Awadh University News: अयोध्या स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 31वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित पांच दिवसीय ‘दीक्षोत्सव खेल सप्ताह–2026’ के अंतर्गत तीसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया. खेल सप्ताह का आयोजन 0३ अगस्त 2026 से निरंतर किया जा रहा है. तीसरे दिन की खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ फुटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी अमरजीत निषाद द्वारा प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर किया गया. इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, खेल भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया.
खेल प्रतियोगिताओं के प्रभारी ने क्या कहा?
खेल प्रतियोगिताओं के प्रभारी डॉ. कपिल सिंह राणा ने बताया कि भारतीय पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं के लिए लंगड़ी रेस, टायर रोलिंग एवं सात पत्थर का भी आयोजन किया गया. फुटबॉल प्रतियोगिता में आवासीय परिसर शारीरिक शिक्षा विभाग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब प्राप्त किया, जबकि रामनेवाज पीजी कॉलेज उपविजेता रही.
किसे कौन सा स्थान प्राप्त हुआ?
वहीं साकेत पीजी कॉलेज ने तृतीय एवम में कैंपस बी टेक विभाग ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया. पुरुष वर्ग लंगड़ी दौड़ में शिवा ने प्रथम और गौरव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया आई. महिला वर्ग लंगड़ी दौड़ में अर्पणा ने प्रथम एवम काजल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया आई. तीन टांग दौड़ में हर्ष और अभिजीत ने प्रथम एवम संजय और धीरज द्वितीय स्थान प्राप्त किया. महिला वर्ग में वंदना और श्रद्धा ने प्रथम एवम कशिश और सृष्टि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. पुरुष वर्ग सात पत्थर मे शुभम पांडेय प्रथम और धर्मेंद्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. महिला वर्ग में साक्षी सिंह ने प्रथम एवम प्रतिमा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया आई.
महिला वर्ग में शारीरिक शिक्षा विभाग अवध विश्वविद्यालय मेन कैंपस की टीम विजेता ,वहीं मेन कैंपस बी ए की टीम उपविजेता रही. डॉ. कुमार मंगलम सिंह एवम श्री अभिषेक कनौजिया ने निर्णायक की भूमिका अदा की. तीसरे दिन की खेल प्रतियोगिताओं में 07 महाविद्यालयों एवं अवध विश्वविद्यालय परिसर के 05 विभागों के लगभग 400 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कियाIप्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय दिया.
कौन-कौन मौजूद रहा?
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन डॉ० कुमार मंगलम सिंह द्वारा किया गया. इस अवसर पर प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, प्रो. शैलेंद्र वर्मा, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ अनुराग पाण्डेय, डॉ मनीष सिंह , आनंद दूबे , धीरज यादव, देवेंद्र , अर्पिता, विशाल अन्ना सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे. दीक्षोत्सव खेल सप्ताह के अंतर्गत 06 अगस्त 2026 को चार खेलों में महिला एवं पुरुष वर्ग की कुल 08 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी.


