What's Hot
Author: Shailesh Yadav
शैलेश यादव Readmeloud के एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 1 वर्ष से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. इससे पहले वे प्रसिद्ध समाचार चैनल Zee News में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वे मुख्य रूप से विदेश, क्राइम, राजनीति, शासन-प्रशासन और जनहित से जुड़े विषयों पर अपनी बेबाक, निष्पक्ष और संवेदनशील पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. शैलेश की लेखन शैली की मुख्य विशेषता यह है कि वे तथ्यों (facts) के साथ-साथ संवेदना, कहानी और समाज की जमीनी हकीकत को प्रमुखता से पाठकों के सामने प्रस्तुत करते हैं.
Railway Projects in West Bengal: पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद रेलवे और आधारभूत ढांचे के विकास को लेकर बड़े ऐलान शुरू हो गए हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को घोषणा की कि दिल्ली से सिलीगुड़ी के बीच एक हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन कॉरिडोर प्रस्तावित है, जो लखनऊ, वाराणसी और पटना होते हुए चलेगा. इस परियोजना के पूरा होने पर दिल्ली से सिलीगुड़ी की यात्रा महज छह घंटे में पूरी की जा सकेगी. मेरठ: दिल्ली और हापुड़ रोड को जोड़ने वाले नए बाईपास का निर्माण शुरू, जाम से मिलेगी मुक्ति नबान्न सचिवालय में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री…
Delhi-Hapur New Bypass: मेरठ शहर में दिनों-दिन बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने और स्थानीय यात्रियों को जाम के झंझट से निजात दिलाने के लिए दिल्ली-हापुड़ रोड के बीच एक नए बाईपास का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना का मुख्य उद्देश्य शहर के आंतरिक मार्गों पर वाहनों के दबाव को नियंत्रित करना और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है. इस बाईपास के बनने से विशेषकर छोटे वाहनों और स्थानीय लोगों को अधिक सुगम, सुरक्षित और तेज आवागमन की सुविधा मिलेगी. प्रयागराज में एयरोसिटी बसाने की तैयारी तेज, सरकार ने मंजूर की 100 करोड़ रुपये…
Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में एयरपोर्ट के पास 500 हेक्टेयर जमीन पर आधुनिक टाउनशिप ‘एयरोसिटी’ बसाने की कवायद तेज हो गई है. उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 100 करोड़ रुपये की पहली किस्त को मंजूरी दे दी है. प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) को उम्मीद है कि अगले एक से दो सप्ताह के भीतर इसका शासनादेश (Government Order) जारी हो जाएगा, जिसके तुरंत बाद जमीन अधिग्रहण और खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. Operation Sindoor के बाद चमकी BrahMos की ताकत, फेल हुआ चीन का J-10CE प्रोपेगेंडा, वियतनाम समेत कई देश खरीदने को तैयार 100…
BrahMos Missile Success: मई 2025 में भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को एक साल पूरा होने के बाद अब इसके दूरगामी प्रभाव साफ दिखाई देने लगे हैं. उस समय पाकिस्तान और चीन ने चीनी J-10CE फाइटर जेट्स को भारत के खिलाफ बड़ी ताकत के रूप में पेश करने की कोशिश की थी, लेकिन आज तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है. जहां चीनी लड़ाकू विमानों की चर्चा वैश्विक रक्षा बाजार में कमजोर पड़ गई है, वहीं भारत की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल दुनिया के कई देशों की पहली पसंद बनती जा रही है. लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की…
Rajnath Singh security lapse: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देश के रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. श्रीराम कथा कार्यक्रम से लौटते समय उनका वीवीआईपी काफिला निर्धारित मार्ग से भटक गया, जिससे पुलिस और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में सुरक्षा एजेंसियों ने स्थिति संभालते हुए काफिले को वापस सुरक्षित रूट पर पहुंचाया. सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, अमेरिकी रोजगार आंकड़ों ने बढ़ाया दबाव, निवेशकों में बढ़ी बेचैनी जानकारी के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रीराम कथा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट…
CM Yogi Adityanath Balrampur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर पहुंचे, जहां उन्होंने गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जिले को 293.95 करोड़ रुपये की 75 विकास परियोजनाओं की सौगात दी. इनमें 37 परियोजनाओं का शिलान्यास और 38 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है. मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए तथा बच्चों को अपने हाथों से खीर खिलाकर स्नेह भी जताया. 1857 की क्रांति: जब प्रयागराज में हिली ब्रिटिश हुकूमत की नींव, खौफ में आए अंग्रेजों ने उजाड़े थे 8 गांव जनसभा को संबोधित…
प्रयागराज: वर्ष 1857 का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम जब मेरठ से शुरू होकर प्रयागराज (तत्कालीन इलाहाबाद) पहुंचा, तो यहां की धरती पर इतिहास का एक ऐसा रक्तरंजित और गौरवशाली अध्याय लिखा गया जिसने अंग्रेजी शासन की चूलें हिला दीं. 6 जून 1857 को भड़की इस क्रांति ने न सिर्फ ब्रिटिश सत्ता को खुली चुनौती दी, बल्कि यह साबित कर दिया कि भारत की आजादी की तड़प कितनी गहरी थी. विद्रोही सिपाहियों, तीर्थपुरोहितों और मेवाती समुदाय की एकजुटता ने इस शहर को क्रांति का मुख्य केंद्र बना दिया था. दिल्ली की ‘खोली’ से DIG के पद तक: जानिए IPS हरीश चंदर के…
IPS Harish Chander Success Story: दिल्ली की एक छोटी सी खोली से निकलकर उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों में शुमार होने तक का सफर आसान नहीं था. 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हरीश चंदर ने गरीबी, संघर्ष और चुनौतियों को पीछे छोड़ते हुए अपनी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर सफलता की नई इबारत लिखी है. अब उन्हें पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी), भ्रष्टाचार निवारण संगठन, लखनऊ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. साहब सिंह बनकर किया प्यार, निकला साजिद, शादी के बाद युवती की जिंदगी बनी दर्दनाक दास्तान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए हालिया तबादलों में हरीश चंदर…
Dimple Choudhary Video Viral: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी स्टेज डांसर डिंपल चौधरी के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की गई. मंच पर युवक की इस ओछी हरकत से गुस्साए डांसर ने आव देखा न ताव और सबके सामने युवक को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. Ayodhya News: अवध विश्वविद्यालय में 30 दिन का स्वच्छता अभियान शुरू, परिसर को बनाया जाएगा मॉडल कैंपस जन्मदिन समारोह में हुआ हंगामा जानकारी के मुताबिक,…
Ayodhya News: डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वच्छता प्रकोष्ठ, आवासीय परिसर के तत्वावधान में 30 दिवसीय व्यापक स्वच्छता उत्प्रेरक कार्यशाला शुभारम्भ केंद्रीय पुस्तकालय परिसर में संकाय अध्यक्ष कला एवं मानविकी आचार्य, मृदुला मिश्रा द्वारा किया गया. विश्वविद्यालय प्रशासन के सहयोग से स्वच्छता प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य परिसर को स्वच्छ, सुंदर, पर्यावरण-अनुकूल तथा आदर्श शैक्षणिक वातावरण से युक्त बनाना है. यह महाअभियान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के “प्राकृत रमणीय परिसर” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है. Ayodhya News:…

