What's Hot
Author: Shailesh Yadav
शैलेश यादव Readmeloud के एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 1 वर्ष से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. इससे पहले वे प्रसिद्ध समाचार चैनल Zee News में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वे मुख्य रूप से विदेश, क्राइम, राजनीति, शासन-प्रशासन और जनहित से जुड़े विषयों पर अपनी बेबाक, निष्पक्ष और संवेदनशील पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. शैलेश की लेखन शैली की मुख्य विशेषता यह है कि वे तथ्यों (facts) के साथ-साथ संवेदना, कहानी और समाज की जमीनी हकीकत को प्रमुखता से पाठकों के सामने प्रस्तुत करते हैं.
Assam AN-32 Aircraft Crash: असम के जोरहाट से एक बेहद दर्दनाक और दुखद खबर सामने आ रही है. यहाँ भारतीय वायुसेना (IAF) का एक AN-32 परिवहन विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इस भीषण हादसे में विमान में सवार वायुसेना के 5 जवान देश की सेवा में शहीद हो गए हैं. वहीं, विमान के को-पायलट को गंभीर हालत में बचा लिया गया है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. भारतीय वायुसेना ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए शहीद जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया है. रोज ₹200 का नुकसान होता था, लोग कहते थे…
पिछले कुछ सालों में तांबे के बर्तनों और बोतलों (Copper Bottles) का इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ा है. आज के समय में लोग सेहतमंद रहने के लिए सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन में रखा पानी पीते हैं. आयुर्वेद और विज्ञान दोनों में ही तांबे के बर्तन में पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि तांबे की बोतल का फायदा आपको तभी मिलेगा जब आप इसका सही इस्तेमाल करेंगे? Ayodhya News: अवध विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय पुस्तकालय कार्यशाला का समापन, OPAC ऐप का हुआ शुभारंभ अक्सर लोग अनजाने में साधारण पानी…
Ayodhya News: अवध विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय पुस्तकालय कार्यशाला का समापन, OPAC ऐप का हुआ शुभारंभ
अयोध्या: डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला “इन्फ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट इन पब्लिक लाइब्रेरीज” का समापन समारोह श्रीराम शोध पीठ के सभागार में सम्पन्न हुआ. कुलपति द्वारा विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में ऑनलाइन पब्लिक एक्सेस कैटलॉग (ओपीएसी) ऐप का उद्घाटन क्यूआर कोड स्कैन कर किया गया. अब अवध विश्वविद्यालय परिसर के समस्त शिक्षक और छात्र-छात्राएं लाइब्रेरी में पुस्तकों की उपलब्धता का स्टेटस ऑनलाइन जान सकेंगे. Delhi Bullet Train Hub: दिल्ली से शुरू होंगे 4 बड़े बुलेट ट्रेन कॉरिडोर, वाराणसी से सिलिगुड़ी तक सफर होगा बेहद तेज पुस्तकालय शिक्षण संस्थाओं का हृदय स्थल होता है समापन समारोह के मुख्य…
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर सरकार एक बेहद महत्वाकांक्षी एक्शन प्लान पर काम कर रही है. देश की पहली मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर अगले साल 15 अगस्त 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. इसी बीच, रेल मंत्रालय और नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) मिलकर देश की राजधानी दिल्ली को एक बड़े रैपिड रेल की तरह ‘बुलेट ट्रेन हब’ के रूप में विकसित करने का ब्लू प्रिंट तैयार कर रहे हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, सरकार की योजना भविष्य में दिल्ली से कई अहम बुलेट ट्रेन रूट्स निकालने की है. हालांकि ये…
