Ayodhya News: डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार संचालित ‘नशा मुक्त अभियान’ के अंतर्गत सिंधी अध्ययन केंद्र में भाषण प्रतियोगिता एवं विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नशे के दुष्प्रभावों पर अपने विचार व्यक्त किए तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया. भाषण प्रतियोगिता में एम.ए. इंटरनेशनल रिलेशंस की मंजू शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.
अवध विश्वविद्यालय के मूल्यांकन केंद्र का VC ने किया निरीक्षण, पारदर्शिता पर दिया जोर
प्रतियोगिता में कौन-कौन भाग लिया?
बी.ए. की सृजनिका मिश्रा एवं एम.ए. समाजशास्त्र के प्रांजल श्रीवास्तव संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे. प्रतियोगिता में सृजनिका मिश्रा, प्रांजल श्रीवास्तव, काजल, मंजू शर्मा, अनन्या, अखिलेश यादव, उत्सव तिवारी, अग्रिमा मिश्रा सहित विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बायोकेमिस्ट्री विभागाध्यक्ष प्रो. फर्रूख जमाल ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए अत्यंत घातक है. उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति तभी संभव है, जब युवा वर्ग स्वस्थ एवं नशामुक्त होगा. ये भी कहा कि अल्कोहल एवं अन्य मादक पदार्थों का सेवन कैंसर सहित अनेक गंभीर बीमारियों का कारण बन रहा है, इसलिए इसके प्रति व्यापक जन-जागरूकता आवश्यक है.
कैसे समाज को नशा मुक्त बनाए?
अभियान की संयोजक प्रो. नीलम पाठक ने कहा कि धूम्रपान एवं अन्य नशीले पदार्थ स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हैं. समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे. इसी क्रम में प्रो. सुरेंद्र मिश्र ने कहा कि स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मन में ही ईश्वर का वास होता है. उन्होंने सभी से नशे के विरुद्ध एकजुट होकर समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने का आग्रह किया.
अभियान के सह-संयोजक ने क्या कहा?
अभियान के सह-संयोजक प्रो. अनूप कुमार ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल प्रो. डॉ. बिजेन्द्र सिंह के निर्देशन में 25 जुलाई से 08 अगस्त, 2026 तक विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता, जागरूकता रैली, पोस्टर प्रतियोगिता, संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक तथा विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से इस अभियान के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त जीवन अपनाने तथा समाज को नशे के प्रति जागरूक करने का सामूहिक संकल्प लिया. कार्यक्रम का संचालन जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने किया.
दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी, महिलाओं को हर महीने 2,500, 1 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
कौन-कौन मौजूद रहा?
इस अवसर पर डॉ. प्रतिभा सिंह, डॉ. शिवांश कुमार, डॉ. अंकित मिश्रा, विनीता मोटवानी, शालिनी पाण्डेय, डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी, डॉ. शाम्भवी शुक्ला, डॉ. कपिल कुमार, विनय शर्मा, अमन विक्रम सिंह सहित विभिन्न संकायों के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.


