PM Kisan 22nd Installment Date: देश की प्रमुख किसान योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार अब भी जारी है. उत्तर प्रदेश समेत देशभर के लाखों किसानों को उम्मीद थी कि होली से पहले उनके खाते में 2000 रुपये की राशि आ जाएगी, लेकिन अब तक किस्त जारी नहीं हो सकी है.
दरअसल, नवंबर 2025 में किसानों के खातों में 21वीं किस्त भेजी गई थी. योजना के नियमों के मुताबिक हर चार महीने में 2000 रुपये की किस्त दी जाती है. ऐसे में मार्च 2026 में 22वीं किस्त जारी होने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
दिल्ली में राशन कार्ड बनाने के नियम हुए अपडेट, जानें कौन नहीं बनवा सकता?
बताया जा रहा है कि इस बार किस्त जारी होने में देरी की बड़ी वजह योजना में चल रहा वेरिफिकेशन अभियान है. कई राज्यों में ऐसे किसानों की पहचान की जा रही है जो गलत या फर्जी तरीके से योजना का लाभ ले रहे थे. रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर प्रदेश में करीब 19 लाख किसानों के नाम इस योजना से हटाए गए हैं. इसके अलावा राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बड़ी संख्या में किसानों के नाम काटे गए हैं. मध्य प्रदेश में करीब 1.66 लाख किसानों को योजना से बाहर किया गया है.
जांच में सामने आया है कि कई मामलों में एक ही जमीन पर कई लोग लाभ ले रहे थे, जबकि कुछ जगहों पर मृत व्यक्तियों के नाम पर भी पैसे निकाले जा रहे थे. इसी वजह से सरकार अब लाभार्थियों की सख्त जांच कर रही है. हालांकि योजना के तय पैटर्न के मुताबिक मार्च 2026 में पात्र किसानों के खाते में 2000 रुपये की किस्त भेजी जा सकती है. किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे अपना e-KYC और जमीन का सत्यापन समय पर पूरा कर लें, ताकि किस्त आने में कोई दिक्कत न हो.


