What's Hot
Author: Shailesh Yadav
शैलेश यादव Readmeloud के एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 1 वर्ष से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. इससे पहले वे प्रसिद्ध समाचार चैनल Zee News में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वे मुख्य रूप से विदेश, क्राइम, राजनीति, शासन-प्रशासन और जनहित से जुड़े विषयों पर अपनी बेबाक, निष्पक्ष और संवेदनशील पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. शैलेश की लेखन शैली की मुख्य विशेषता यह है कि वे तथ्यों (facts) के साथ-साथ संवेदना, कहानी और समाज की जमीनी हकीकत को प्रमुखता से पाठकों के सामने प्रस्तुत करते हैं.
PM Kisan Yojana 22nd instalment date out: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) के तहत जल्द ही किसानों के बैंक खातों में अगली किस्त आने वाली है. केंद्र सरकार ने अब 22वीं किस्त जारी करने की तारीख पर आधिकारिक मुहर लगा दी है. सरकार के मुताबिक 13 मार्च को पात्र किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी जाएगी. इस घोषणा के बाद लंबे समय से इंतजार कर रहे किसानों को बड़ी राहत मिली है. हर साल मिलते हैं 6000 रुपये पीएम…
Who is Kuldeep Yadav’s Wife: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव जल्द ही अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. क्रिकेट मैदान पर बल्लेबाजों को अपनी फिरकी से चकमा देने वाले कुलदीप इस बार प्यार की पिच पर ‘क्लीन बोल्ड’ हो गए हैं. उनकी शादी उनकी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से तय हुई है, जिनसे वह 14 मार्च 2026 को सात फेरे लेंगे. आइए जानते हैं उसकी होने वाली लाइफ पार्टनर क्या करती हैं? मसूरी में होगी शादी, लखनऊ में रिसेप्शन कुलदीप यादव और वंशिका 14 मार्च 2026 को मसूरी में सात फेरे लेंगे.…
नई दिल्ली: दिल्ली-मेरठ के बीच चल रही नमो भारत रैपिड रेल सेवा अब सिर्फ तेज और आरामदायक यात्रा तक सीमित नहीं रहेगी. यात्रियों और पेशेवरों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कॉरिडोर पर एक नई और अनोखी सुविधा शुरू की गई है. एनसीआरटीसी ने गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन पर हाई-टेक को-वर्किंग स्पेस की शुरुआत की है. इस सुविधा के जरिए यात्री और प्रोफेशनल्स अब स्टेशन पर ही शांत माहौल में बैठकर काम कर सकेंगे. यह व्यवस्था खासतौर पर स्टार्टअप उद्यमियों, फ्रीलांसरों और नौकरीपेशा लोगों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है, जिन्हें कुछ घंटों के लिए पेशेवर कार्यस्थल…
Haridwar-Rishikesh Ganga Corridor: उत्तराखंड में तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को लंबे समय से हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच लगने वाले जाम से जूझना पड़ता है. अब इस समस्या से राहत दिलाने के लिए धामी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए निर्माणाधीन हरिद्वार‑ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के लिए 20 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि देने की घोषणा की. यह परियोजना उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है, जिसे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और महाकाल लोक कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है. करीब…
Cricketer Shivam Dube Net Worth: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे इन दिनों काफी चर्चा में हैं. सेमीफाइनल में बेहतरीन बल्लेबाजी करने के बाद उन्होंने फाइनल में भी अपनी धमाकेदार पारी से सबका ध्यान खींचा. न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में दुबे ने सिर्फ 8 गेंदों में नाबाद 26 रन ठोक दिए और आखिरी ओवर में 24 रन बनाकर मैच का समीकरण बदल दिया. उनकी इसी आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 255 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. करोड़ों की नेटवर्थ मैदान पर छक्कों की बरसात करने वाले शिवम…
Rae Bareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी से फोन पर हुए विवाद के बाद एक युवक ने ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया. घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया. कहां की है ये घटना? दरअसल, ये घटना बछरावां थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, घायल युवक लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र का निवासी है और वह बछरावां कस्बे में अपने रिश्तेदारों के यहां आयोजित एक शादी समारोह में शामिल…
UP News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बड़ा तोहफा दिया है. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें आयुष्मान कार्ड प्रदान कर स्वास्थ्य सुरक्षा का महत्वपूर्ण उपहार दिया. लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मंच पर पांच आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों गुड़िया सिंह, प्रियंका सिंह, सुधा अवस्थी, उमा सिंह और लालावती को आयुष्मान कार्ड सौंपे. इस पहल का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराना है. प्रदेश सरकार के मुताबिक अब तक राज्य में करीब 3 लाख 684 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं समेत उनके परिवारों…
Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana In UP: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने बेटियों की शिक्षा को लेकर बड़ा संदेश दिया. मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार बेटियों की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद दे रही है, जिसके तहत अलग-अलग चरणों में कुल 25 हजार रुपये की सहायता सीधे उनके खाते में भेजी जाती है. सीएम योगी ने कहा कि बेटी के जन्म के साथ ही उसका पंजीकरण किया जाएगा और उसके बैंक खाते में समय-समय पर पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता भेजी जाएगी. जब बच्ची पहली कक्षा में दाखिला लेगी, तब भी सरकार की ओर से…
UP News: उत्तर प्रदेश के एटा और कासगंज के बीच दशकों से लंबित रेल लाइन परियोजना अब हकीकत बनने की ओर बढ़ रही है. पूर्वोत्तर रेलवे ने इस बहुप्रतीक्षित रेल लाइन के निर्माण के लिए 428 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली निविदाएं जारी कर दी हैं. परियोजना पूरी होने के बाद दोनों जिलों के बीच यात्रा समय काफी कम हो जाएगा और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से पहले खुशखबरी! उत्तराखंड-हिमाचल के बीच नया हाईवे तैयार रेलवे के अनुसार एटा से कासगंज के बीच कुल 27.284 किलोमीटर लंबी नई ब्रॉडगेज रेल लाइन बिछाई जाएगी. इस…
Difference Between Bar Code And QR Code: आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन पेमेंट और डिजिटल सिस्टम का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है. दुकानों, मॉल, दफ्तरों और ऑनलाइन लेन-देन में बार कोड (Bar Code) और क्यूआर कोड (QR Code) का इस्तेमाल आम हो चुका है. हालांकि, अधिकतर लोग इन दोनों का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन इनके बीच का अंतर बहुत कम लोगों को पता होता है.अक्सर लोग बार कोड और क्यूआर कोड को एक जैसा समझ लेते हैं, जबकि दोनों की बनावट, तकनीक और उपयोग में काफी फर्क होता है. आइए जानते हैं दोनों के बीच क्या अंतर है…

