Author: Shail Singh
यूपी के तीन जिलों को बड़ी सौगात! 753 करोड़ से बनेंगे 6 नए पुल, पर्यटन-व्यापार को मिलेगी नई उड़ान
UP News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी, फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर जिलों में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए बड़ी परियोजना शुरू होने जा रही है. करीब 753.60 करोड़ रुपये की लागत से इन तीनों जिलों में छोटे-बड़े कुल 6 नए पुल बनाए जाएंगे. इन पुलों के बनने से पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के बीच सड़क संपर्क बेहतर होगा और लोगों की यात्रा पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगी. परियोजना के तहत गंगा, रामगंगा और काली नदी पर तीन बड़े पुल बनाए जाएंगे, जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग-730C पर तीन छोटे पुलों का निर्माण भी किया जाएगा. इन पुलों के बनने…
Lucknow Bhopal Expressway Update: उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच सफर अब और आसान और तेज होने वाला है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) भारतमाला परियोजना के तहत नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाने जा रहा है, जिससे लखनऊ से भोपाल का सफर करीब 14 घंटे से घटकर सिर्फ 7 घंटे रह जाएगा. इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत कानपुर से मध्य प्रदेश के सागर तक एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा. इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 5,757 करोड़ रुपये बताई जा रही है. फिलहाल परियोजना के लिए एजेंसी फाइनल करने की प्रक्रिया चल रही है. दिल्ली में राशन कार्ड…
यूपी में कब आएगी PM किसान की 22वीं किस्त? होली बीत गई, लेकिन किसानों के खाते में अब तक नहीं पहुंचे 2000 रुपये
PM Kisan 22nd Installment Date: देश की प्रमुख किसान योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार अब भी जारी है. उत्तर प्रदेश समेत देशभर के लाखों किसानों को उम्मीद थी कि होली से पहले उनके खाते में 2000 रुपये की राशि आ जाएगी, लेकिन अब तक किस्त जारी नहीं हो सकी है. दरअसल, नवंबर 2025 में किसानों के खातों में 21वीं किस्त भेजी गई थी. योजना के नियमों के मुताबिक हर चार महीने में 2000 रुपये की किस्त दी जाती है. ऐसे में मार्च 2026 में 22वीं किस्त जारी होने की संभावना जताई जा रही है,…
दो दशकों के भरोसे को सलाम… राज्यसभा की राह पर नीतीश कुमार, बोले-बिहार के विकास का संकल्प रहेगा अटूट
नई दिल्ली: बिहार की राजनीति में एक बड़ा और भावुक मोड़ सामने आया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद घोषणा की है कि वह इस बार राज्यसभा का सदस्य बनने जा रहे हैं. फेसबुक पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी इस पुरानी इच्छा का जिक्र करते हुए बिहारवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि उनका रिश्ता जनता से पहले की तरह ही बना रहेगा. नीतीश कुमार ने अपने संदेश में बिहारवासियों का आभार जताते हुए लिखा कि पिछले दो दशकों से अधिक समय से लोगों ने उन पर जो विश्वास और समर्थन बनाए रखा, उसी के बल पर…
अश्लीलता के दौर में संस्कृति की मिसाल बना यूपी का ये गांव, जहां पर विदेशों से लौटकर होली खेलने आते लोग!
UP News: होली का नाम आते ही रंग, उमंग और मस्ती की तस्वीर आंखों के सामने तैरने लगती है, लेकिन बदलते दौर में जहां भोजपुरी गीतों में अश्लीलता की शिकायतें बढ़ी हैं, वहीं बलिया जिले का चौरा गांव अपनी सदियों पुरानी ‘फगुआ’ परंपरा से एक अनोखी मिसाल पेश कर रहा है. यहां होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि संस्कृति, अनुशासन और सामूहिक एकता का जीवंत उत्सव है. बसंत पंचमी से शुरू होता है फगुआ का सुर चौरा गांव में बसंत पंचमी से ही फगुआ के गीतों की शुरुआत हो जाती है. परंपरा के अनुसार, गांव के हर घर पर…
मेरठ के बाद अब गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, खुर्जा और हापुड़ तक दौड़ेगी नमो भारत, घंटों का सफर होगा मिनटों में!
