठ शुरू कर दी. हालांकि, जब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची, तो सच्चाई कुछ और ही निकली. गाजीपुर में डीएम VS लेखपाल, सामूहिक ट्रांसफर और प्रशासनिक सख्ती…
Ghazipur Lekhpal Strike: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में जिला प्रशासन और राजस्व विभाग के रीढ़ कहे जाने वाले लेखपालों के बीच टकराव अब खुलकर सामने आ गया है. जनपद में बड़े पैमाने पर हुए तबादलों से नाराज उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने मोर्चा खोलते हुए अनिश्चितकालीन धरना और कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है. इसके चलते जिले की सभी सातों तहसीलों में राजस्व से जुड़े तमाम काम पूरी तरह ठप हो गए हैं, जिससे आम जनता की परेशानियां बढ़ने के आसार हैं. नोएडा एयरपोर्ट से आज से उड़ानें शुरू, पहले दिन लखनऊ, बेंगलुरु, हैदराबाद और अमृतसर के लिए उड़ेंगे…
Noida International Airport: दिल्ली-एनसीआर के दूसरे बड़े हवाई अड्डे, नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (जेवर) से आगामी सोमवार, 15 जून से कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत होने जा रही है. एयरपोर्ट के विकास का पहला चरण पूरा होने के बाद अब यात्री यहां से उड़ान भर सकेंगे. आधिकारिक जानकारी के अनुसार, उद्घाटन के पहले दिन कुल 8 विमानों (4 अराइवल और 4 डिपार्चर) की आवाजाही होगी. पहले दिन की सभी उड़ानों का संचालन इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस द्वारा किया जाएगा. यूपी को मिलेगा एक और हाई-स्पीड कॉरिडोर, विंध्य क्षेत्र से दिल्ली तक फर्राटा भरेंगे वाहन, गंगा और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होगा कनेक्ट पहले…
Vindhya Expressway update: उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क का दायरा और बड़ा होने जा रहा है. गंगा और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बाद अब योगी सरकार विंध्य क्षेत्र (Vindhya Region) की तस्वीर बदलने की तैयारी में है. उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) एक नए और बेहद महत्वाकांक्षी ‘विंध्य एक्सप्रेसवे’ (Vindhya Expressway) पर काम कर रहा है. यूपी में महिलाओं के लिए बंपर वैकेंसी, आंगनबाड़ी केंद्रों में 28,000 से अधिक पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती 330 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवेज उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) की योजना के अनुसार विंध्य एक्सप्रेसवे लगभग 330 किलोमीटर लंबा होगा. इसका शुरुआती…
Flight Lieutenant Shubham Kumar Martyr: ‘अभी जल्दी में हूं मां, फ्री होकर बात करूंगा…’ बिहार के जहानाबाद के लाल और भारतीय वायुसेना के फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार ने अपनी मां से वीडियो कॉल पर यही आखिरी शब्द कहे थे. मां को क्या पता था कि जिस बेटे से वह मुस्कुराते हुए बात कर रही हैं, वह उसका आखिरी कॉल होगा. इस बातचीत के ठीक एक घंटे बाद असम के जोरहाट में वायुसेना का विमान (An-32) दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें शुभम कुमार सहित देश के 5 जांबाज जवान शहीद हो गए. सहारनपुर में पसरा मातम, तेज रफ्तार क्रेटा ने उजाड़ा हंसता-खेलता…
Saharanpur road accident: सहारनपुर के बेहट रोड पर शनिवार को एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के धौलाकुआं के पास एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बाइक सवार परिवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में बाइक पर सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद से पीड़ित परिवार और पूरे मलकपुर गांव में कोहराम मचा हुआ है. जालौन में गैर-इरादतन हत्या के 4 आरोपी गिरफ्तार, खून से सनी ईंट बरामद, 24 घंटे बाद हुआ महिला का अंतिम संस्कार कोठड़ी…
जालौन (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के जालौन जिले की कदौरा थाना पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई खून से सनी ईंट (आलाकत्ल) भी बरामद कर ली है. पकड़े गए चारों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. यूपी में महिलाओं के लिए बंपर वैकेंसी, आंगनबाड़ी केंद्रों में 28,000 से अधिक पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हुआ अंतिम संस्कार इस वारदात के बाद पीड़ित परिवार में…
UP Anganwadi Bharti 2026: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सरकारी विभागों में नौकरी की तलाश कर रही महिला अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है. उत्तर प्रदेश सरकार के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की कमी को दूर करने के लिए बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है. विभाग द्वारा राज्य भर में कुल 28,608 संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके लिए सभी जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों (DPOs) को मिशन मोड में काम करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं. राम मंदिर दान…

