तेहरान/वाशिंगटन: पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में तनाव अपने चरम पर पहुँच गया है. फरवरी में इजरायल और अमेरिकी हमलों में मारे गए ईरान के तत्कालीन सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को सुपुर्द-ए-खाक किए जाने के बाद, उनके बेटे और नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका और इजरायल से पिता की मौत का बदला लेने की कसम खाई है.दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा है कि उनकी एक हजार मिसाइलें ईरान पर निशाना साधने के लिए बिल्कुल तैयार हैं.
नए सुप्रीम लीडर मोजतबा ने कहा- ‘बदला देश की मांग’अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के मौके पर उनके टेलीग्राम अकाउंट से एक लिखित संदेश जारी किया गया. नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने अपने संदेश में कहा कि शहीद नेता और इन दोनों युद्धों के सभी शहीदों के खून का बदला अपराधी और बदनाम हत्यारों से लेना देश की मांग है और यह वादा जरूर पूरा होना चाहिए.
ट्रंप की खुली धमकी- ‘तैयार हैं 1000 मिसाइलें’ईरान की तरफ से बदला लेने की कसम और अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या की खुली मांग के बाद डोनाल्ड ट्रंप भड़क उठे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि हजारों मिसाइलें तैनात, एक हजार मिसाइलें तैयार हैं और उनका निशाना ईरान है. अगर ईरान सरकार अपनी धमकी पर अमल करती है, तो इसके तुरंत बाद हजारों और मिसाइलें दागी जाएंगी.
पूरी तरह तबाही की चेतावनी
ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ईरान के सभी क्षेत्रों को पूरी तरह नष्ट कर देगी. युद्ध और अस्थिर युद्धविराम के बीच ट्रंप ने अपने बयानों में अरबी भाषा में ‘अल्लाह का शुक्र है’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया और ईरान की सभ्यता को नष्ट करने की धमकी दी. इस पर ‘काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस’ ने ट्रंप की आलोचना करते हुए उन पर इस्लाम का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है.
होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पर रारतनाव की एक बड़ी वजह दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल व्यापारिक मार्ग ‘होर्मुज स्ट्रेट’ भी है.पक्षरुख और स्थितिअमेरिकामांग की है कि ईरान सार्वजनिक बयान दे कि होर्मुज स्ट्रेट खुला रहेगा और जहाजों पर हमले नहीं होंगे.ईरानतेहरान ने अमेरिका की मांग को ठुकराते हुए इस बात पर जोर दिया है कि यह समुद्री रास्ता पूरी तरह उसके कंट्रोल में रहेगा.हमलों का सिलसिला: इस सप्ताह की शुरुआत में होर्मुज में तीन पोतों पर ईरान द्वारा हमला किए जाने के बाद अमेरिका ने ईरान पर फिर से हवाई हमले शुरू कर दिए हैं. जवाब में ईरान ने भी पश्चिम एशिया के कई देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है.
अवध विश्वविद्यालय में 30 दिवसीय स्वच्छता कार्यशाला का समापन, परिसर में चला वृहद सफाई अभियान
मशहद में सुपुर्द-ए-खाक हुए अयातुल्ला अली खामेनेईछह दिनों तक चले लंबे शोक और पांच शहरों की यात्रा के बाद ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को गुरुवार देर रात मशहद शहर के पवित्र ‘इमाम रजा दरगाह’ में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया.ईरानी मीडिया एजेंसी ‘इरना’ के अनुसार, खामेनेई के बड़े बेटे हुज्जतुलइस्लाम सैय्यद मुस्तफा हुसैनी खामेनेई की अगुवाई में लाखों लोगों ने जनाजे की नमाज अदा की. इससे पहले मंगलवार को ईरान के कोम और फिर इराक के नजफ और कर्बला शहरों में शोक समारोह आयोजित किए गए थे.स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है और आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव और भीषण रूप ले सकता है.