भारत और चीन के बीच व्यापारिक मोर्चे पर तनाव एक बार फिर गहराता नजर आ रहा है. गैर-बासमती चावल के बाद अब चीन ने भारत से भेजी गई सूखी लाल मिर्च की खेपों को स्वीकार करने से मना कर दिया है. ‘द हिंदू बिजनेसलाइन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने भारतीय मिर्च के तीन बड़े कंसाइनमेंट को खारिज कर दिया है और इस सौदे से जुड़ी भारत की तीन निर्यातक कंपनियों पर अस्थायी प्रतिबंध भी लगा दिया है. चीन के इस कदम से भारतीय मसाला बाजार, निर्यातकों और किसानों में भारी बेचैनी है. Mt Marivex Missile Attack Indian Crew: सर,…
“सर, यह मोटर टैंकर मारिवेक्स है… जहाज पर आग लग गई है और यह डूब रहा है. अमेरिकी नौसेना का हमला हुआ है, हमारे इंजन रूम पर मिसाइल लगी है. नीचे एक छेद हो गया है. प्लीज हेल्प, प्लीज हेल्प… पूरा क्रू भारतीय है, सभी 24 लोग भारतीय हैं.” यह उस दहला देने वाले ऑडियो (SOS कॉल) के अंश हैं, जो ओमान के तट पर अमेरिकी सेना द्वारा एक तेल टैंकर पर किए गए मिसाइल हमले के बाद सामने आया है. इस ऑडियो में भारतीय नाविक की घबराहट और मौत का खौफ साफ महसूस किया जा सकता है. अवैध घुसपैठ…
India Bangladesh Border Agreement: वैध प्रवासियों और घुसपैठ को लेकर पिछले कुछ समय से भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे कूटनीतिक तनाव के बीच एक बड़ी और सकारात्मक खबर आई है. नई दिल्ली में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के शीर्ष अधिकारियों के बीच चार दिनों तक चली हाई-लेवल बैठक शुक्रवार को संपन्न हो गई. इस बैठक के बाद दोनों देशों ने सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने, अवैध क्रॉसिंग रोकने और खुफिया तालमेल (Intelligence Sharing) को मजबूत करने के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण समझौता किया है. दोनों पक्षों ने इस पूरी बातचीत को बेहद सौहार्दपूर्ण, सकारात्मक…
Ukraine Russia War Latest Update News: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले चार सालों से जारी खूनी संघर्ष एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है. पिछले कुछ घंटों के भीतर दोनों देशों ने एक-दूसरे के सीमावर्ती इलाकों पर अब तक के सबसे भीषण हमलों में से एक को अंजाम दिया है. बता दें कि इस ताजा गोलाबारी और ड्रोन हमलों ने दोनों तरफ के आम नागरिकों की जिंदगी को दांव पर लगा दिया है. इस तबाही में एक 5 साल के मासूम बच्चे समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो…
Pranit More Show Controversy: कॉमेडियन प्रणीत मोरे (Praneet More) के क्राउड-वर्क शो से शुरू हुआ ‘370 रुपये की बिरयानी’ का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि उनके शो की एक और क्लिप ने सोशल मीडिया पर नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है. इस बार विवादों के केंद्र में हैं मुंबई के प्रतिष्ठित केईएम (KEM) हॉस्पिटल से जुड़ीं डॉक्टर सेजल पवार. शो के दौरान मृत शरीरों (डेड बॉडीज) को लेकर की गई उनकी एक कथित अमर्यादित टिप्पणी पर मेडिकल प्रोफेशनल्स, छात्रों और आम सोशल मीडिया यूजर्स ने तीखी नाराजगी जताई है. विवाद बढ़ने के बाद अब लेडी डॉक्टर ने सार्वजनिक…
Gorakhpur Cyber Fraud: उत्तर प्रदेश की गोरखपुर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने ऑनलाइन ठगी के पैसों को खपाने के लिए फर्जी मर्चेंट अकाउंट और QR साउंड बॉक्स का समानांतर नेटवर्क तैयार कर रखा था. पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 1308 QR साउंड बॉक्स, 866 स्कैनर, मोबाइल फोन और बड़ी संख्या में सिम कार्ड बरामद किए हैं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह बरामदगी प्रदेश में साइबर अपराध से जुड़े मामलों में अब तक की…

