What's Hot
Author: Shail Singh
Iran Israel War: मध्य एशिया में बढ़ते तनाव के बीच इजरायल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध ने वैश्विक राजनीति में हलचल मचा दी है. इस संघर्ष का असर भारत पर भी गहराने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि दोनों ही देश भारत के करीबी साझेदार माने जाते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान में कई ठिकानों पर हमला किया है. हमलों को लेकर यह भी दावा किया गया कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के कार्यालय के आसपास विस्फोट हुए. वहीं पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी जनता से सत्ता परिवर्तन…
डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान, ईरान में शुरू हुआ बड़ा सैन्य अभियान, क्या सिर्फ परमाणु कार्यक्रम निशाने पर या सत्ता परिवर्तन भी है मकसद?
नई दिल्ली: दुनिया की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अमेरिका ने ईरान में ‘प्रमुख सैन्य अभियान’ शुरू कर दिए हैं. इस घोषणा के साथ ही उन्होंने अमेरिकी नागरिकों को आगाह किया कि इस संघर्ष में अमेरिकी सैनिकों को नुकसान उठाना पड़ सकता है और जानें भी जा सकती हैं. ट्रंप ने कहा कि कुछ ही समय पहले अमेरिकी सेना ने ईरान में प्रमुख सैन्य अभियान शुरू किए हैं. हमारा उद्देश्य ईरानी शासन से उत्पन्न खतरों को खत्म कर अमेरिकी लोगों की रक्षा करना…
जलालाबाद में पाकिस्तानी लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट गिरफ्तार, अफगानिस्तान-पाकिस्तान टकराव ने लिया खतरनाक मोड़
नई दिल्ली: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने शनिवार को गंभीर रूप ले लिया, जब अफगानिस्तान के पूर्वी शहर जलालाबाद में एक पाकिस्तानी लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई. अफगान सैन्य और पुलिस सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी Agence France-Presse (AFP) ने दावा किया है कि विमान के पायलट को अफगान सेना ने जीवित पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया है. अमेरिका-इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, मिसाइलों की गूंज से कांपा इलाका, दुनिया की थमी सांस प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार सुबह शहर, विशेषकर हवाई अड्डे के आसपास, दो जोरदार धमाकों की…
अमेरिका-इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, मिसाइलों की गूंज से कांपा इलाका, दुनिया की थमी सांस
नई दिल्ली: मध्य-पूर्व में एक बार फिर जंग की आहट तेज हो गई है. अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ एक बेहद आक्रामक और संयुक्त सैन्य अभियान की शुरुआत कर दी है. हवा और समुद्र से दागी जा रही मिसाइलों ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. इजरायल ने हमले के साथ ही देशभर में ‘तत्काल आपात स्थिति’ घोषित कर दी. सायरनों की तेज आवाज ने आम नागरिकों को घरों और बंकरों में शरण लेने पर मजबूर कर दिया. सड़कों पर सन्नाटा और आसमान में गूंजती चेतावनियां यह मंजर…
मोदी-नेतन्याहू की गर्मजोशी से बढ़ी हलचल, इजरायल-भारत की नजदीकियों पर पाकिस्तान क्यों बेचैन?