UP News: पश्चिमी यूपी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. बता दें कि नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) अब नमो भारत रैपिड रेल नेटवर्क का विस्तार मेरठ से आगे बागपत, खुर्जा, बुलंदशहर और हापुड़ तक करने जा रही है. दूसरे चरण में तीन नए कॉरिडोर दिल्ली-शाहदरा-बड़ौत, गाजियाबाद-खुर्जा और गाजियाबाद-हापुड़ को प्राथमिकता दी गई है. इन परियोजनाओं की डीपीआर तैयार हो चुकी है और बजट 2026-27 में 2200 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया गया है. फिलहाल नई दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर ट्रेनें संचालित हो रही…
यूपी में गंगा पर विकास की नई धारा, कानपुर-वाराणसी जलमार्ग से पर्यटन और व्यापार को रफ्तार
UP News: सस्ती ढुलाई, नए रोजगार और पर्यटन को नई उड़ान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. कानपुर से वाराणसी के बीच गंगा जलमार्ग विकसित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य गंगा को आस्था की धारा के साथ-साथ विकास की सतत जीवनदायिनी नदी के रूप में स्थापित करना है. प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार की Sagarmala Programme के अंतर्गत इस जलमार्ग को विस्तार देने की रूपरेखा तैयार की जा रही है. फिलहाल Inland Waterways Authority of India (IWAI) वाराणसी टर्मिनल से Haldia तक मालवाहक जहाजों का संचालन कर रहा है.…
होली के रंगों के बीच खून से सना शाहजहांपुर… पति ने पत्नी की हत्या की, प्रेमी पर फेंका तेजाब
Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में होली की सुबह उस वक्त मातम में बदल गई, जब रंगों और खुशियों के त्योहार के बीच एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ गई, जहां पर एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी, इतना ही नहीं उसके प्रेमी पर तेजाब फेंककर जान से मारने की कोशिश की. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला? कहां की है ये घटना? दरअसल, ये घटना अजीजगंज की बालाजी कॉलोनी की बताई जा रही है, बता दें कि जहां पर बुधवार सुबह एक सिरफिरे पति ने अपनी पत्नी की धारदार…
Who is New Supreme Leader of Iran: ईरान की राजनीति इस वक्त उबाल पर है. खबरें आ रही हैं कि देश के सर्वोच्च धार्मिक और राजनीतिक पद सुप्रीम लीडर के लिए मोज्तबा खामेनेई का नाम सामने आया है. हालांकि अब तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन चर्चाओं ने तेहरान की सियासत में हलचल जरूर बढ़ा दी है. सूखे का साया, बाढ़ का डर… सिंधु जल संधि सस्पेंड होते ही पाकिस्तान में हाहाकार कितनी है मोज्तबा की नेटवर्थ? मोज्तबा खामेनेई की सटीक नेटवर्थ सार्वजनिक रूप से स्पष्ट नहीं है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है…
दुबई में फंसा यूपी का कारोबारी परिवार, प्री-वेडिंग शूट के लिए गए थे, युद्ध जैसे हालात में अटकी घर वापसी
UP News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है. पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार के पांच सदस्य इन दिनों दुबई में फंसे हुए हैं. परिवार प्री-वेडिंग शूट के लिए दुबई गया था, लेकिन पश्चिम एशिया में बिगड़े हालात के कारण उनकी वापसी टल गई है. शादी की खुशियां बनीं चिंता की वजह होटल व्यवसायी अजय जैन के बेटे प्रिंस की अप्रैल महीने में शादी तय है. शादी से पहले यादगार पलों को कैमरे में कैद करने के लिए प्रिंस, उनका छोटा भाई, मंगेतर के भाई और भाभी सहित कुल पांच लोग…