नई दिल्ली: दुनिया की निगाहें उस वक्त और तेज हो गईं, जब नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर इजरायल की धरती पर कदम रखा. 2017 में इतिहास रचने वाले मोदी दोबारा वहां पहुंचे तो यह सिर्फ एक कूटनीतिक दौरा नहीं, बल्कि रणनीतिक संदेश भी माना गया. इजरायल की संसद में संबोधन और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ उनकी गर्मजोशी भरी तस्वीरों ने साफ कर दिया कि दोनों देशों की दोस्ती अब नए स्तर पर पहुंच चुकी है. इस दौरे की गूंज केवल तेल अवीव और नई दिल्ली तक सीमित नहीं रही. अलजजीरा ने इसे पाकिस्तान की सुरक्षा चिंताओं से जोड़ते…
5000 साल से नहीं जली होलिका! यूपी के इस गांव का ‘महा संकल्प’, भोलेनाथ की आस्था से जुड़ी अनोखी परंपरा
UP News: होली का पर्व नजदीक है. देशभर में जहां होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है, वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के एक गांव में सदियों से होलिका दहन नहीं किया जाता. यह अनोखी परंपरा नानोता क्षेत्र के बरसी गांव में देखने को मिलती है, जहां लोग रंगों की होली तो खेलते हैं, लेकिन होलिका दहन से दूरी बनाए रखते हैं. भोलेनाथ की श्रद्धा से जुड़ा ‘महा संकल्प’ गांव वालों का मानना है कि उनके गांव के बीचों-बीच स्थित प्राचीन शिव मंदिर में स्वयं भगवान शिव विराजमान हैं. इसी गहरी आस्था के…
नई दिल्ली: रमजान के पाक महीने में एक बार फिर पश्चिम एशिया में युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं. ईरान ने साफ शब्दों में कह दिया है कि वह यूरेनियम संवर्धन जारी रखने के अपने फैसले से पीछे नहीं हटेगा, चाहे उस पर कितने भी दबाव क्यों न हों. साथ ही तेहरान ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध हटाने की मांग दोहराई है. अमेरिका की ओर से संभावित सैन्य कार्रवाई की आशंकाओं के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड के रुख पर उनके ही देश में सवाल उठने लगे हैं. कई सांसदों का मानना है कि कूटनीतिक समाधान को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. ट्रंप पहले भी…
दिल्ली शराब नीति केस में नया मोड़, CBI हाई कोर्ट जाएगी, ट्रायल कोर्ट ने केजरीवाल-सिसोदिया समेत सभी आरोपियों को किया बरी
नई दिल्ली: कथित दिल्ली आबकारी (शराब) नीति घोटाला मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने ट्रायल कोर्ट द्वारा आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और बीआरएस नेता के. कविता समेत अन्य आरोपियों को बरी किए जाने के फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती देने का निर्णय लिया है. विशेष अदालत ने शुक्रवार को सभी आरोपियों को बरी करते हुए CBI के आरोपपत्र पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया था. अदालत ने अपने आदेश में जांच एजेंसी की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए. फैसले को तुरंत…
6376 KM दूर से यूपी आई बारात, शेरवानी में सजे दूल्हे ने हिंदी गानों पर लगाए ठुमके, बनी चर्चा का विषय
UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में इन दिनों एक अनोखी ‘विदेशी शादी’ चर्चा का विषय बनी हुई है. जिले की होनहार बेटी रुलन वर्मा की प्रेम कहानी सात समंदर पार से शुरू होकर अपने शहर तक पहुंची, जहां जर्मनी से दूल्हा बारात लेकर आया और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न हुआ. रुलन वर्मा उच्च शिक्षा के लिए पहले फ्रांस गईं, जहां से उन्होंने पीएचडी की डिग्री हासिल की. वर्तमान में वह वियना विश्वविद्यालय (ऑस्ट्रिया) में प्रोफेसर और वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं. इसी दौरान उनकी मुलाकात जर्मनी के एक युवक से हुई, जो दोस्ती से आगे…
मेरठ में दिनदहाड़े गोलीकांड, पत्नी के प्रेमी की हत्या के बाद आरोपी का वीडियो वायरल, पत्नी को भी मारने की धमकी
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बीच बाजार दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गया और उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो में आरोपी ने कई आपत्तिजनक बातें कही हैं, इसलिए उसे सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है. वीडियो में क्या बोला आरोपी? वायरल वीडियो में आरोपी प्रदीप खुद को हत्यारा बताते हुए कहता है कि उसने सुनील को तीन गोलियां मारीं. वह दावा करता है कि वारदात में 315 और 312 बोर के…

